कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
पीएफ खाताधारकों की समस्याएं सुलझाने के लिए 27 नवंबर को मध्य प्रदेश के 9 जिलों में ईपीएफओ शिविर लगेंगे।
आप भी अपने पीएफ खाते या पेंशन से जुड़ी किसी उलझन में फंसे हैं तो अब आपको दफ्तरों के बार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अक्सर छोटी छोटी तकनीकी दिक्कतों या कागजी कार्यवाही के चलते लोगों का पैसा अटक जाता है और सुनवाई नहीं हो पाती है। अब आपकी इसी परेशानी को खत्म करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) खुद आपके शहर आ रहा है।
27 नवंबर 2026 का दिन मध्य प्रदेश के नौ जिलों के लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस दिन आपकी हर समस्या का सीधा समाधान किया जाएगा।
क्या है
दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन आम लोगों की सुविधा के लिए निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत 27 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश के नौ जिलों में खास कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों का मुख्य मकसद लोगों की शिकायतों को सुनना और उनका तुरंत हल निकालना है।
इस कार्यक्रम में आम कर्मचारी, कंपनी मालिक और बुजुर्ग पेंशनधारक सीधे अधिकारियों से मिल सकेंगे। साथ हा वे अपनी परेशानी बता सकेंगे। वहीं अगर PF खाते में नाम गलत है या KYC अटकी हुई है, तो अधिकारी मदद करेंगे। पेंशन शुरू होने में दिक्कत है, तो उसका समाधान भी मौके पर ही करने की कोशिश करेंगे।
आप भी इस शिविर का लाभ उठाना चाहते हैं तो समय का खास ध्यान रखना जरूरी है। ग्वालियर के क्षेत्रीय आयुक्त सत्य वर्धन गौतम ने इस पूरे कार्यक्रम के बारे में आधिकारिक सूचना जारी की है। जानकारी के मुताबिक, सभी नौ जिलों में यह शिविर सुबह 9:30 बजे से शुरू हो जाएगा। शाम 5:45 बजे तक लगातार चलेगा। आप इस तय समय के बीच अपने जरूरी दस्तावेज लेकर संबंधित केंद्र पर पहुंच सकते हैं।
EPFO ने लोगों की सहूलियत के लिए हर जिले में एक तय जगह चुनी है। नीचे दी गई सूची में आप अपने जिले के कैंप का पूरा पता देख सकते हैं...
आपको शिविर की जगह ढूंढने में कोई दिक्कत आती है या आप कार्यक्रम से जुड़ी कोई और जानकारी चाहते हैं, तो विभाग ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। आप घर बैठे भी फोन करके अपनी बात पूछ सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने दो लैंडलाइन नंबर 0751-2638900 और 0751-3535832 जारी किए हैं। इसके अलावा, आप मोबाइल नंबर 93019-03862 पर भी संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं।
FAQ
1.मध्य प्रदेश के 9 जिलों में पीएफ शिविर कब और किस समय लगाया जाएगा?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा मध्य प्रदेश के नौ जिलों में यह विशेष शिविर 27 नवंबर 2026 को लगाया जाएगा। सभी जिलों में इस शिविर का समय सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:45 बजे तक तय किया गया है।
क्या है निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में आम कर्मचारी, कंपनी मालिक और बुजुर्ग पेंशनधारक सीधे अधिकारियों से मिल सकेंगे। साथ हा वे अपनी परेशानी बता सकेंगे। वहीं अगर PF खाते में नाम गलत है या KYC अटकी हुई है, तो अधिकारी मदद करेंगे। पेंशन शुरू होने में दिक्कत है, तो उसका समाधान भी मौके पर ही करने की कोशिश करेंगे।
कब से कब तक लगेंगे यह विशेष शिविर ?
मध्य प्रदेश के इन 9 जिलों में यहां लगेंगे शिविर
- ग्वालियर: यहां ईएसआईसी कार्यालय, हरिओम कॉलोनी, मुरार में शिविर लगाया जाएगा।
- राजगढ़: यहां के लोग विश्व प्रेम मंदिर, मधुसूदन रोड, ब्यावरा में जाकर अपनी समस्या बता सकते हैं।
- गुना : यहां जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, एबी रोड पर कैंप का आयोजन होगा।
- श्योपुर: यहां नगर पालिका परिषद में अधिकारी मौजूद रहेंगे।
- अशोकनगर: यहां के खाताधारकों के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मंडी रोड पर व्यवस्था की गई है।
- दतिया: यहां जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में शिविर लगेगा।
- भिंड: यहां भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में ही कार्यक्रम रखा गया है।
- शिवपुरी: यहां मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक का रीजनल ऑफिस, सर्किट हाउस रोड पर कैंप लगेगा।
- मुरैना: यहां नगर पालिका परिषद में पहुंचकर आप अपनी परेशानी हल करा सकते हैं।
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
FAQ
1.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा मध्य प्रदेश के नौ जिलों में यह विशेष शिविर 27 नवंबर 2026 को लगाया जाएगा। सभी जिलों में इस शिविर का समय सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:45 बजे तक तय किया गया है।
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव पर अवैध शराब मामले में FIR,तलाश में जुटी पुलिस
By Sanjay Gupta
सरकारी अस्पतालों से उठ रहा महिलाओं का भरोसा, कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद बदली तस्वीर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
फैमिली कोर्ट की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार पर 50 हजार रुपए की कॉस्ट
By Ashish Bhardwaj
बड़वानी पुलिस की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान, आपकी बात पुलिस के साथ अभियान SKOCH अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट
By Aman Vaishnav
राजस्थान की 37 जिला परिषदों में आज मतदान, दिग्गजों की साख दांव पर, 8 जिलों में निर्दलीय बदल सकते हैं सियासी समीकरण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
52 लाख की कंपनी एक साल में 15 करोड़ की हुई, महादेव सट्टा किंग से जुड़े वकील की कमाई में 28 सौ फीसदी का इजाफा
By Arun Tiwari
लाड़ली बहना के पैसों से अंडा खाओ, मुर्गा खाओ... पर वोट कमल को ही देना! महिलाओं से बोले भाजपा विधायक
By Aman Vaishnav