कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव पर अवैध शराब मामले में FIR, तलाश में जुटी पुलिस

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Updated:
Share
इंदौर से गुजरात जा रही बस में पकड़ी गई सवा दो लाख की अवैध शराब के मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार सिद्धार्थ यादव और दो मैनेजरों को आरोपी बनाया है।
इंदौर से गुजरात जा रही बस में पकड़ी गई सवा दो लाख की अवैध शराब के मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार सिद्धार्थ यादव और दो मैनेजरों को आरोपी बनाया है।

इंदौर से गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब के मामले में चंदननगर पुलिस ने लंबे समय बाद बड़ी कार्रवाई की है। पहले इस मामले में ड्राइवर और कंडक्टर पर कार्रवाई की गई थी। अब पुलिस ने शराब ठेकेदार सिद्धार्थ उर्फ बंटी यादव को भी आरोपी बनाया है। मामले में कुछ अन्य शराब ठेकेदारों की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है।

सिद्धार्थ कांग्रेस के पूर्व विधायक भल्लू यादव का भतीजा और दिवंगत पूर्व कांग्रेस पार्षद बंते यादव का बेटा है। बंते यादव पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। वे सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके थे। सिद्धार्थ लंबे समय से शराब के कारोबार से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि इंदौर की तीन से चार शराब दुकानों में भी उसकी हिस्सेदारी है।

गुजरात जा रही थी हाई-रेंज शराब

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर 8 नवंबर की रात इंदौर से गुजरात जा रही एमआर ट्रेवल्स की बस को रोका गया था। जांच के दौरान बस से हाई-रेंज की 120 बल्क लीटर शराब मिली थी। इसकी कीमत करीब सवा दो लाख रुपए बताई गई थी। शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की थी।

इसी दौरान सिद्धार्थ का नाम सामने आया था। पता चला था कि यह शराब कंचनबाग की दुकान से बस में रखी गई थी। इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थ को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन उस समय पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया था।

मध्य प्रदेश में शराब ठेकेदारों का गुजरात कनेक्शन: आबकारी ड्यूटी से डिफॉल्टर, अवैध शराब बेच कर रहे भरपाई | Madhya Pradesh Liquor Contractors' Gujarat Connection: Defaulting Due to Excise Duty, Compensating by Selling Illicit Liquor
मध्य प्रदेश में शराब के महंगे ठेके ले रहे ठेकेदार, कमाई करने के लिए भेज रहे गुजरात
03 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
एमपी में सागर और देवास में जहरीली शराब कांड का मातम खत्म भी नहीं हुआ था कि अब टीआई शहीद हो गए। गुजरात शराब तस्करी करने वाले ट्रक ने टीआई दिलीप पुरी को रौंद दिया और वे शहीद हो गए। इंदौर में भी एक माह में 4 करोड़ की शराब पकड़ी गई जो गुजरात जा रही थी। इसकी सबसे बड़ी वजह मध्य प्रदेश की आबकारी नीति है।

शराब दुकान मैनेजर के बाद नामजद आरोपी

पुलिस ने सिद्धार्थ की शराब दुकान के मैनेजर विनोद बोरकर और अजीत श्री से पूछताछ की थी। दोनों के बयान में सिद्धार्थ का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने विनोद और अजीत को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सिद्धार्थ को भी इस मामले में आरोपी बना दिया गया है लेकिन वह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस इस मामले में बस ड्राइवर सागर सालट, कंडक्टर सुनील वसुनिया और रतन प्रजापत को भी आरोपी बना चुकी है। चंदननगर टीआई वेदेंद्र कुशवाह ने विनोद और अजीत की गिरफ्तारी के साथ ही सिद्धार्थ को आरोपी बनाए जाने की पुष्टि की है।

कनाडिया पुलिस ने भी दिया था नोटिस

इससे पहले सिद्धार्थ को हाल ही में कनाडिया पुलिस ने भी अवैध शराब से जुड़े एक मामले में नोटिस दिया था। इसमें पूछताछ के बाद मामला शांत हो गया था। हालांकि अभी भी इस केस की जांच चल रही है।

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: दो आरोपी पुलिस से बंदूक छीनकर फायरिंग करते हुए ढेर, मुख्यमंत्री ने परिवार को दी 1 करोड़ की सहायता | TI Dilip Puri Murder Case: Two accused killed in police encounter after snatching guns and firing, CM announces 1 crore aid to family
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर
04 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
देवास जिले के खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी के हत्याकांड मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अवैध शराब से भरे आईसर वाहन से टीआई को कुचलने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने और पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश भी की थी।

मध्य प्रदेश में शराब को लेकर मचा है बवाल

बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश में शराब को लेकर मामला बहुत गरमाया हुआ है। पुलिस अवैध शराब के कारोबार और तस्करी से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ की तलाश अभी भी जारी है।ॉ

जांच में शराब की दुकानों से लेकर ठेकेदारों और तस्करी के बड़े नेटवर्क तक की कड़ियां सामने आ रही हैं।

क्या आप जानते हैं कि अचानक शराब को लेकर पुलिस इतनी सख्त क्यों हो गई है?

दरअसल इसके पीछे देवास जिले के खातेगांव में हुई एक घटना है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। हाल ही में 02 नवंबर की रात खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ इंदौर बैतूल हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि हरदा से गुजरात की ओर शराब से भरा एक ट्रक जा रहा है। जब पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने गाड़ी भगाने लगा। इसी दौरान उसने टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचल दिया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस ने शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच करना शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई। जांच में मध्य प्रदेश से गुजरात तक फैले तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल कई लोगों के नाम सामने आए। जानकारी के अनुसार पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Tags:
  • अवैध शराब का मामला
  • पूर्व कांग्रेस पार्षद बंते यादव
  • पूर्व कांग्रेस पार्षद का बेटा सिद्धार्थ यादव
  • शराब ठेकेदार
  • पूर्व विधायक भल्लू यादव
  • चंदननगर टीआई वेदेंद्र कुशवाह
  • इंदौर
कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं

By Aman Vaishnav

कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं
ICMR सर्वे एनीमिया: 55.9% महिलाओं को एनीमिया, लेकिन विटामिन B12 की कमी भी गंभीर चिंता, छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक

By CHAKRESH

ICMR सर्वे एनीमिया: 55.9% महिलाओं को एनीमिया, लेकिन विटामिन B12 की कमी भी गंभीर चिंता, छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक
सरकारी अस्पतालों से उठ रहा महिलाओं का भरोसा, कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद बदली तस्वीर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सरकारी अस्पतालों से उठ रहा महिलाओं का भरोसा, कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद बदली तस्वीर
फैमिली कोर्ट की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार पर 50 हजार रुपए की कॉस्ट

By Ashish Bhardwaj

फैमिली कोर्ट की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार पर 50 हजार रुपए की कॉस्ट
बड़वानी पुलिस की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान, आपकी बात पुलिस के साथ अभियान SKOCH अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट

By Aman Vaishnav

बड़वानी पुलिस की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान, आपकी बात पुलिस के साथ अभियान SKOCH अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट
राजस्थान की 37 जिला परिषदों में आज मतदान, दिग्गजों की साख दांव पर, 8 जिलों में निर्दलीय बदल सकते हैं सियासी समीकरण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की 37 जिला परिषदों में आज मतदान, दिग्गजों की साख दांव पर, 8 जिलों में निर्दलीय बदल सकते हैं सियासी समीकरण
52 लाख की कंपनी एक साल में 15 करोड़ की हुई, महादेव सट्टा किंग से जुड़े वकील की कमाई में 28 सौ फीसदी का इजाफा

By Arun Tiwari

52 लाख की कंपनी एक साल में 15 करोड़ की हुई, महादेव सट्टा किंग से जुड़े वकील की कमाई में 28 सौ फीसदी का इजाफा