टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर

Aman Vaishnav | Nov 04, 2026, 07:41 IST
Share
देवास में टीआई दिलीप पुरी को कुचलने के दो आरोपियों का पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में दोनों के पैर में लगी गोली।
देवास में टीआई दिलीप पुरी को कुचलने के दो आरोपियों का पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, भागने की कोशिश में दोनों के पैर में लगी गोली।

देवास जिले के खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी के हत्याकांड मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अवैध शराब से भरे आईसर वाहन से टीआई को कुचलने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने और पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश भी की थी।

कैसे हुए दोनों आरोपियों के शॉर्ट एनकाउंटर?

पुलिस की जांच में सामने आया कि इस मामले के मुख्य आरोपी और उसके साथी ने अलग-अलग समय पर भागने का दांव चला था, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया।

पंक्चर ठीक करते वक्त अक्कू ने छीन ली थी बंदूक

जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू राठौड़ को पुलिस टीम अलीराजपुर से खातेगांव लेकर आ रही थी। रास्ते में पुलिस की गाड़ी अचानक पंक्चर हो गई। जब पुलिसकर्मी पहिया बदलने और पंक्चर सुधारने में लगे थे, तभी अक्कू ने मौका देखकर एक ASI की बंदूक छीन ली और पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें गोली उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी। उसे रात 10:30 बजे पहले देवास के जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से उसे इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर कर दिया गया।

देवास में शराब माफिया का आतंक: अवैध शराब रोकने गए TI को कुचला, मौत | Terror of liquor mafia in Dewas: TI crushed to death while stopping illegal liquor
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत
02 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
देवास में शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब खाकी भी सुरक्षित नहीं है। अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को शराब से भरे आयशर वाहन से कुचल दिया गया। गंभीर रूप से घायल टीआई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सह आरोपी धीरज का भी एनकाउंटर

इसी मामले से जुड़े दूसरे आरोपी धीरज को पुलिस जब लेकर जा रही थी, तब उसने BNP थाना इलाके में भागने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक धीरज ने पुलिस जवान से हथियार छीनकर वार करने की कोशिश की थी। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने की चेतावनी दी लेकिन वह नहीं माना। अपनी जान बचाने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी जो सीधे उसके दाहिने पैर में लगी। धीरज को इलाज के लिए देवास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

TI दिलीप पुरी को बेरहमी से कुचल दिया था

बता दें कि यह दर्दनाक घटना 1 और 2 नवंबर की दरमियानी रात की है। खातेगांव टीआई दिलीप पुरी (TI Dilip Puri) को खबर मिली थी कि इलाके से अवैध शराब से भरी गाड़ी गुजरने वाली है। वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी की। जब उन्होंने आईसर वाहन को रोका और चालक को नीचे उतरने को कहा, तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय डिवाइडर पर चढ़ा दी और रफ्तार बढ़ा दी।

इस दौरान आईसर का पिछला पहिया सीधे टीआई दिलीप पुरी के ऊपर से गुजर गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया और करीब दो घंटे तक सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान (टीआई दिलीप पुरी की मौत) नहीं बच सकी। पुलिस ने गाड़ी को तो जब्त कर लिया था, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था।

खातेगांव टीआई हत्याकांड: शराब तस्करी में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल की संलिप्तता की पुष्टि, तीन हिरासत में | Khategaon TI Murder: Congress leader Rahul Jaiswal's involvement confirmed in liquor smuggling, three in custody
खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत पर सियासी घमासान: शराब तस्करी में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का नाम आने से गरमाई राजनीति, BJP ने घेरा
02 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश में अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत हो गई। अब यह मामला सियासी विवाद में बदल गया है। खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को आयशर वाहन से कुचलने के मामले में कांग्रेस नेता और शराब कारोबारी राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है।

शराब तस्करों और लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज

इस वारदात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अफसरों की आपात बैठक बुलाई थी। साथ ही शराब माफियाओं के खिलाफ पूरी छूट दे दी थी। इसके बाद पूरे नेटवर्क पर ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हुआ।

  • शराब कारोबारी गिरफ्तार: पुलिस ने अलीराजपुर से शराब कारोबारी केरम सिंह को पकड़ा। जांच में सामने आया कि जिस ट्रक से टीआई को कुचला गया, उसमें भरी शराब केरम सिंह की ही थी।
  • हरदा से जुड़ा नेटवर्क: देवास की एसआईटी (SIT) टीम ने हरदा के शराब कारोबारी राहुल जायसवाल को भी अपनी जांच के दायरे में लिया है।
  • दुकानों के लाइसेंस रद्द: हरदा जिला आबकारी विभाग ने भारतींद्र जायसवाल से जुड़ी तीन शराब दुकानों के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। साथ ही टिमरनी की शराब दुकान को सील कर दिया गया है।
  • अधिकारी-कर्मचारी स suspend: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एडीईओ (ADEO) अमरसिंह बघेल और दो आबकारी आरक्षकों (अरुण कुंभारे व कृष्णपाल सिंह डोडिया) को निलंबित कर दिया गया है।
  • एसआईटी का गठन: देवास एसपी आदित्य मिश्रा ने मामले की तह तक जाने के लिए एसआईटी बनाई ह। जबकि डीजीपी उपेंद्र जैन ने साफ किया है कि इस तस्करी नेटवर्क के हर तार को काटा जाएगा।

परिवार को 1 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीद टीआई के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। सरकार ने परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की बात कही। साथ ही उनकी पत्नी कविता को अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर सब इंस्पेक्टर बनाने का ऐलान किया है।

पुलिस सेवा से पहले शिक्षक थे TI दिलीप पुरी

बता दें कि दिलीप पुरी मूल रूप से धार जिले की सरदारपुर तहसील के बरमंडल गांव के रहने वाले थे। पुलिस सेवा में आने से पहले वे धार जिले के बदनावर में एक सरकारी शिक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। उनके पिता ओमप्रकाश पुरी एक किसान और स्थानीय कांग्रेस नेता हैं। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा-बेटी हैं। शहीद टीआई का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बरमंडल में पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया।

MP में अफसरों का हत्यारा माफिया: ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! कितने मामलों में हुई सजा? | MP's Officer Killer Mafia: Went on Duty, Met Death! How Many Cases Resulted in Conviction?
ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! MP में अफसरों का हत्यारा माफिया! कितने मामलों में हुई सजा?
02 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
देवास के खातेगांव में शराब माफिया ने एक पुलिस अफसर की जान ले ली। टीआई दिलीप पुरी को शराब माफिया ने गाड़ी से कुचल दिया। वे करीब दो घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ते रहे, लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई। बता दें कि दिलीप पुरी माफिया के हाथों जान गंवाने वाले मध्य प्रदेश के पहले अफसर नहीं हैं।

Tags:
  • टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड
  • TI दिलीप पुरी
  • टीआई दिलीप पुरी
  • टीआई दिलीप पुरी की मौत
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • हरदा जिला आबकारी विभाग
  • TI Dilip Puri
  • खातेगांव टीआई दिलीप पुरी
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड

By Aman Vaishnav

MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर