राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार

Raghvendra Singh Rathore | Updated:
Share
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में आरएलपी ने नागौर और बीएपी ने बांसवाड़ा व डूंगरपुर में जीत दर्ज की।<br>
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में आरएलपी ने नागौर और बीएपी ने बांसवाड़ा व डूंगरपुर में जीत दर्ज की।

राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबले में क्षेत्रीय दलों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। आठ जिला परिषदों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। इनमें भाजपा पांच, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) दो और कांग्रेस एक जिले में अपना जिला प्रमुख बनाने में सफल रही। वहीं, नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने अपने बहुमत के दम पर जिला प्रमुख बनाया।

इन चुनावों में सबसे दिलचस्प राजनीतिक समीकरण दक्षिणी राजस्थान में देखने को मिला। बांसवाड़ा में भाजपा के सहयोग से बीएपी का जिला प्रमुख बना, जबकि प्रतापगढ़ में बीएपी के समर्थन से भाजपा ने जीत हासिल की। सलूंबर में कांग्रेस ने बाजी मारी। डूंगरपुर और डीडवाना-कुचामन में मुकाबला इतना करीबी रहा कि जिला प्रमुख का फैसला लॉटरी से करना पड़ा। इन परिणामों ने स्थानीय स्तर पर कांग्रेस और भाजपा के अलावा क्षेत्रीय दलों की राजनीतिक अहमियत बढ़ा दी है।

आठ जिलों में किसी के पास नहीं था बहुमत

20 नवंबर को जिला परिषद सदस्य चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद आठ जिलों में सत्ता का समीकरण उलझ गया था। इन जिलों में आरएलपी, बीएपी, बसपा और निर्दलीय सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई थी। 25 नवंबर को हुए जिला प्रमुख चुनाव में पांच त्रिशंकु जिलों में भाजपा ने अपना जिला प्रमुख बनाया। वहीं, कांग्रेस को केवल सलूंबर में सफलता मिली।

आठ जिलों में सत्ता का पूरा गणित

जिलाभाजपाकांग्रेसअन्य दल व निर्दलीयबहुमतजिला प्रमुख
बालोतरा1212716भाजपा
बांसवाड़ा5211722बीएपी
डीडवाना-कुचामन1214918भाजपा
डीग1014515भाजपा
डूंगरपुर1491419बीएपी
खैरथल-तिजारा1010513भाजपा
प्रतापगढ़711713भाजपा
सलूंबर98411कांग्रेस

बांसवाड़ा में भाजपा ने दिया साथ, बीएपी ने बनाई सत्ता

बांसवाड़ा जिला परिषद के 43 सदस्यों में कांग्रेस के पास 21, बीएपी के पास 17 और भाजपा के पास पांच सदस्य थे। कांग्रेस को बहुमत के लिए केवल एक अतिरिक्त सदस्य के समर्थन की जरूरत थी।
इसके बावजूद जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस अपना जिला प्रमुख नहीं बना पाई। भाजपा ने यहां बीएपी का समर्थन किया। बीएपी प्रत्याशी रीना रावत को 22 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विकास बामनिया को 21 वोट मिले। भाजपा के पांच सदस्यों का समर्थन बीएपी के लिए निर्णायक साबित हुआ। इससे कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद जिला परिषद की सत्ता से बाहर रह गई।

प्रतापगढ़ में बीएपी ने भाजपा को दिलाई जिला प्रमुख की कुर्सी

बांसवाड़ा में भाजपा ने बीएपी का साथ दिया तो प्रतापगढ़ में बीएपी ने भाजपा का समर्थन किया। प्रतापगढ़ की 25 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस के पास 11 सदस्य थे। भाजपा और बीएपी के पास सात-सात सदस्य थे। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी और बहुमत से दो सदस्य दूर थी।

जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हकरी कुमारी को 15 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की इंद्रा देवी को 10 वोट मिले। भाजपा और बीएपी के सदस्यों की संयुक्त संख्या 14 थी। भाजपा प्रत्याशी को इससे भी एक वोट ज्यादा मिला। मतदान के आंकड़े कांग्रेस के एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग की ओर भी इशारा करते हैं।

बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के परिणाम बताते हैं कि दोनों दलों के बीच स्थानीय स्तर पर बना राजनीतिक तालमेल कांग्रेस को दो जिलों की सत्ता से दूर रखने में सफल रहा।

सलूंबर में बदला समीकरण, भाजपा के ज्यादा सदस्य होने पर भी कांग्रेस जीती

सलूंबर में भाजपा के पास नौ, कांग्रेस के पास आठ और बीएपी के पास चार सदस्य थे। जिला प्रमुख बनाने के लिए 11 वोटों की जरूरत थी। जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा देवी को 13 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी लीला देवी मीणा को आठ वोट मिले।

कांग्रेस को अपने सदस्य संख्या बल से पांच वोट ज्यादा मिले। वहीं, भाजपा को अपने सदस्यों की संख्या से एक वोट कम मिला। बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में भाजपा और बीएपी के बीच तालमेल दिखाई दिया, लेकिन सलूंबर के परिणाम अलग रहे। यहां मतदान के आंकड़े कांग्रेस को बीएपी समेत अन्य सदस्यों से समर्थन मिलने की ओर इशारा करते हैं।

डूंगरपुर में कांग्रेस के नौ सदस्य थे निर्णायक, लॉटरी से जीती बीएपी

डूंगरपुर जिला परिषद के 37 सदस्यों में भाजपा और बीएपी के पास 14-14 सदस्य थे। कांग्रेस के पास नौ सदस्य थे। बहुमत के लिए 19 सदस्यों की जरूरत थी। कांग्रेस के पास इतनी संख्या थी कि उसका समर्थन किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत तक पहुंचा सकता था।

जिला प्रमुख चुनाव में बीएपी के अनुतोष रोत और भाजपा के कांतिलाल डामोर को 14-14 वोट मिले। मुकाबला बराबरी पर पहुंचने के बाद लॉटरी से फैसला किया गया। इसमें बीएपी के अनुतोष रोत जिला प्रमुख चुने गए।

दोनों प्रत्याशियों को मिले वोटों का कुल आंकड़ा 28 रहा। शेष नौ सदस्यों के मतदान की वास्तविक स्थिति आधिकारिक मतदान विवरण से स्पष्ट होगी।

दक्षिणी राजस्थान के चार जिलों में बीएपी की अहम भूमिका

जिलाबीएपी सदस्यजिला प्रमुख की पार्टीराजनीतिक स्थिति
बांसवाड़ा17बीएपीभाजपा का समर्थन मिला
डूंगरपुर14बीएपीलॉटरी से जीत
प्रतापगढ़7भाजपाभाजपा को समर्थन दिया
सलूंबर4कांग्रेसकांग्रेस को अतिरिक्त समर्थन मिला
कुल42
इन चार जिलों में बीएपी के कुल 42 जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे। इनमें से दो जिलों में पार्टी ने अपना जिला प्रमुख बनाया।

यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बीएपी ने केवल भाजपा या कांग्रेस के सहयोगी दल की भूमिका तक खुद को सीमित नहीं रखा। उसने दो जिला परिषदों में अपनी राजनीतिक सत्ता स्थापित की है।

नागौर में बेनीवाल किंगमेकर नहीं, सीधे सत्ता में

नागौर में हनुमान बेनीवाल की आरएलपी की स्थिति दूसरे जिलों से अलग रही। यहां पार्टी ने जिला परिषद सदस्य चुनाव में अपने दम पर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। 37 सदस्यीय जिला परिषद में आरएलपी के पास 19, कांग्रेस के पास 11 और भाजपा के पास सात सदस्य थे।

जिला प्रमुख चुनाव में आरएलपी प्रत्याशी पांचाराम को 22 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अनिल नागौरी को 15 वोट मिले। आरएलपी ने अपने सदस्य संख्या बल से तीन वोट ज्यादा हासिल किए। नागौर में पार्टी ने न केवल अपना बहुमत सुरक्षित रखा, बल्कि अतिरिक्त समर्थन भी हासिल किया।

हनुमान बेनीवाल के लिए नागौर की जिला परिषद में आरएलपी का जिला प्रमुख बनना महत्वपूर्ण है। लोकसभा और विधानसभा की राजनीति के बाद अब पार्टी को जिला स्तर की पंचायती राज व्यवस्था में भी नेतृत्व मिला है।

डीडवाना-कुचामन में नौ सदस्यों के बावजूद आरएलपी का नहीं बना जिला प्रमुख

डीडवाना-कुचामन में कांग्रेस के पास 14, भाजपा के पास 12 और आरएलपी के पास नौ सदस्य थे। बहुमत के लिए 18 सदस्यों की जरूरत थी। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही आरएलपी के समर्थन से बहुमत तक पहुंच सकती थीं। हालांकि, जिला प्रमुख चुनाव का अंतिम मुकाबला भाजपा के बुद्धाराम और कांग्रेस की पूनम के बीच बराबरी पर पहुंच गया।

इसके बाद लॉटरी से भाजपा के बुद्धाराम जिला प्रमुख चुने गए। आरएलपी अपने नौ सदस्यों के बावजूद यहां जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल नहीं कर पाई।

बालोतरा में आरएलपी के सात सदस्यों के बीच भाजपा की जीत

बालोतरा की 31 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा और कांग्रेस के पास 12-12 सदस्य थे। आरएलपी के पास सात सदस्य थे। बहुमत के लिए 16 सदस्यों की जरूरत थी। जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की सुशीला को 16 और कांग्रेस के फुलाराम भील को 15 वोट मिले। यदि दोनों प्रमुख दलों के सभी सदस्यों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को वोट दिया हो तो आरएलपी के चार वोट भाजपा और तीन वोट कांग्रेस के पक्ष में गए होंगे।

डीग और खैरथल-तिजारा में निर्दलीय और बसपा की अहमियत

डीग में कांग्रेस के पास 14 और भाजपा के पास 10 सदस्य थे। अन्य दलों और निर्दलीयों के पास पांच सदस्य थे। कांग्रेस को बहुमत के लिए केवल एक अतिरिक्त सदस्य चाहिए था। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी रेनू सिंह ने 22 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मूबीना को सात वोट मिले। भाजपा को अपने सदस्य संख्या बल से 12 वोट अधिक मिले।

खैरथल-तिजारा में भाजपा और कांग्रेस के पास 10-10 सदस्य थे। बसपा के पास दो और निर्दलीयों के पास तीन सदस्य थे। यहां भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत यादव ने 13 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अमिता चौधरी को 11 वोट मिले। इन दोनों जिलों में तीसरे दलों और निर्दलीयों के साथ प्रमुख दलों के सदस्यों की क्रॉस वोटिंग ने भी चुनावी गणित को प्रभावित किया हो सकता है।

पिछली बार डूंगरपुर में कांग्रेस-भाजपा साथ आए थे, इस बार बीएपी जीती

वर्ष 2020 के जिला प्रमुख चुनाव में डूंगरपुर में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने कांग्रेस और भाजपा के सामने बड़ी चुनौती पेश की थी। उस समय बीटीपी को जिला प्रमुख की कुर्सी से दूर रखने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी सूर्या अहारी का समर्थन किया था। इसके बाद सूर्या अहारी जिला प्रमुख बनी थीं। इस बार दक्षिणी राजस्थान में राजनीतिक तस्वीर बदली हुई है। आदिवासी राजनीति में सक्रिय बीएपी ने डूंगरपुर और बांसवाड़ा में अपने जिला प्रमुख बनाए हैं।

वर्ष 2023 में बनी भारत आदिवासी पार्टी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। राजकुमार रोत ने बांसवाड़ा लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। अब जिला प्रमुख चुनाव में पार्टी को दो जिलों में स्थानीय सत्ता मिली है।

राजस्थान में कांग्रेस की जिला प्रमुख चुनाव में हैट्रिक: 3 जिलों में निर्विरोध जीत, युवा उम्मीदवारों का जलवा | Congress Hat-trick in Rajasthan District Head Elections: Unopposed Victory in 3 Districts, Young Candidates Shine
राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं
25 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान की ग्रामीण सत्ता की सियासत में महिलाओं का दबदबा देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 37 जिलों में बुधवार को जारी जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए तीन जिलों की कमान महिला नेताओं के हाथों में सौंप दी है। दौसा, सवाई माधोपुर और जैसलमेर में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गई हैं। खास बात यह है कि इन तीनों जिलों में भाजपा समेत किसी भी अन्य दल ने अपना उम्मीदवार तक नहीं उतारा।<br />

पिछले चुनाव के मुकाबले क्षेत्रीय दलों को क्या मिला?

राजनीतिक स्थिति2020-212026
भाजपा के जिला प्रमुख1710
कांग्रेस के जिला प्रमुख1324
निर्दलीय जिला प्रमुख30
आरएलपी के जिला प्रमुख01
बीएपी के जिला प्रमुख02
कुल जिला प्रमुख3337
पिछले पंचायत चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीन निर्दलीय जिला प्रमुख बने थे। इस बार तीन जिला प्रमुख क्षेत्रीय दलों के बने हैं।

अन्य दलों और निर्दलीयों की कुल संख्या भले ही तीन रही हो, लेकिन इस बार इन पदों पर संगठित क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की उपस्थिति है। यह बदलाव राजस्थान की ग्रामीण राजनीति के लिए महत्वपूर्ण है।

राजस्थान पंचायत चुनाव: BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका | Rajasthan Panchayat Elections: BJP's Weakest Performance in 25 Years, Congress Also Fails to Capitalize
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका
25 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पंचायत चुनाव के नतीजों ने राजस्थान में नए सियासी समीकरण (Political Equation) के संकेत दिए हैं। बीजेपी को बड़ा सियासी झटका लगा है। पंचायत समिति चुनाव में पार्टी का वोट शेयर पिछले 25 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। खास बात यह है कि बीजेपी के कमजोर होने के बावजूद कांग्रेस को इसका पूरा फायदा नहीं मिला। कई नाराज मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे तो कुछ ने निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवारों का साथ दिया। ऐसे में ये चुनावी नतीजे 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के लिए अहम संकेत माने जा रहे हैं।

क्या राजस्थान में मजबूत हो रहा है तीसरा राजनीतिक विकल्प?

जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे बताते हैं कि आरएलपी और बीएपी की राजनीतिक ताकत अलग-अलग क्षेत्रों में केंद्रित है। आरएलपी ने नागौर में अपना बहुमत साबित किया, जबकि बीएपी ने वागड़ और दक्षिणी राजस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

हालांकि, दोनों दलों को संयुक्त रूप से पूरे राजस्थान का तीसरा मोर्चा कहना अभी जल्दबाजी होगी। दोनों दलों के बीच कोई औपचारिक प्रदेशव्यापी गठबंधन नहीं है। जिला प्रमुख चुनाव में भी अलग-अलग जिलों में इनके राजनीतिक समीकरण अलग रहे हैं।

28 साल बाद हाईकोर्ट का फैसला: जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर बर्खास्तगी रद्द, मिलेगा 20 लाख का मुआवजा | High Court's Decision After 28 Years: Dismissal on Absence Considered Leave Cancelled, Will Get 20 Lakh Compensation
जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर कर दिया बर्खास्त, 28 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला
25 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान हाईकोर्ट ने एक पुलिस कांस्टेबल की बर्खास्तगी को अवैध और मनमाना मानते हुए रद्द कर दिया है। खास बात यह है कि विभाग ने जिस अवधि की अनुपस्थिति को बिना वेतन अवकाश के रूप में नियमित कर दिया था, उसी अनुपस्थिति को बर्खास्तगी का आधार भी बनाया। अदालत ने इस विरोधाभास को गलत माना। हालांकि,अदालत ने करीब 28 साल से अधिक समय तक नौकरी से बाहर रहने और पूर्व सेवा रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं होने के कारण कांस्टेबल को वापस नौकरी पर बहाल करने के बजाय 20 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है।

कांग्रेस और भाजपा के लिए इन नतीजों का संदेश यह है कि जिन क्षेत्रों में क्षेत्रीय दलों का मजबूत संगठन और निर्वाचित प्रतिनिधि हैं, वहां स्थानीय सत्ता हासिल करने के लिए केवल अपनी पार्टी के सदस्य संख्या बल पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है।

अब 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान चुनाव में आरएलपी और बीएपी की भूमिका पर भी नजर रहेगी। जिला परिषद स्तर पर मिली सफलता को पंचायत समितियों तक पहुंचाना दोनों क्षेत्रीय दलों के लिए अगली संगठनात्मक परीक्षा होगी।

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का दबदबा, भाजपा ने 10 जिलों में बनाई सत्ता, चूरू में उलटफेर | Rajasthan District Head Election: Congress Dominance, BJP Forms Government in 10 Districts, Upset in Churu
जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर
25 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के 37 जिलों के नतीजे सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने 24 और भाजपा ने 10 जिलों में जिला प्रमुख बनाए हैं। बीएपी ने दो और आरएलपी ने एक जिले में जीत दर्ज की है। चूरू और ब्यावर में स्पष्ट बहुमत के बावजूद पार्टियां अपना जिला प्रमुख नहीं बना पाईं। वहीं, डूंगरपुर और डीडवाना-कुचामन में लॉटरी से जिला प्रमुख का फैसला हुआ।

Tags:
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • जिला प्रमुख चुनाव
  • हनुमान बेनीवाल
  • राजकुमार रोत
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
  • भारत आदिवासी पार्टी
  • तीसरा मोर्चा
  • Rajasthan Panchayat Election
  • RLP BAP Political Analysis
  • Rajasthan Politics
इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?

By Sanjay Gupta

इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?
बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में नक्सलियों का कैश डंप बरामद, स्टील के डिब्बे से निकले 39.77 लाख रुपए नगद

By Umeshwari Baghel

बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में नक्सलियों का कैश डंप बरामद, स्टील के डिब्बे से निकले 39.77 लाख रुपए नगद
महादेव सट्टे की कमाई से रायपुर में खड़ा किया 200 करोड़ का कारोबार! VIP रोड के 7 होटल-क्लब जांच के घेरे में, बिलासपुर तक फैला निवेश का नेटवर्क

By VINAY VERMA

महादेव सट्टे की कमाई से रायपुर में खड़ा किया 200 करोड़ का कारोबार! VIP रोड के 7 होटल-क्लब जांच के घेरे में, बिलासपुर तक फैला निवेश का नेटवर्क
जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर

By Raghvendra Singh Rathore

जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने कसी कमर

By VINAY VERMA

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने कसी कमर
द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल

By VINAY VERMA

द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल
ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही SLP पर सुनवाई क्यों नहीं करा रही मोहन सरकार? अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल

By Neel Tiwari

ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही SLP पर सुनवाई क्यों नहीं करा रही मोहन सरकार? अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल