जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर

Raghvendra Singh Rathore | Updated:
Share
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 10, बीएपी ने दो और आरएलपी ने एक जिले में जीत दर्ज की।
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 10, बीएपी ने दो और आरएलपी ने एक जिले में जीत दर्ज की।

राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के 37 जिलों के नतीजे सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने 24 और भाजपा ने 10 जिलों में जिला प्रमुख बनाए हैं। बीएपी ने दो और आरएलपी ने एक जिले में जीत दर्ज की है। चूरू और ब्यावर में स्पष्ट बहुमत के बावजूद पार्टियां अपना जिला प्रमुख नहीं बना पाईं। वहीं, डूंगरपुर और डीडवाना-कुचामन में लॉटरी से जिला प्रमुख का फैसला हुआ।

जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस को 23 और भाजपा को पांच जिलों में स्पष्ट बहुमत मिला था। नागौर में आरएलपी के पास बहुमत था, जबकि आठ जिलों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने इन आठ में से पांच जिलों में जीत हासिल की। बीएपी ने दो और कांग्रेस ने एक त्रिशंकु जिले में अपना जिला प्रमुख बनाया। हालांकि, प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला प्रमुख कांग्रेस के बने हैं।

बहुमत से जिला प्रमुख तक कितना बदला सियासी गणित?

पार्टीस्पष्ट बहुमत वाले जिलेबने जिला प्रमुखअंतर
कांग्रेस2324+1
भाजपा510+5
बीएपी02+2
आरएलपी110
त्रिशंकु8——
कुल3737—

चूरू में बहुमत के बावजूद कांग्रेस हारी, राठौड़ की बहू बनीं जिला प्रमुख

चूरू में जिला प्रमुख चुनाव के दौरान बड़ा सियासी उलटफेर हुआ। जिला परिषद के 39 सदस्यों में कांग्रेस के पास 21 और भाजपा के पास 17 सदस्य थे। एक सदस्य निर्दलीय था। स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस अपना जिला प्रमुख नहीं बना पाई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की बहू और भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह ने कांग्रेस के प्रकाश बुडानिया को हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल कर ली। इस हार ने कांग्रेस के चुनावी प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ब्यावर में भाजपा का बहुमत नहीं आया काम

ब्यावर में कांग्रेस ने भाजपा को झटका दिया। जिला परिषद के 27 सदस्यों में भाजपा के पास 14 और कांग्रेस के पास 13 सदस्य थे। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी ममता गुर्जर ने 14 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी निर्मला रावत को 13 वोट मिले। यहां मतदान के आंकड़े क्रॉस वोटिंग की ओर इशारा करते हैं।

आठ त्रिशंकु जिलों में भाजपा ने जीते पांच

जिला परिषद सदस्य चुनाव में आठ जिलों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। इनमें भाजपा ने डीग, बालोतरा, खैरथल-तिजारा, प्रतापगढ़ और डीडवाना-कुचामन में जिला प्रमुख बनाया। बीएपी ने बांसवाड़ा और डूंगरपुर में जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस सलूंबर में अपना जिला प्रमुख बनाने में सफल रही।

जिलाजिला प्रमुखपार्टी
डीगरेनू सिंहभाजपा
बालोतरासुशीलाभाजपा
खैरथल-तिजाराइंद्रजीत यादवभाजपा
प्रतापगढ़हकरी कुमारीभाजपा
डीडवाना-कुचामनबुद्धारामभाजपा
सलूंबरपुष्पा देवीकांग्रेस
डूंगरपुरअनुतोष रोतबीएपी
बांसवाड़ारीनाबीएपी

दो जिलों में किस्मत से मिली जिला प्रमुख की कुर्सी

डूंगरपुर और डीडवाना-कुचामन में जिला प्रमुख चुनाव का फैसला लॉटरी से हुआ। डूंगरपुर में बीएपी के अनुतोष रोत ने भाजपा के कांतिलाल डामोर को हराया। वहीं, डीडवाना-कुचामन में भाजपा के बुद्धाराम ने कांग्रेस की पूनम को हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की।

तीन जिलों में कांग्रेस की निर्विरोध जीत

दौसा में बीना बैरवा, जैसलमेर में संतोष कुमारी और सवाई माधोपुर में आशा देवी बैरवा निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं। तीनों कांग्रेस की प्रत्याशी थीं।

राजस्थान में कांग्रेस की जिला प्रमुख चुनाव में हैट्रिक: 3 जिलों में निर्विरोध जीत, युवा उम्मीदवारों का जलवा | Congress Hat-trick in Rajasthan District Head Elections: Unopposed Victory in 3 Districts, Young Candidates Shine
राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं
25 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान की ग्रामीण सत्ता की सियासत में महिलाओं का दबदबा देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 37 जिलों में बुधवार को जारी जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए तीन जिलों की कमान महिला नेताओं के हाथों में सौंप दी है। दौसा, सवाई माधोपुर और जैसलमेर में कांग्रेस की महिला उम्मीदवार निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गई हैं। खास बात यह है कि इन तीनों जिलों में भाजपा समेत किसी भी अन्य दल ने अपना उम्मीदवार तक नहीं उतारा।<br />

नागौर में आरएलपी, वागड़ में बीएपी की जीत

नागौर में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अपने बहुमत को जिला प्रमुख की जीत में बदल दिया। आरएलपी प्रत्याशी पांचाराम ने निर्दलीय अनिल नागौरी को हराया। वहीं, राजकुमार रोत की भारतीय आदिवासी पार्टी ने बांसवाड़ा और डूंगरपुर में जिला प्रमुख बनाए। दोनों दलों ने कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीन जिला परिषदों में अपनी सत्ता स्थापित की है।

राजस्थान पंचायत चुनाव: BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका | Rajasthan Panchayat Elections: BJP's Weakest Performance in 25 Years, Congress Also Fails to Capitalize
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका
25 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पंचायत चुनाव के नतीजों ने राजस्थान में नए सियासी समीकरण (Political Equation) के संकेत दिए हैं। बीजेपी को बड़ा सियासी झटका लगा है। पंचायत समिति चुनाव में पार्टी का वोट शेयर पिछले 25 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। खास बात यह है कि बीजेपी के कमजोर होने के बावजूद कांग्रेस को इसका पूरा फायदा नहीं मिला। कई नाराज मतदाता वोट डालने नहीं पहुंचे तो कुछ ने निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवारों का साथ दिया। ऐसे में ये चुनावी नतीजे 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के लिए अहम संकेत माने जा रहे हैं।

राजस्थान के सभी 37 जिलों में कौन बना जिला प्रमुख, देखिए पूरी सूची

जिला परिषदविजेता प्रत्याशीपार्टीपराजित प्रत्याशी
जयपुरयशवीर सूराकांग्रेसराजेश गुर्जर, भाजपा
जोधपुरप्रमिला चौधरीकांग्रेसलक्ष्मणराम चौधरी, भाजपा
उदयपुरहिम्मत सिंह झालाभाजपालाल सिंह, कांग्रेस
अलवरअनिता मीणाकांग्रेससंतोष मीणा, भाजपा
अजमेरपूजा भंसालीभाजपादशरथ कंवर, कांग्रेस
सीकरसुनीता गठालाकांग्रेससुनीता रणवां, भाजपा
बीकानेरनिकिता डूडीकांग्रेससरिता चौहान, निर्दलीय
नागौरपांचारामआरएलपीअनिल, निर्दलीय
भरतपुररेनू वालाकांग्रेसपूजा जाटव, भाजपा
डीगरेनू सिंहभाजपामूबीना, कांग्रेस
धौलपुरअनीशा सिंहकांग्रेससोमवती, निर्दलीय
राजसमंदसुंदर देवी कीरकांग्रेसमदन सिंह चौहान, भाजपा
दौसाबीना बैरवाकांग्रेसनिर्विरोध
ब्यावरममता गुर्जरकांग्रेसनिर्मला रावत, भाजपा
बालोतरासुशीलाभाजपाफुलाराम भील, कांग्रेस
खैरथल-तिजाराइंद्रजीत यादवभाजपाअमिता चौधरी, कांग्रेस
कोटपूतली-बहरोड़रामनिवासकांग्रेसबलवान सिंह, भाजपा
पालीसीता देवीभाजपानिरमा चौहान, कांग्रेस
चित्तौड़गढ़रतनी देवीकांग्रेसतुलसी बाई, भाजपा
भीलवाड़ाकैलाश चंद मीणाकांग्रेससुखालाल, भाजपा
बाड़मेरगफूर अहमदकांग्रेसखंगार सिंह, भाजपा
जैसलमेरसंतोष कुमारीकांग्रेसनिर्विरोध
सवाई माधोपुरआशा देवीकांग्रेसनिर्विरोध
फलोदीयशवंत कंवरकांग्रेससरिता, भाजपा
प्रतापगढ़हकरी कुमारीभाजपाइंद्रा देवी, कांग्रेस
जालोरआसूरामकांग्रेसदानाराम विश्नोई, भाजपा
सलूंबरपुष्पा देवीकांग्रेसलीला देवी मीणा, भाजपा
टोंकअलका बैरवाकांग्रेसप्रियंका बैरवा, भाजपा
झालावाड़वर्षा झालाभाजपाकुसुमलता मीणा, कांग्रेस
चूरूकनिका सिंहभाजपाप्रकाश बुडानिया, कांग्रेस
बूंदीहंसा गुर्जरकांग्रेसमनीष कुमार सैनी, भाजपा
डीडवाना-कुचामनबुद्धारामभाजपापूनम, कांग्रेस (लॉटरी से फैसला)
हनुमानगढ़रेणूकांग्रेससरस्वती देवी, भाजपा
डूंगरपुरअनुतोषबीएपीकांतिलाल डामोर, भाजपा (लॉटरी से फैसला)
बांसवाड़ारीनाबीएपीविकास बामणिया, कांग्रेस
झुंझुनूंकोमल भंवरियाकांग्रेसहर्षिनी कुल्हरी, भाजपा
सिरोहीगुमान सिंहकांग्रेसगंगा सिंह, भाजपा
सिरोही में 800 गायों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे पशुपालक, कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर सुनी पीड़ा | 800 Cows with Animal Husbandry Farmers Reached Collectorate in Sirohi, Collector Listened to Pain Sitting on the Ground
सिरोही में 800 भूखी-प्यासी गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए पशुपालक, जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी पीड़ा
25 Nov 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के सिरोही में मंगलवार, 24 नवंबर को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। चारा-पानी की कमी से परेशान पशुपालक करीब 800 गायों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उनके साथ सैकड़ों गायों को देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ जमा हो गई। पशुपालकों ने प्रशासन के सामने अपनी परेशानी रखी और जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई।

अब पंचायत समिति प्रधान चुनाव पर नजर

जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख और 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान के चुनाव होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को उप प्रधान चुने जाएंगे। जिला प्रमुख चुनाव में हुए उलटफेर के बाद अब पंचायत समितियों में भी दलों के बीच समर्थन और निर्वाचित सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

28 साल बाद हाईकोर्ट का फैसला: जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर बर्खास्तगी रद्द, मिलेगा 20 लाख का मुआवजा | High Court's Decision After 28 Years: Dismissal on Absence Considered Leave Cancelled, Will Get 20 Lakh Compensation
जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर कर दिया बर्खास्त, 28 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला
25 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान हाईकोर्ट ने एक पुलिस कांस्टेबल की बर्खास्तगी को अवैध और मनमाना मानते हुए रद्द कर दिया है। खास बात यह है कि विभाग ने जिस अवधि की अनुपस्थिति को बिना वेतन अवकाश के रूप में नियमित कर दिया था, उसी अनुपस्थिति को बर्खास्तगी का आधार भी बनाया। अदालत ने इस विरोधाभास को गलत माना। हालांकि,अदालत ने करीब 28 साल से अधिक समय तक नौकरी से बाहर रहने और पूर्व सेवा रिकॉर्ड संतोषजनक नहीं होने के कारण कांस्टेबल को वापस नौकरी पर बहाल करने के बजाय 20 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है।

Tags:
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • जिला प्रमुख चुनाव
  • राजस्थान कांग्रेस
  • राजस्थान भाजपा
  • हनुमान बेनीवाल
  • राजकुमार रोत
  • राजस्थान राजनीति
  • Rajasthan Panchayat Election 2026
  • Zila Pramukh Election Result
  • Rajasthan Politics
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने कसी कमर

By VINAY VERMA

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने कसी कमर
द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल

By VINAY VERMA

द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल
ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही SLP पर सुनवाई क्यों नहीं करा रही मोहन सरकार? अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल

By Neel Tiwari

ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही SLP पर सुनवाई क्यों नहीं करा रही मोहन सरकार? अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल
जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर कर दिया बर्खास्त, 28 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला

By Mukesh Sharma

जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर कर दिया बर्खास्त, 28 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला
मंत्री के विशेष सहायक को प्रमोशन वाले पद पर लाने की तैयारी, पीएससी बोली नियम ही नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

By Ramanand Tiwari

मंत्री के विशेष सहायक को प्रमोशन वाले पद पर लाने की तैयारी, पीएससी बोली नियम ही नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Bailadila Landslide : बैलाडीला में पहाड़ का मलबा बना मुसीबत, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का डर

By Umeshwari Baghel

Bailadila Landslide : बैलाडीला में पहाड़ का मलबा बना मुसीबत, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का डर
भीलवाड़ा में कैलाश मीणा के नाम पर मुहर, 31 सदस्यों ने जताया भरोसा; BJP को मिली करारी शिकस्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भीलवाड़ा में कैलाश मीणा के नाम पर मुहर, 31 सदस्यों ने जताया भरोसा; BJP को मिली करारी शिकस्त