रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
<br>रायपुर के एप्पल स्टोर में चोरी का खुलासा, 125 आईफोन बरामद, दो गिरफ्तार
रायपुर के एप्पल स्टोर में चोरी का खुलासा, 125 आईफोन बरामद, दो गिरफ्तार

रायपुर। न चोरों का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था और न ही मोबाइल लोकेशन से कोई सुराग मिल रहा था। दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब था। इसके बावजूद रायपुर पुलिस ने हार नहीं मानी और आखिरकार 25 दिनों की लगातार मेहनत के बाद शहर के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करीब दो करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने मध्यप्रदेश के एक अंतरराज्यीय गिरोह के कथित सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशानदेही पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए के 125 आईफोन बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंककला निवासी राजेश अजय सिंह झाला और इंदौर निवासी सफान खान के रूप में हुई है। वहीं, मामले में राजा झाला और राजेश लोधी की तलाश जारी है।

बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल: 'चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ' | Minister Rajesh Agrawal Held Hostage: 'If you can't catch the thieves, come and rescue me'
चोर नहीं पकड़ सकते तो मुझे छुड़ाने आ जाओ, व्यापारियों के बंधक बने मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई को लगाया फोन
24 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
<b>रायपुर : </b>छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 50 लाख रुपए की चोरी का मामला अब पुलिस के लिए असहज स्थिति पैदा करता जा रहा है। करीब एक महीने पहले दर्ज हुई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज व्यापारियों ने जब मंत्री राजेश अग्रवाल के सामने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तो मंत्री ने टीआई को फोन लगाया।

एक ही रात में पार कर दिए थे 173 आईफोन

दरअसल, 31 अक्टूबर और एक नवंबर की दरम्यानी रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में चोरी हुई थी। चोर दुकान से 173 आईफोन, एप्पल वॉच, हेडफोन और एयरपॉड समेत करीब दो करोड़ रुपए का सामान लेकर फरार हो गए थे।

एक नवंबर को दुकान संचालक ऋषभ डागा ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। चोरी की बड़ी वारदात को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की थी।

छत्तीसगढ़ में आयकर का बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर जब्त, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर | Major Income Tax Revelation in Chhattisgarh: Rs 15 Crore Cash, Rs 20 Crore Jewelry Seized from Iron Traders, Rs 225 Crore Transactions Under Scanner
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
21 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ के बड़े लोहा और निर्माण कारोबारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। आयकर विभाग की छापेमारी लगातार चौथे दिन भी चल रही है। कारोबारियों के घर, दफ्तर और फैक्ट्रियों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस बीच करीब 15 करोड़ रुपए नकद और बैंक लॉकरों से 20 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने मिलने की खबर से हलचल मच गई है।

250 किलोमीटर तक खंगाले सीसीटीवी कैमरे

जांच के दौरान पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए। हालांकि, रात का समय होने और फुटेज साफ नहीं होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी।

पुलिस ने एक के बाद एक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू की। संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीम रायपुर से महाराष्ट्र के मौधा तक पहुंच गई। करीब 250 किलोमीटर के रास्ते में लगे कैमरों की जांच की गई।

लावारिस बाइक बनी जांच का सबसे बड़ा सुराग

महाराष्ट्र के मौधा में कुल्हान नदी के पास पुलिस को एक लावारिस मोटरसाइकिल मिलने की जानकारी मिली। जांच करने पर पता चला कि यह बाइक 25 अक्टूबर को रायपुर के तेलीबांधा इलाके से चोरी हुई थी।

जयपुर पुलिस की लचर जांच पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, दोषी अफसरों पर कार्रवाई के आदेश | High Court's Strict Stance on Jaipur Police's Lax Investigation, Orders Action Against Guilty Officers
हाईकोर्ट बोला- पुलिस अफसरों को कानून की बुनियादी समझ नहीं, जांच के तरीके पर उठाए गंभीर सवाल, ये है पूरा मामला
14 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच के जस्टिस प्रवीर भटनागर ने धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी अनिल श्योराण की तीसरी जमानत याचिका मंजूर कर ली। अदालत ने इस दौरान पुलिस जांच और निचली अदालतों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। आरोपी 10 दिसंबर 2025 से जेल में था। पुलिस ने 13 मार्च को चार्जशीट दाखिल की थी। निचली अदालत से जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट ने यह राहत दी।

इस जानकारी के बाद पुलिस को चोरी की वारदात और बाइक के बीच संबंध होने का अहम सुराग मिला। इसके बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

जयपुर में हुई चोरी से जुड़ने लगे तार

आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों में एप्पल स्टोर में हुई चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटाई। इसी बीच वर्ष 2024 में जयपुर के एक एप्पल स्टोर में हुई चोरी का मामला सामने आया।

उस मामले में मध्यप्रदेश के देवास और इंदौर के आसपास सक्रिय एक गिरोह का नाम सामने आया था। रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क किया और जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद देवास पुलिस की मदद से राजेश झाला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, राजेश के खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान में 47 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में सामने आया चोरी का पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात से पहले रायपुर पहुंचकर एप्पल स्टोर की रेकी की थी। पूरी योजना बनाने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पूछताछ में राजेश ने अपने बेटे राजा झाला और राजेश लोधी की कथित भूमिका का खुलासा किया। साथ ही चोरी के आईफोन इंदौर निवासी सफान खान को सौंपने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सफान की तलाश तेज कर दी।

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी: 3 महीने में ₹80 प्रति बोरी महंगा, घर बनाना हुआ मुश्किल | Cement Companies' Arbitrariness in Chhattisgarh: ₹80 per bag expensive in 3 months, making home building difficult
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
15 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए सीमेंट के दाम नई परेशानी बन गए हैं। पहले से ही मकान बनाने में लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं और अब सीमेंट कंपनियों की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट और बिगाड़ दिया है। पिछले तीन से चार महीनों में सीमेंट की एक बोरी 80 रुपए तक महंगी हो चुकी है।

विदेश भागने की आशंका, मुंबई एयरपोर्ट के पास दबोचा

राजेश की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सफान खान फरार हो गया था। पुलिस को आशंका थी कि वह देश छोड़कर भाग सकता है। उसकी तलाश में उपनिरीक्षक सतीश पुरिया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम जुटी हुई थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सफान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सफान की निशानदेही पर मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के जुलवानिया से 125 आईफोन बरामद किए गए। इनकी कीमत करीब एक करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

40 से ज्यादा पुलिसकर्मी जुटे रहे, 10 लाख मोबाइल नंबरों की जांच

इस हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर छह विशेष टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों में 40 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

करीब 25 दिनों तक चली जांच के दौरान पुलिस ने 1000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा 1100 से ज्यादा मोबाइल टावरों की सेल आईडी और 10 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन और डीसीपी स्मृतिक राजनाला, तारकेश्वर पटेल एवं रॉबिन्सन गुरिया के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हो सकते हैं तार

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के महंगे आईफोन आखिर कहां बेचे जाते थे। आशंका है कि आरोपियों का नेटवर्क नेपाल और बांग्लादेश तक फैला हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस दूसरे राज्यों में हुई इसी तरह की चोरी की घटनाओं से भी आरोपियों का कनेक्शन तलाश रही है। फिलहाल दो फरार आरोपियों के साथ बाकी 48 आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की तलाश जारी है।
Tags:
  • रायपुर एप्पल स्टोर चोरी
  • Raipur Apple Store Burglary
  • iPhone Theft Case
  • आईफोन चोरी कांड
  • Stolen iPhones Recovered
  • Apple Store
  • चोरी के आईफोन बरामद
  • सीसीटीवी फुटेज जांच
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार
इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?

By Sanjay Gupta

इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?
बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में नक्सलियों का कैश डंप बरामद, स्टील के डिब्बे से निकले 39.77 लाख रुपए नगद

By Umeshwari Baghel

बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में नक्सलियों का कैश डंप बरामद, स्टील के डिब्बे से निकले 39.77 लाख रुपए नगद
महादेव सट्टे की कमाई से रायपुर में खड़ा किया 200 करोड़ का कारोबार! VIP रोड के 7 होटल-क्लब जांच के घेरे में, बिलासपुर तक फैला निवेश का नेटवर्क

By VINAY VERMA

महादेव सट्टे की कमाई से रायपुर में खड़ा किया 200 करोड़ का कारोबार! VIP रोड के 7 होटल-क्लब जांच के घेरे में, बिलासपुर तक फैला निवेश का नेटवर्क
जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर

By Raghvendra Singh Rathore

जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर