अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
<br>स्कूली शिक्षकों को अब हर साल 50 घंटे की ट्रेनिंग लेना जरूरी होगा
स्कूली शिक्षकों को अब हर साल 50 घंटे की ट्रेनिंग लेना जरूरी होगा

रायपुर। अब स्कूलों में सिर्फ बच्चों को ही नहीं ,बल्कि शिक्षकों को भी हर साल नई चीजें सीखनी होंगी। बदलते दौर के साथ शिक्षकों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और पढ़ाई को ज्यादा रोचक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को हर साल 50 घंटे की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से लेकर बच्चों के व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा तक की जानकारी दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत ट्रेनिंग को लेकर लापरवाही बरतना शिक्षकों को भारी पड़ सकता है। निर्धारित समय की ट्रेनिंग पूरी नहीं करने पर उनकी वेतनवृद्धि और पदोन्नति रुक सकती है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का लाभ भी नहीं मिलेगा। यह व्यवस्था सरकारी और निजी, दोनों स्कूलों के शिक्षकों के लिए लागू होगी।

किताबी पढ़ाई के साथ तकनीक पर रहेगा जोर

आज के दौर में बच्चों की सीखने की आदतें तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में शिक्षकों को भी पढ़ाने के पुराने तरीकों के साथ नई तकनीक अपनाने के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षक सीखेंगे कि कैसे खेल, कहानियों और डिजिटल माध्यमों की मदद से कठिन विषयों को भी बच्चों के लिए आसान बनाया जा सकता है।

ऑनलाइन उत्पीड़न: महिलाओं के खिलाफ साइबर हिंसा बढ़ी, FIR दर्ज कराने में आ रही हैं मुश्किलें | Online Harassment: Cyber Violence Against Women Increased, Difficulties in Registering FIR
सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR
25 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
सोशल मीडिया आज महिलाओं के लिए अपनी बात रखने का बड़ा मंच है। लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में कई महिलाएं प्रताड़ना का शिकार भी हो रही हैं। उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ की जा रही है। फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं। यहां तक कि AI की मदद से अश्लील वीडियो भी तैयार किए जा रहे हैं। इसे साइबर बुलिंग और डीपफेक जैसी डिजिटल हिंसा कहा जाता है।

केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में इस व्यवस्था पर अमल शुरू हो चुका है। केंद्र ने राज्यों को भी इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में प्रशिक्षण गतिविधियों को गति दी जा रही है।

तीन चरणों में पूरी होगी शिक्षकों की ट्रेनिंग

पहला चरण: 24 घंटे

इस चरण में शिक्षकों को पढ़ाने के नए और दिलचस्प तरीके सिखाए जाएंगे। छोटे बच्चों को खेल-खेल में अक्षर, शब्द और गणित समझाने की तकनीक बताई जाएगी। इसके अलावा स्मार्ट क्लास, डिजिटल टूल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शैक्षणिक गतिविधियों में इस्तेमाल करना भी सिखाया जाएगा।

दूसरा चरण: 14 घंटे

इसमें शिक्षकों के पेशेवर विकास पर ध्यान दिया जाएगा। कक्षा का माहौल बेहतर बनाने, काम के दबाव और तनाव को कम करने, बच्चों की प्रतिभा और रुचि को पहचानने के तरीके बताए जाएंगे। शिक्षक करियर काउंसलिंग की बारीकियां भी सीखेंगे, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य की सही दिशा चुनने में मदद कर सकें।

AI पर बैन नहीं, सही इस्तेमाल सीखें छात्र: CJI सूर्यकांत की लॉ स्कूलों को सलाह | Not Ban on AI, Students Should Learn its Proper Use: CJI Suryakant's Advice to Law Schools
AI पर बैन लगाने से नहीं बनेगी बात! इसका सही इस्तेमाल करना सीखें छात्र, CJI सूर्यकांत की स्कूलों को सलाह
22 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>CJI Surya Kant on AI:</strong>आजकल पढ़ाई से लेकर नौकरी तक हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ रहा है। लॉ की पढ़ाई करने वाले छात्र भी इससे अछूते नहीं हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या कानून की पढ़ाई में AI के इस्तेमाल पर रोक लगा देनी चाहिए? देश के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत का मानना है कि ऐसा करना सही रास्ता नहीं है।

तीसरा चरण: 12 घंटे

इस चरण में मानसिक स्वास्थ्य, नैतिक शिक्षा, साइबर सुरक्षा और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल पर जोर रहेगा। शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को समझने, लैंगिक संवेदनशीलता और सभी वर्गों के विद्यार्थियों के साथ समान व्यवहार करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

ऑनलाइन रहेगा ट्रेनिंग का पूरा हिसाब

किस शिक्षक ने कितने घंटे की ट्रेनिंग ली और किसका प्रशिक्षण अभी बाकी है, इसका पूरा रिकॉर्ड दीक्षा (DIKSHA) पोर्टल पर रखा जाएगा। प्रशिक्षण की प्रगति पर नियमित नजर रखी जाएगी। राज्यों को हर सप्ताह जानकारी दी जाएगी कि उनके यहां कितने शिक्षकों ने निर्धारित 50 घंटे का प्रशिक्षण पूरा किया है।

WhatsApp में AI का जलवा: अब सिर्फ चैटिंग नहीं, बिल पेमेंट से लेकर रोजमर्रा के काम भी होंगे आसान! | AI's Magic in WhatsApp: Now Not Just Chatting, Daily Tasks from Bill Payments to Everyday Chores Will Also Be Easy!
WhatsApp New Features: अब सिर्फ चैटिंग नहीं, बिल पेमेंट से लेकर रोजमर्रा के काम भी होंगे आसान, AI से बदलेगा ऐप
14 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>WhatsApp New Features: </b>दुनिया के सबसे फेमस मैसेजिंग ऐप में शामिल WhatsApp आने वाले समय में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी चाहती है कि लोग इस ऐप का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज भेजने या वीडियो कॉल करने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने रोजमर्रा के कई जरूरी कामों के लिए भी कर सकें।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बच्चों की परेशानी समझने में भी मिलेगी मदद

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल शिक्षकों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना नहीं है। बच्चों में पढ़ाई के बढ़ते दबाव, मानसिक तनाव और इंटरनेट से जुड़े खतरों को समझने के लिए भी शिक्षकों को तैयार किया जाएगा। इससे वे विद्यार्थियों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उनका मार्गदर्शन कर सकेंगे।

AI से कलेक्टर का फर्जी आदेश बनाकर जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Youths Reached to Get Seized Bike by Making Fake Collector Order with AI, Police Arrested
AI से बना डाला कलेक्टर का फर्जी आदेश, जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे आबकारी दफ्तर, जांच हुई तो खुल गई पोल
15 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>भिलाई। </b>आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लोग इससे अपने कई काम आसान बना रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसी तकनीक का गलत फायदा उठाकर धोखाधड़ी करने की कोशिश भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शुरू की गई इस पहल का मकसद स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारना और शिक्षकों को समय के साथ अपडेट रखना है, ताकि कक्षाएं केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बन सकें।
Tags:
  • साइबर सुरक्षा
  • Teacher Training
  • शिक्षक प्रशिक्षण
  • AI in Education
  • एआई इन एजुकेशन
  • Cyber Security Training
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति
  • शिक्षकों का व्यावसायिक विकास
  • शिक्षकों के लिए डिजिटल साक्षरता
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार
इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?

By Sanjay Gupta

इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?
बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में नक्सलियों का कैश डंप बरामद, स्टील के डिब्बे से निकले 39.77 लाख रुपए नगद

By Umeshwari Baghel

बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में नक्सलियों का कैश डंप बरामद, स्टील के डिब्बे से निकले 39.77 लाख रुपए नगद
महादेव सट्टे की कमाई से रायपुर में खड़ा किया 200 करोड़ का कारोबार! VIP रोड के 7 होटल-क्लब जांच के घेरे में, बिलासपुर तक फैला निवेश का नेटवर्क

By VINAY VERMA

महादेव सट्टे की कमाई से रायपुर में खड़ा किया 200 करोड़ का कारोबार! VIP रोड के 7 होटल-क्लब जांच के घेरे में, बिलासपुर तक फैला निवेश का नेटवर्क