Zoom, CNN, HSBC समेत दुनिया की 178 बड़ी वेबसाइटों पर साइबर हमला, कहीं आप भी तो नहीं हुए शिकार?

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
दुनिया की नामी कंपनियों की वेबसाइटें साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं।
दुनिया की नामी कंपनियों की वेबसाइटें साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं।

सोचिए, आप रोज की तरह CNN पर खबर पढ़ रहे हैं, Zoom पर मीटिंग कर रहे हैं या किसी बड़ी कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं। आपको लगता है कि सब कुछ सुरक्षित है, लेकिन पर्दे के पीछे कोई आपकी निजी जानकारी और पैसे चुराने की कोशिश कर रहा हो।

कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें दुनिया की 178 बड़ी वेबसाइटों को निशाना बनाया गया है।

इस साइबर हमले की चपेट में Zoom, HSBC, CNN, Salesforce, IKEA और Equifax जैसी बड़ी कंपनियों की वेबसाइटें आई हैं। हैरानी की बात यह है कि हैकर्स का मकसद सिर्फ वेबसाइट को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि उन पर आने वाले आम लोगों की जेब और निजी जानकारी तक पहुंच बनाना था।

कैसे हो रही थी लोगों का डेटा चुराने की कोशिश?

इस पूरे मामले में हैकर्स ने वेबसाइटों में इस्तेमाल होने वाले एक प्लेटफॉर्म Optimizely के जरिए खतरनाक JavaScript Code पहुंचाया। इस कोड की मदद से वेबसाइट पर आने वाले यूजर्स को निशाना बनाने की कोशिश की गई।

हैकर्स की नजर खासतौर पर लोगों के क्रेडिट कार्ड नंबर और क्रिप्टोकरेंसी पर थी। अगर कोई व्यक्ति क्रिप्टोकरेंसी से भुगतान करता, तो उसके पेमेंट एड्रेस को बदलकर हैकर्स अपने वॉलेट का पता डाल सकते थे। यानी पैसा जिस व्यक्ति या कंपनी के पास जाना चाहिए, उसकी जगह सीधे साइबर अपराधियों के खाते में पहुंच सकता था।

इतना ही नहीं, ऑनलाइन खरीदारी या पेमेंट करने वाले लोगों के कार्ड नंबर चुराने की भी कोशिश की गई। इसके अलावा यूजर्स की Cookies और स्क्रीनशॉट हासिल करने के साथ-साथ iPhone और दूसरे iOS डिवाइस में मैलवेयर डालने की कोशिश भी की गई।

भोपाल पुलिस साइबर हमले का शिकार: MP-CERT ने बिना डेटा गंवाए रिकवर कीं हैकर्स द्वारा लॉक की गई फाइलें | Bhopal Police Victim of Cyber Attack: MP-CERT Recovers Files Locked by Hackers Without Data Loss
एक पेनड्राइव से पुलिस के कंप्यूटर पर साइबर हमला! फाइलें लॉक, MP-CERT ने ऐसे किया रिकवर
14 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
सोचिए, आपके कंप्यूटर में रखी जरूरी फाइलें अचानक लॉक हो जाएं और आप उन्हें खोल ही न पाएं। न दस्तावेज देख सकें और न ही उनमें मौजूद जानकारी का इस्तेमाल कर सकें। कुछ ऐसा ही भोपाल के अयोध्या नगर थाने के एक पुलिस कंप्यूटर के साथ हुआ। साइबर हमले के कारण उसमें रखी महत्वपूर्ण फाइलें लॉक हो गई थीं।

178 वेबसाइटों पर कैसे पहुंचा खतरा?

साइबर सुरक्षा शोधकर्ता ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया। सुरक्षा फर्म Hudson Rock ने भी इन वेबसाइटों के जरिए विजिटर्स तक खतरनाक कोड पहुंचाए जाने के सबूत मिलने की पुष्टि की है।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि हर वेबसाइट पर हैकर्स अपने इरादों में सफल हुए या नहीं। न्यूज एजेंसी Reuters भी फिलहाल यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि इस हमले से कुल कितना आर्थिक नुकसान हुआ है।

Salesforce ने उठाया कदम, बाकी कंपनियों का जवाब नहीं

मामला सामने आने के बाद Salesforce ने बताया कि वह Optimizely की स्क्रिप्ट में किए गए अनधिकृत बदलावों की जांच कर रही है। एहतियात के तौर पर संबंधित स्क्रिप्ट को बंद भी कर दिया गया है।

वहीं, Optimizely, Apple, Zoom, HSBC, Equifax, CNN और IKEA की ओर से Reuters के सवालों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।

फ्रांस में साइबर हमला: 700 सुपरमार्केट और ब्लड बैंकों के कूलिंग सिस्टम पर सेंधमारी, आग लगने की आशंका | Cyberattack in France: 700 Supermarkets and Blood Banks' Cooling Systems Breached, Fire Suspected
फ्रांस में बड़ा साइबर अटैक : 700 सुपरमार्केट्स और ब्लड बैंकों के कूलिंग सिस्टम पर सेंधमारी, आग लगाने का आरोप
10 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>पेरिस। </b>फ्रांस में अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच साइबर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। सुपरमार्केट के कूलिंग सिस्टम को निशाना बनाए जाने की खबर है, जिससे करीब 700 दुकानों और प्रतिष्ठानों पर असर पड़ा। साथ ही देश की ब्लड सर्विस के कूलिंग सिस्टम पर भी हमले की कोशिश हुई। किस समूह ने यह हमला किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

आम यूजर्स के लिए क्यों जरूरी है यह खबर?

इस घटना से साफ है कि इंटरनेट पर किसी बड़ी और मशहूर वेबसाइट का इस्तेमाल करना भी हर स्थिति में पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं है। कई बार खतरा सीधे वेबसाइट से नहीं, बल्कि उसमें इस्तेमाल होने वाले किसी तीसरे पक्ष के टूल या कोड के जरिए आता है।

इसलिए ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। अनजान लिंक से बचें, वेबसाइट का पता जांचें और अपने बैंक या कार्ड से जुड़े मैसेज पर नजर रखें। खासकर क्रिप्टोकरेंसी से भुगतान करते समय वॉलेट एड्रेस को अच्छी तरह जांच लें।

क्योंकि इंटरनेट की दुनिया में एक छोटी सी लापरवाही भी आपकी निजी जानकारी और मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है।

भोपाल: अयोध्या नगर थाने के कंप्यूटर में साइबर सेंध, CCTNS डेटा लॉक, जांच जारी | Bhopal: Cyber Breach in Ayodhya Nagar Police Station Computer, CCTNS Data Locked, Investigation Underway
जिस पुलिस पर साइबर अपराध रोकने की जिम्मेदारी, उसी के सिस्टम पर साइबर अटैक! डेटा लॉक
29 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
पुलिस के सुरक्षित नेटवर्क में साइबर हमले का मामला सामने आया है। भोपाल के अयोध्या नगर थाने के एक कंप्यूटर पर रैंसमवेयर अटैक हुआ है। इसके बाद कंप्यूटर में मौजूद डेटा और फाइलें लॉक हो गईं। प्रदेश में किसी पुलिस थाने के सिस्टम पर ऐसा हमला पहली बार हुआ है। बताया जा रहा कि प्रभावित कंप्यूटर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) के मेन सर्वर से जुड़ा था।

FAQs

  1. यह साइबर हमला किस प्रकार की वेबसाइटों पर हुआ है?
    यह साइबर हमला दुनिया की 178 बड़ी वेबसाइटों पर हुआ है, जिनमें Zoom, HSBC, CNN, Salesforce, IKEA और Equifax जैसी कंपनियाँ शामिल हैं।
  2. साइबर हमलावरों का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    साइबर हमलावरों का मुख्य उद्देश्य वेबसाइट को नुकसान पहुँचाना नहीं, बल्कि उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी और पैसे चुराना था, विशेष रूप से क्रेडिट कार्ड नंबर और क्रिप्टोकरेंसी के भुगतान को निशाना बनाना।
  3. इस साइबर हमले से आम उपयोगकर्ताओं को क्या सावधानी बरतने की आवश्यकता है?
    आम उपयोगकर्ताओं को ऑनलाइन पेमेंट करते समय एहतियात बरतनी चाहिए, जैसे अनजान लिंक से बचना, वेबसाइट का पता जांचना और अपने बैंक या कार्ड से जुड़े मैसेज पर ध्यान देना। खासकर क्रिप्टोकरेंसी का भुगतान करते समय वॉलेट एड्रेस की जांच करना आवश्यक है।
Tags:
  • hsbc
  • cnn
  • साइबर हमला
  • Cyber Attack
  • क्रेडिट कार्ड
  • Credit Card
  • साइबर सुरक्षा
  • Cyber Security
  • Zoom
राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; 3 दिन में 6 शिफ्ट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; 3 दिन में 6 शिफ्ट
MP OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण केस में SLP नंबर जारी, 13 खामियां हुईं दूर, अब सुनवाई होगी जल्द

By Sanjay Gupta

MP OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण केस में SLP नंबर जारी, 13 खामियां हुईं दूर, अब सुनवाई होगी जल्द
सोनिया के संस्मरण की लोकप्रियता पर गदगद भूपेश, बोले अनुभवों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है किताब, लॉन्चिंग से पहले बिकीं दो लाख प्रतियां

By Arun Tiwari

सोनिया के संस्मरण की लोकप्रियता पर गदगद भूपेश, बोले अनुभवों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है किताब, लॉन्चिंग से पहले बिकीं दो लाख प्रतियां
15 करोड़ का कारोबार छोड़कर जैन संत बनेगा पूरा परिवार, पति-पत्नी के साथ दो बेटियां भी लेंगी दीक्षा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

15 करोड़ का कारोबार छोड़कर जैन संत बनेगा पूरा परिवार, पति-पत्नी के साथ दो बेटियां भी लेंगी दीक्षा
विवादित वीडियो मामले में अमित जोगी की पेशी, पुलिस ने पूछा- किसने बनाया था वीडियो

By Arun Tiwari

विवादित वीडियो मामले में अमित जोगी की पेशी, पुलिस ने पूछा- किसने बनाया था वीडियो
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर: नतीजों से पहले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, नेताओं को निगरानी की जिम्मेदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर: नतीजों से पहले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, नेताओं को निगरानी की जिम्मेदारी
फसल बीमा में किसानों के साथ खेल, कहीं नुकसान कम दिखाया, कहीं लगाए दूसरी फसल के फोटो; क्लेम के लिए भटक रहे किसान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

फसल बीमा में किसानों के साथ खेल, कहीं नुकसान कम दिखाया, कहीं लगाए दूसरी फसल के फोटो; क्लेम के लिए भटक रहे किसान