एक पेनड्राइव से पुलिस के कंप्यूटर पर साइबर हमला! फाइलें लॉक, MP-CERT ने ऐसे किया रिकवर

Amresh Kushwaha | Published:
Share
भोपाल के अयोध्या नगर थाने का एक पुलिस कंप्यूटर रैनसमवेयर हमले का शिकार हो गया।
भोपाल के अयोध्या नगर थाने का एक पुलिस कंप्यूटर रैनसमवेयर हमले का शिकार हो गया।

सोचिए, आपके कंप्यूटर में रखी जरूरी फाइलें अचानक लॉक हो जाएं और आप उन्हें खोल ही न पाएं। न दस्तावेज देख सकें और न ही उनमें मौजूद जानकारी का इस्तेमाल कर सकें। कुछ ऐसा ही भोपाल के अयोध्या नगर थाने के एक पुलिस कंप्यूटर के साथ हुआ। साइबर हमले के कारण उसमें रखी महत्वपूर्ण फाइलें लॉक हो गई थीं।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि मध्यप्रदेश कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (MP-CERT) ने सभी फाइलों को सफलतापूर्वक वापस हासिल कर लिया है। जांच में डेटा चोरी या लीक होने के भी कोई सबूत नहीं मिले हैं।

MP-CERT के मुताबिक, मध्यप्रदेश में रैनसमवेयर हमले के बाद तकनीकी अनुसंधान के जरिए डेटा रिकवर करने का यह अपनी तरह का पहला मामला है।

पेनड्राइव लगाते ही कंप्यूटर में पहुंच गया वायरस

यह साइबर हमला पिछले महीने हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि इसकी शुरुआत एक संक्रमित पेनड्राइव (USB) से हुई थी। इसके जरिए रैनसमवेयर और दूसरे खतरनाक सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में पहुंच गए थे।

हमला इस तरह किया गया था कि कंप्यूटर चालू होने पर कुछ मैलवेयर अपने आप सक्रिय हो जाते थे। इसके बाद धीरे-धीरे फाइलों को लॉक करने की प्रक्रिया शुरू होती थी। इसी वजह से शुरुआत में हमले का पता लगाना मुश्किल था।

एम्स भोपाल में दवाओं की खरीद में बड़ा घोटाला: 14 रुपए की दवा 943 रुपए में, आयुष्मान मरीजों पर असर | AIIMS Bhopal Drug Purchase Scam: Rs 14 Medicine Bought for Rs 943, Impact on Ayushman Patients
एम्स भोपाल में महंगी दवाओं का खेल: खून रोकने वाला इंजेक्शन 14 गुना महंगा, 14 रुपए की दवा 943 रुपए में खरीदी
14 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
एम्स भोपाल में दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद में बड़ी गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। आंतरिक जांच रिपोर्ट में कई दवाओं और सर्जिकल सामान की खरीद कीमत बाजार की तुलनात्मक दरों से कई गुना ज्यादा मिली है। सबसे चौंकाने वाला मामला हाई प्रेशर एक्सटेंशन ट्यूब का है। इसकी तुलनात्मक कीमत 14.27 रुपए थी, लेकिन इसे 943.49 रुपए में खरीदा गया था।

रिसर्च लैब में खोजा फाइलें वापस लाने का तरीका

मामले की जानकारी मिलने के बाद MP-CERT की तकनीकी टीम ने अपनी साइबर सुरक्षा रिसर्च लैब में जांच शुरू की। टीम ने पता लगाया कि रैनसमवेयर कैसे काम कर रहा था और किस तरीके से कंप्यूटर की फाइलों को लॉक किया गया।

इसके लिए विशेषज्ञों ने लगातार तकनीकी जांच और परीक्षण किए। Data Recovery की प्रक्रिया में फाइलों को डिक्रिप्ट किया गया, यानी उनके लॉक हटाकर उन्हें दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाया गया।

नकुल नाथ के पोस्टर से मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान: गुटबाजी पर उठे सवाल, दिग्गजों की तस्वीरें गायब | Political uproar in Madhya Pradesh Congress over Nakul Nath's poster: Questions raised on factionalism, leaders' pictures missing
कांग्रेस में नकुल नाथ के पोस्टर से सियासी बवाल: जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय की तस्वीरें गायब, गुटबाजी पर उठे सवाल
14 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ के दिवाली मिलन समारोह से पहले भोपाल में लगे पोस्टरों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इन पोस्टरों पर लिखा है, <b>मध्य प्रदेश की मजबूरी है, नकुल नाथ जरूरी है</b>।

कंप्यूटर का डेटा चोरी नहीं हुआ

जांच में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है। रैनसमवेयर ने कंप्यूटर में मौजूद फाइलों को केवल एन्क्रिप्ट किया था। उसने डेटा किसी बाहरी सर्वर या दूसरी जगह नहीं भेजा था।

तकनीकी टीम को Data Leak या चोरी का कोई सबूत नहीं मिला है। प्रभावित कंप्यूटर की सभी फाइलें रिकवर कर ली गईं और किसी तरह का डेटा नुकसान नहीं हुआ है।

आपके कंप्यूटर पर भी हो सकता है ऐसा हमला

यह मामला केवल पुलिस विभाग ही नहीं, बल्कि कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति के लिए सावधानी का संदेश है। घर, दुकान, दफ्तर या किसी संस्थान में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर में भी अनजान पेनड्राइव से खतरनाक सॉफ्टवेयर पहुंच सकते हैं।

रैनसमवेयर ऐसा साइबर खतरा है, जो कंप्यूटर की फाइलों को एन्क्रिप्ट कर देता है। इससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरी जानकारी तक नहीं पहुंच पाता।

MP में दूध हुआ महंगा: अमूल के बाद सांची भी 4 रुपए तक महंगा, जानें नई कीमतें | Milk becomes expensive in MP: After Amul, Sanchi also becomes expensive by up to 4 rupees, know the new prices
MP में अमूल के बाद सांची दूध भी हुआ महंगा: चार रुपए तक बढ़े दाम, देखें सभी पैकेट के नए रेट्स
13 Nov 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्यप्रदेश में दूध खरीदने वालों की जेब पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। अभी अमूल के बढ़े हुए दामों से लोग संभले भी नहीं थे कि सांची ने भी कीमतें बढ़ा दी हैं। अब सुबह की चाय से लेकर बच्चों के दूध तक का खर्च बढ़ने वाला है। शनिवार, 14 नवंबर से सांची के अलग-अलग पैकेट 1 से 4 रुपए तक महंगे मिलेंगे।

साइबर हमले से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

MP-CERT ने रैनसमवेयर और LockBit जैसे साइबर खतरों से बचाव के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बताई हैं।

  • किसी अनजान पेनड्राइव या USB का इस्तेमाल न करें।
  • जरूरी फाइलों का नियमित Data Backup लेते रहें।
  • कंप्यूटर के सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट रखें।
  • अनजान लिंक और संदिग्ध अटैचमेंट न खोलें।
MP-CERT ने सभी सरकारी विभागों और संस्थानों से भी साइबर सुरक्षा को रोजमर्रा के कामकाज का हिस्सा बनाने की अपील की है। साथ ही कर्मचारियों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया है।
Tags:
  • भोपाल पुलिस
  • साइबर अटैक
  • MP-CERT
  • साइबर हमला
  • भोपाल पुलिस के कंप्यूटर पर साइबर अटैक
  • साइबर सुरक्षा रिसर्च लैब
राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा

By Sanjay Gupta

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल

By Jageshwar Prasad

FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी
World Diabetes Day: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज की चपेट में, बिना लक्षण भी बढ़ सकती है बीमारी, जानें कैसे बचें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

World Diabetes Day: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज की चपेट में, बिना लक्षण भी बढ़ सकती है बीमारी, जानें कैसे बचें
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला

By Kaushiki

50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला