कांग्रेस में नकुल नाथ के पोस्टर से सियासी बवाल: जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और दिग्विजय की तस्वीरें गायब, गुटबाजी पर उठे सवाल

Amresh Kushwaha | Published:
Share
भोपाल में नकुल नाथ के दिवाली मिलन समारोह से पहले लगे पोस्टरों ने सियासी चर्चा छेड़ दी है।
भोपाल में नकुल नाथ के दिवाली मिलन समारोह से पहले लगे पोस्टरों ने सियासी चर्चा छेड़ दी है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ के दिवाली मिलन समारोह से पहले भोपाल में लगे पोस्टरों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इन पोस्टरों पर लिखा है, मध्य प्रदेश की मजबूरी है, नकुल नाथ जरूरी है।

खास बात यह है कि इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की तस्वीरें नहीं हैं। इससे पार्टी के अंदर गुटबाजी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

भोपाल में नकुल नाथ के दिवाली मिलन समारोह से पहले लगे पोस्टर
भोपाल में नकुल नाथ के दिवाली मिलन समारोह से पहले लगे पोस्टर

कांग्रेस मुख्यालय पर लगे पोस्टर, बड़े नेताओं को नहीं मिली जगह

भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय की दीवारों सहित शहर के कई इलाकों में नकुल नाथ के समर्थन में Poster लगाए गए हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत दूसरे नेताओं की तस्वीरें हैं, लेकिन प्रदेश कांग्रेस के कई प्रमुख चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं।

पोस्टरों में नकुल नाथ को लेकर लिखे गए नारे को भी राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या नकुल नाथ के समर्थक प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका बढ़ाने का संदेश देना चाहते हैं। हालांकि, इस बारे में नकुल नाथ या उनके समर्थकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दिग्विजय सिंह की यात्रा दीपावली पर रुकी, 11 नवंबर से अयोध्या की ओर बढ़ेगी पदयात्रा | Digvijaya Singh's journey halted for Diwali, padyatra to proceed towards Ayodhya from November 11
दिग्विजय सिंह ने रोकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, आज राहुल गांधी से मिलने जाएंगे दिल्ली
06 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को पांच दिनों के लिए रोक दिया है। यात्रा पर लगे इस विराम के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल भी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर दिग्विजय सिंह आज भोपाल से दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

कमलनाथ नहीं आएंगे, नकुल नाथ ने खुद देखी आमंत्रितों की सूची

नकुल नाथ का दिवाली मिलन समारोह शनिवार, 14 नवंबर को भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित कमलनाथ के बंगले में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कमलनाथ शामिल नहीं होंगे।

नकुल नाथ के करीबियों के अनुसार, कार्यक्रम में बुलाए जाने वाले लोगों की Guest List की निगरानी नकुल नाथ ने खुद की है। प्रदेशभर के कांग्रेस विधायकों, पदाधिकारियों, नेताओं और समर्थकों को व्यक्तिगत निमंत्रण भेजे गए हैं।

इसी समारोह में 18 नवंबर को आने वाले कमलनाथ के जन्मदिन का उत्सव भी मनाया जाएगा।

निर्मला सप्रे की विधायकी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: 2 महीने में फैसला, दल-बदल कानून पर अहम निर्देश | Supreme Court's Big Order on Nirmala Sapre's MLA Status: Decision in 2 Months, Important Directive on Anti-Defection Law
निर्मला सप्रे की विधायकी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, विधानसभा अध्यक्ष को 2 महीने में लेना होगा फैसला
04 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मध्य प्रदेश की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर चल रहे दल-बदल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष से कहा है कि वे दो महीने के भीतर इस मामले पर फैसला लें। कांग्रेस ने निर्मला सप्रे की विधायकी खत्म करने की मांग की है।

पोस्टर विवाद पर जीतू पटवारी ने नहीं दिया जवाब

नकुल नाथ के पोस्टरों से प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की तस्वीरें गायब होने पर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। इस मामले में जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मीडिया ने सवाल किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

वहीं, नकुल नाथ के करीबियों का भी इस विवाद पर अभी तक कोई जवाब सामने नहीं आया है।

सज्जन सिंह वर्मा बोले- छोटे कार्यकर्ता से हुई गलती

पोस्टर विवाद पर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अशोक नगर के एक छोटे कार्यकर्ता ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो छोटे पोस्टर लगाए थे। उसे पूरी समझ नहीं थी, इसलिए गलती हो गई।

वर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और इसे इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी में किसी तरह की फूट से इनकार करते हुए कांग्रेस के एकजुट होने की बात कही।

पत्रकारिता और सियासत का संगम: जब राजनेताओं ने दिल दी पत्रकारों को, उमर अब्दुल्ला से दिग्विजय सिंह तक की प्रेम कहानियां | Confluence of Journalism and Politics: When Politicians Gave Their Hearts to Journalists, Love Stories from Omar Abdullah to Digvijaya Singh
जब पत्रकारों को दिल दे बैठे सियासत के दिग्गज, उमर अब्दुल्ला से लेकर दिग्विजय सिंह तक
02 Nov 2026 ,
By Arun Tiwari
पत्रकारिता की दुनिया और राजनीति के गलियारों का रिश्ता नया नहीं है। कई बार खबरों की तलाश में नेताओं के बीच पहुंचने वाले पत्रकारों के रिश्ते निजी जिंदगी तक पहुंच जाते हैं। देश में ऐसी कई चर्चित जोड़ियां हैं, जिनमें महिला पत्रकारों ने राजनीति के बड़े चेहरों के साथ शादी की।

नगर निगम ने हटाए पोस्टर, कांग्रेस नेता की कर्मचारियों से बहस

इधर, भोपाल नगर निगम ने नकुल नाथ समर्थकों के लगाए पोस्टर हटाने की कार्रवाई की। VIP रोड सहित शहर के कई इलाकों में दिनभर पोस्टर हटाए गए हैं।

इस दौरान कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला की नगर निगम कर्मचारियों से बहस हो गई थी। शुक्ला ने कर्मचारियों से कहा कि इतनी मनमानी मत करो, तुम्हारी ही सरकार हमेशा नहीं रहेगी।

पोस्टर हटाने पर कांग्रेस नेता भड़के
पोस्टर हटाने पर कांग्रेस नेता भड़के

पोस्टर से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर फिर चर्चा

नकुल नाथ के दिवाली मिलन से पहले सामने आए इस विवाद ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को चर्चा में ला दिया है। एक तरफ समर्थकों ने पोस्टरों के जरिए नकुल नाथ को प्रमुखता दी है, तो दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जैसे बड़े नेताओं की तस्वीरें नहीं होने से सवाल खड़े हुए हैं।

हालांकि, कांग्रेस नेता इसे कार्यकर्ता की गलती बता रहे हैं। ऐसे में अब Political Circle में चर्चा है कि यह सिर्फ पोस्टर लगाने की चूक है या इसके जरिए नकुल नाथ के समर्थक कोई राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं।
Tags:
  • पूर्व सांसद नकुल नाथ
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • नकुल नाथ का दिवाली मिलन समारोह
  • भोपाल नगर निगम
  • पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा
  • कांग्रेस
अब अपने शहर में करा सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री: MP में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने वालों को राहत, 21 नवंबर से शुरू होगी नई व्यवस्था

By Arohi Raj

अब अपने शहर में करा सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री: MP में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने वालों को राहत, 21 नवंबर से शुरू होगी नई व्यवस्था
पेंशन के मामलों में बड़ी लापरवाही: जांच में मिलीं 19 खामियां, जन्मतिथि से लेकर वेतनवृद्धि तक का रिकॉर्ड अधूरा

By

पेंशन के मामलों में बड़ी लापरवाही: जांच में मिलीं 19 खामियां, जन्मतिथि से लेकर वेतनवृद्धि तक का रिकॉर्ड अधूरा
जनजातीय गौरव दिवस: जबलपुर से आज शुरू होगा 3 दिवसीय समारोह, सीएम मोहन यादव और राज्यपाल होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

जनजातीय गौरव दिवस: जबलपुर से आज शुरू होगा 3 दिवसीय समारोह, सीएम मोहन यादव और राज्यपाल होंगे शामिल
एमपी में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, एक साल में बढ़े छह लाख मरीज, हर पांचवां शहरी पुरुष शुगर से परेशान

By Kaushiki

एमपी में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, एक साल में बढ़े छह लाख मरीज, हर पांचवां शहरी पुरुष शुगर से परेशान
News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?

By Harish Divekar

News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार

By Ramanand Tiwari

MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना

By Sanjay Gupta

उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना