पेंशन के मामलों में बड़ी लापरवाही: जांच में मिलीं 19 खामियां, जन्मतिथि से लेकर वेतनवृद्धि तक का रिकॉर्ड अधूरा

Published:
Share
मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में पेंशन से जुड़े दस्तावेजों की जांच में 19 तरह की कमियां सामने आई हैं।
मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में पेंशन से जुड़े दस्तावेजों की जांच में 19 तरह की कमियां सामने आई हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की पेंशन अटकने की बड़ी वजह सामने आई है। उच्च शिक्षा विभाग की जांच में पेंशन से जुड़े दस्तावेजों में 19 तरह की कमियां मिली हैं। इनमें कर्मचारियों की जन्मतिथि का प्रमाण, निलंबन, वेतनवृद्धि और नियुक्ति से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं। दरअसल, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त संचालक डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा की पेंशन 28 साल से अटकी हुई है।

इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग ने जांच कराई। इसमें सामने आया कि विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की Service Book और जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं किए जा रहे हैं। इस कारण पेंशन मिलने में देरी हो रही है।

अब बिना पूरे दस्तावेजों के पास नहीं होगा पेंशन प्रस्ताव

जांच में कमियां मिलने के बाद संचालनालय उच्च शिक्षा ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और वित्त नियंत्रकों को निर्देश जारी किए हैं। अब पेंशन भुगतान आदेश (PPO) या ग्रेच्युटी भुगतान आदेश (GPO) जारी करने की सिफारिश तभी स्वीकार होगी, जब निर्धारित परिशिष्ट-अ प्रारूप में संयुक्त प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

विभाग का कहना है कि अधूरे रिकॉर्ड के कारण कर्मचारियों को पेंशन के लिए परेशान होना पड़ता है। इससे कोर्ट में मामले पहुंचने और गलत भुगतान होने की आशंका भी रहती है।

प्रॉपर्टी कहीं भी, रजिस्ट्री अपने शहर में: 21 नवंबर से MP में शुरू हो रही नई सुविधा | Property Anywhere, Registry in Your City: New Facility Starting in MP from November 21
अब अपने शहर में करा सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री: MP में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने वालों को राहत, 21 नवंबर से शुरू होगी नई व्यवस्था
14 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश में जमीन, मकान या प्लॉट खरीदने-बेचने वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब रजिस्ट्री कराने के लिए दूसरे जिले जाने की जरूरत नहीं होगी। प्रॉपर्टी प्रदेश के किसी भी जिले में हो सकती है। उसकी रजिस्ट्री अपने शहर के कार्यालय में कराई जा सकेगी। मध्य प्रदेश सरकार 21 नवंबर से यह नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है।

जांच में ये प्रमुख कमियां मिलीं

  • जन्मतिथि और नियुक्ति का रिकॉर्ड अधूरा: सेवा पुस्तिका के पहले पन्ने पर कर्मचारी की जन्मतिथि प्रमाणित नहीं थी। स्वीकृत पद पर पहली नियुक्ति का रिकॉर्ड भी नहीं मिला।
  • छुट्टी और निलंबन की जानकारी नहीं: तदर्थ नियुक्ति को नियमित करने, बिना वेतन की छुट्टी, असाधारण अवकाश, निलंबन, बहाली और विभागीय दंड से जुड़े आदेश नहीं लगाए जा रहे थे। सेवानिवृत्ति या मृत्यु की तारीख भी दर्ज नहीं थी।
  • वेतनवृद्धि और प्रमोशन के दस्तावेज गायब: बदले हुए वेतनमान, क्रमोन्नति और पहले से चौथे समयमान वेतनमान का रिकॉर्ड अधूरा मिला। सहायक वर्ग-3 से उच्च श्रेणी लिपिक के पद पर Promotion के लिए जरूरी हिंदी टाइपिंग परीक्षा पास करने का प्रमाण भी नहीं लगाया जा रहा था।
  • वेतन और कटौती का हिसाब नहीं: सेवा पुस्तिका के आखिरी पन्ने पर पूरे सेवाकाल के वेतन का हिसाब दर्ज नहीं था। अंशदायी भविष्य निधि (CPF) की कटौती का विवरण भी गायब मिला।
मध्य प्रदेश में डायबिटीज का कहर: एक साल में 6 लाख नए मरीज, हर पांचवां शहरी पुरुष प्रभावित | Diabetes Epidemic in Madhya Pradesh: 6 Lakh New Patients in One Year, Every Fifth Urban Man Affected
एमपी में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, एक साल में बढ़े छह लाख मरीज, हर पांचवां शहरी पुरुष शुगर से परेशान
14 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>World Diabetes Day 2026: </b>मध्य प्रदेश में डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में सिर्फ एक साल के भीतर डायबिटीज के मरीजों की संख्या में करीब छह लाख की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि शहरों में रहने वाले पुरुष इस बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहे हैं।

रिटायरमेंट से 6 महीने पहले जांचना होगा रिकॉर्ड

उच्च शिक्षा विभाग ने पेंशन मामलों के लिए नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब कर्मचारी के Retirement से 6 महीने पहले वित्त सेवा के अधिकारी से उसके सेवा रिकॉर्ड की जांच करानी होगी।

इसके अलावा संयुक्त प्रमाण-पत्र पर विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक या वित्त अधिकारी, स्थानीय निधि संपरीक्षा अधिकारी और कुलसचिव के हस्ताक्षर व मुहर जरूरी होगी। दस्तावेज पूरे होने के बाद ही पेंशन प्रस्ताव आगे बढ़ाया जा सकेगा।

कर्मचारियों को पेंशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा

उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा ने बताया कि अब पेंशन से जुड़े मामलों में रिटायरमेंट से 6 महीने पहले पूरा रिकॉर्ड देना होगा। इसके अलावा कई अन्य व्यवस्थाओं में भी बदलाव किए गए हैं। इसका उद्देश्य है कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को पेंशन के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े।

पिछोर को जिला बनाने पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान: परिसीमन आयोग की सिफारिश पर होगा फैसला, विकास कार्यों की भी घोषणा | CM Mohan Yadav's Big Statement on Making Pichhore a District: Decision on Delimitation Commission's Recommendation, Development Works Also Announced
पिछोर को नया जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, CM मोहन यादव ने दिया भरोसा, परिसीमन आयोग की रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
13 Nov 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर को नया जिला बनाने की मांग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने परिसीमन आयोग की अनुशंसा पर पिछोर को जिला बनाने का भरोसा दिया है। अब लोगों को आयोग की सिफारिश और सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार। लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी करने पिछोर पहुंचे थे CM मोहन यादव।

FAQs

  1. मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में पेंशन अटकने का मुख्य कारण क्या है?
    मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में पेंशन अटके रहने का मुख्य कारण पेंशन से जुड़े दस्तावेजों में 19 तरह की कमियां हैं, जिनमें कर्मचारियों की जन्मतिथि, नियुक्ति और वेतन वृद्धिः का अधूरा रिकॉर्ड शामिल है।
  2. पेंशन प्रक्रिया में पिछले रिकॉर्ड की कितनी महत्वपूर्णता है?
    पेंशन प्रक्रिया में पिछले रिकॉर्ड की महत्वपूर्णता बहुत अधिक है, क्योंकि अधूरे दस्तावेजों के कारण पेंशन स्वीकृति में देरी हो सकती है, जिससे कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  3. राज्य सरकार ने पेंशन मामलों में सुधार के लिए क्या नई व्यवस्था लागू की है?
    राज्य सरकार ने पेंशन मामलों में सुधार के लिए नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत कर्मचारियों के रिटायरमेंट से 6 महीने पहले सेवा रिकॉर्ड की जांच करानी होगी और पूरा रिकॉर्ड प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
Tags:
  • ppo
  • पेंशन भुगतान आदेश
  • कर्मचारियों की पेंशन
  • कर्मचारियों की पेंशन अटकने की वजह
  • ग्रेच्युटी भुगतान आदेश
  • बरकतउल्ला विश्वविद्यालय
  • सेवानिवृत्त संचालक डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा
जनजातीय गौरव दिवस: जबलपुर से आज शुरू होगा 3 दिवसीय समारोह, सीएम मोहन यादव और राज्यपाल होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

जनजातीय गौरव दिवस: जबलपुर से आज शुरू होगा 3 दिवसीय समारोह, सीएम मोहन यादव और राज्यपाल होंगे शामिल
एमपी में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, एक साल में बढ़े छह लाख मरीज, हर पांचवां शहरी पुरुष शुगर से परेशान

By Kaushiki

एमपी में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीज, एक साल में बढ़े छह लाख मरीज, हर पांचवां शहरी पुरुष शुगर से परेशान
News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?

By Harish Divekar

News Strike: आपत्ति गहना पहनने पर या उसे दिखाने पर? भोपाल के शाही खजाने और करीना के पेंडेंट का इतिहास क्या?
MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार

By Ramanand Tiwari

MP के PWD में फिर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, वर्मा की विदाई और बघेल की एंट्री की चर्चा; कई अफसरों के बदल सकते हैं प्रभार
उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना

By Sanjay Gupta

उज्जैन महाकाल मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष की बन गई रील, कंपनी पर लगा जुर्माना
CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ

By Arun Tiwari

CBI के बाद ED के शिकंजे में सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा नेटवर्क और करोड़ों के लेनदेन पर होगी पूछताछ
हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश

By Raghvendra Singh Rathore

हाईकोर्ट के फर्जी आदेशों से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, अब केंद्र की जांच, राजस्थान में कोर्ट के पोर्टल पर भी मिले नकली आदेश