इंदौर के नए प्रभारी मंत्री बने चेतन्य कश्यप, सीएम के पास से गया प्रभार
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
Sanjay Gupta | Updated:
इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा
इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री अब चेतन्य कश्यप होंगे। अभी तक यह प्रभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास था। बुधवार शाम को राज्य शासन की ओर से अचानक जारी हुए इस आदेश ने सभी को चौंका दिया। इस बीच दिसंबर 2025 का एक दिलचस्प किस्सा भी ताजा हो गया है, जब इंदौर के प्रभार को लेकर सीएम और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच चर्चा हुई थी।
राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री चेतन्य कश्यप को इंदौर जिले का भी प्रभारी मंत्री नियुक्त किया जाता है।
14 दिसंबर 2025 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मेट्रो रूट व अन्य मामलों को लेकर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई थी। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो के अधिकारियों से कहा था कि अपने मन से प्रस्ताव मत बदल देना, जो है वही बताना। मंत्री ने सीएम डॉ. मोहन यादव से भी कहा था कि आप इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं, इसलिए आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं। इस पर सीएम ने मुस्कराकर कहा था कि जो जिले खाली हैं, उनकी जिम्मेदारी मेरे पास है।
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के सदस्यों को जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया जाता है। यह प्रभार मंत्रियों को उनके मूल विभाग के अलावा अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में दिया जाता है।
जिला योजना समिति की बैठक प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होती है। प्रभारी मंत्री जिले की विकास परियोजनाओं की प्रगति देखते हैं और समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखना भी उनकी जिम्मेदारी होती है।
साथ ही, जिला प्रशासन के साथ तालमेल बनाना और महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दों को राज्य स्तर पर रखना भी उनका काम है। अहम बात यह है कि जिले से जुड़े तबादलों के अनुमोदन और अन्य प्रशासनिक एवं संगठनात्मक कार्यों में भी उनकी भूमिका होती है।
दिसंबर 2025 में हुआ था यह किस्सा
कौन बनते हैं प्रभारी मंत्री?
क्या करते हैं प्रभारी मंत्री?
साथ ही, जिला प्रशासन के साथ तालमेल बनाना और महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दों को राज्य स्तर पर रखना भी उनका काम है। अहम बात यह है कि जिले से जुड़े तबादलों के अनुमोदन और अन्य प्रशासनिक एवं संगठनात्मक कार्यों में भी उनकी भूमिका होती है।
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
By Mukesh Sharma
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
By Sandeep Kumar
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
By Umeshwari Baghel
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार
By Raghvendra Singh Rathore