इंदौर निगमकर्मी को थप्पड़ कांड में सोनिला मिमरोट, प्रह्लाद पांडे सहित 7 पर केस, कस्टडी में
Sanjay Gupta | Updated:
इंदौर थप्पड़ कांड में सोनिला मिमरोट समेत 7 पर FIR, हिरासत में कांग्रेस नेता।
सब्जी मंडी विवाद में निगमकर्मी को थप्पड़ मारना नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भारी पड़ गया। इस मामले में लगातार विरोध कर रहे प्रह्लाद पांडे भी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इन सभी को पुलिस कस्टडी में लिया गया है।
इंदौर में द्वारिकापुरी सब्जी मंडी शिफ्टिंग को लेकर सात दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया। निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने एक निगमकर्मी को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद मामला गरमा गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। इनमें प्रह्लाद पांडे भी शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निगमकर्मी रिमूवल बेलदार सचिन बमनेरे की शिकायत पर केस दर्ज किया है। द्वारिकापुरी थाने में शासकीय काम में बाधा संबंधी धाराओं में कुल सात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। आरोपियों में सोनिला मिमरोट, प्हर्लाद पांडे, रक्षा भोटके, गायत्री खोटे, अमित माटेजा, अतुल दावरे, सोना चौधरी है। इन पर बीएनएस की धारा 132, 221, 115, 296, 351, 3(5) पर केस दर्ज कर पुलिस कस्टडी में लिया गया है।
वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके नेताओं को लात मारी गई। इस पर पुलिस ने कहा कि इसके वीडियो देखकर जांच की जाएगी।
उधर, प्रह्लाद पांडे ने एक वीडियो जारी कर पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मी रात करीब 4 बजे घर पहुंचे। उन्होंने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और घंटियां बजाईं। पांडे लाइट जलाकर बाहर आए तो दो पुलिसकर्मी बाहर खड़े थे। इस घटना का वीडियो उनकी पत्नी ने बनाया है। वीडियो में पांडे पुलिसकर्मियों से कहते सुनाई दे रहे हैं, 'आप अंदर आ जाइए, वैसे भी दीवार फांदकर अंदर घुस चुके हैं।' हालांकि, पुलिस अधिकारी बाहर ही खड़े नजर आते हैं।
पांडे के बुलाने पर भी पुलिस अधिकारी अंदर नहीं आते हैं। वहीं, उनकी पत्नी वीडियो में डर जताती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि उन्हें डर है, उनके पति के साथ कुछ कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि रात में पुलिस के आने का मतलब ही डर पैदा करना है। प्रह्लाद पांडे का आरोप है कि द्वारिकापुरी सब्जी मंडी का मुद्दा उठाने के कारण पुलिस उनके घर पहुंची। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर सूचित किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।
सामने आए वीडियो में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट निगमकर्मी को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। हालांकि, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे इस बात से इनकार कर रहे हैं। चौकसे ने कहा कि हमारे पार्षद को टांगाटोली कर उठा ले गए। पूरा शहर यह देख रहा है। यह अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा है। लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है और गरीबों को कुचला जा रहा है।
चौकसे ने कहा कि उन्होंने धक्का-मुक्की का वीडियो देखा है। उन्हें वीडियो में थप्पड़ मारने जैसी कोई बात नजर नहीं आई। उन्होंने इसे झूठी कहानी बताया। चौकसे के मुताबिक, उनकी नेता प्रतिपक्ष पूरी तरह शालीन हैं। वह ईमानदारी से अपनी बात रखती हैं। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान केवल धक्का-मुक्की हुई थी। यह भी निगमकर्मियों की तरफ से की गई थी।
FAQs
इन पर दर्ज किया गया केस
कांग्रेस की शिकायत की होगी जांच
प्रह्लाद पांडे के आरोप रात को पुलिस घुसी
पांडे के बुलाने पर भी पुलिस अधिकारी अंदर नहीं आते हैं। वहीं, उनकी पत्नी वीडियो में डर जताती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि उन्हें डर है, उनके पति के साथ कुछ कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि रात में पुलिस के आने का मतलब ही डर पैदा करना है। प्रह्लाद पांडे का आरोप है कि द्वारिकापुरी सब्जी मंडी का मुद्दा उठाने के कारण पुलिस उनके घर पहुंची। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर सूचित किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।
चिंटू चौकसे बोले- थप्पड़ नहीं मारा
चौकसे ने कहा कि उन्होंने धक्का-मुक्की का वीडियो देखा है। उन्हें वीडियो में थप्पड़ मारने जैसी कोई बात नजर नहीं आई। उन्होंने इसे झूठी कहानी बताया। चौकसे के मुताबिक, उनकी नेता प्रतिपक्ष पूरी तरह शालीन हैं। वह ईमानदारी से अपनी बात रखती हैं। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान केवल धक्का-मुक्की हुई थी। यह भी निगमकर्मियों की तरफ से की गई थी।
FAQs
- इंदौर में द्वारिकापुरी सब्जी मंडी शिफ्टिंग विवाद क्या है?
इंदौर में द्वारिकापुरी सब्जी मंडी शिफ्टिंग को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने एक निगमकर्मी को थप्पड़ मारा। इस घटना के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। - सोनिला मिमरोट पर लगाए गए आरोप क्या हैं?
सोनिला मिमरोट पर शासकीय काम में बाधा डालने के आरोप हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने धाराएं 132, 221, 115, 296, 351, 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। - प्रह्लाद पांडे ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए हैं?
प्रह्लाद पांडे ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी रात को उनके घर आए, दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और उन्हें डराने की कोशिश की। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी जारी किया है।
नाली के ठेके से 1200 करोड़ के सिंडिकेट तक, दुबई से भारत लाया जाएगा शराब घोटाले का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू
By Umeshwari Baghel
क्या विधायक मालिनी गौड़ और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की आपसी दूरी से खड़ा हुआ सब्जी मंडी का विवाद?
By Sanjay Gupta
मॉडल, एक्टर कपिल खादीवाला का वीडियो, बोले- Shame on Indore Police, आप इतने घूसखोर हो
By Sanjay Gupta
प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षक को बनाया ड्रायवर ! स्कूल में जॉइनिंग के लिए मांगे 25 हजार, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जांच पूरी नहीं
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के उत्सव के बीच किसानों की समृद्धि की नई कहानी, खेतों में बढ़ रहे कमाई के अवसर
By The Sootr
सिरोही में 800 भूखी-प्यासी गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए पशुपालक, जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी पीड़ा
By Ashish Bhardwaj
राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी
By Arun Tiwari