छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के उत्सव के बीच किसानों की समृद्धि की नई कहानी, खेतों में बढ़ रहे कमाई के अवसर

The Sootr | Updated:
Share
Impact Feature
Impact Feature

Raipur. छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान खरीदी का उत्सव चल रहा है। किसान अपनी मेहनत की फसल लेकर खरीदी केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस बीच प्रदेश के खेतों से बदलाव की नई कहानियां भी सामने आ रही हैं। कोई किसान धान की जगह अदरक की खेती शुरू कर रहा है तो कोई धान के साथ मक्का और सब्जियां उगाकर अपनी कमाई बढ़ा रहा है।

खेती में आ रहे इस बदलाव के पीछे किसानों की मेहनत, नई तकनीक और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं की अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक फायदेमंद बनाने के लिए फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। कृषक उन्नति योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, ताकि वे धान के साथ दूसरी फसलों की खेती के अवसर भी तलाश सकें।

सरगुजा : धान की जगह अदरक लगाई, अब बेहतर कमाई की उम्मीद

सरगुजा जिले की दरिमा तहसील के लिबरा गांव निवासी युवा किसान अभिषेक सिंह पहले मुख्य रूप से धान की खेती करते थे। इस वर्ष उन्होंने कुछ अलग करने का फैसला लिया और अपनी लगभग आधा एकड़ जमीन पर धान की जगह अदरक की फसल लगाई है।

अभिषेक को उम्मीद है कि अदरक की अच्छी पैदावार और बाजार में उचित कीमत मिलने से उन्हें धान के मुकाबले बेहतर आमदनी होगी। उन्होंने कहा कि खेती में आमदनी बढ़ाने के लिए नई फसलों और आधुनिक तरीकों को अपनाना जरूरी है। सरकार की प्रोत्साहन राशि ऐसे प्रयोग करने वाले किसानों को आर्थिक सहारा देती है।

More stories on छत्तीसगढ़ किसान

वे कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए दरिमा स्थित सहकारी समिति में पंजीयन कराने पहुंचे। योजना के निर्धारित नियमों और पात्रता के अनुसार धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपए तक प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। अभिषेक को भी पंजीयन और पात्रता की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका लाभ मिलने की आस बंधी है।

दरिमा तहसील के लिबरा गांव निवासी युवा किसान अभिषेक सिंह
दरिमा तहसील के लिबरा गांव निवासी युवा किसान अभिषेक सिंह

बस्तर: धान के साथ मक्का और सब्जियां, खेती से कई रास्तों से हो रही कमाई

बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम कोयपाल निवासी किसान सुकरू यादव ने अपनी सीमित जमीन का बेहतर उपयोग करके आमदनी के कई रास्ते तैयार किए हैं। उनके परिवार के पास लगभग तीन एकड़ पैतृक कृषि भूमि है। खरीफ सीजन में वे उन्नत तरीकों से धान की खेती करते हैं। इस वर्ष वे 40 क्विंटल धान बेचने के लिए लेकर आए हैं।

सुकरू यादव ने सहकारी समिति से 70 हजार रुपए का फसल ऋण लिया है। धान बेचने से मिलने वाली राशि से वे यह कर्ज चुकाएंगे और परिवार की दूसरी जरूरतें पूरी करेंगे। उन्होंने खेत में नलकूप लगाकर सिंचाई की व्यवस्था भी की है। इससे खरीफ के बाद खेत खाली नहीं रहता। रबी सीजन में वे मक्का और अलग-अलग तरह की साग-सब्जियां उगाते हैं।

सुकरू यादव ने कृषक उन्नति योजना के तहत हाल ही में प्रति एकड़ 13,839 रुपए की सहायता राशि देने के राज्य सरकार के फैसले को किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि ऐसी सहायता से खेती के खर्च और परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है।

तोकापाल विकासखंड के ग्राम कोयपाल निवासी किसान सुकरू यादव
तोकापाल विकासखंड के ग्राम कोयपाल निवासी किसान सुकरू यादव

नारायणपुर: धान के साथ सब्जियों की खेती ने बदली रूकमणी की आर्थिक तस्वीर

नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत एड़का की महिला किसान रूकमणी नाग की कहानी भी खेती में आ रहे बदलाव को दिखाती है। रूकमणी पहले मुख्य रूप से धान की खेती करती थीं। परिवार की आजीविका इसी पर निर्भर थी। मेहनत के बावजूद आमदनी सीमित रहती थी और घर की जरूरतें पूरी करना मुश्किल होता था।

उन्होंने खेती से कमाई बढ़ाने के दूसरे विकल्प तलाशने शुरू किए। इसी दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें धान के साथ सब्जियों की खेती करने की सलाह दी। विभाग ने उन्हें आधुनिक खेती, फसलों की देखभाल और कम पानी में बेहतर सिंचाई के तरीकों की जानकारी दी। इसके बाद रूकमणी ने अपने खेत में मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाकर सब्जियों का उत्पादन शुरू किया।

मल्चिंग से खेत की नमी बनाए रखने और खरपतवार नियंत्रित करने में मदद मिली। वहीं ड्रिप सिंचाई से पौधों की जड़ों तक जरूरत के अनुसार पानी पहुंचने लगा। इससे पानी का बेहतर उपयोग हुआ और फसलों की देखभाल आसान हो गई। अब रूकमणी अपनी सब्जियां स्थानीय बाजार में बेच रही हैं। इससे उन्हें नियमित अतिरिक्त आमदनी मिलने लगी है और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

रूकमणी बताती हैं कि उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से उन्हें खेती में नया प्रयोग करने का आत्मविश्वास मिला है। आधुनिक तकनीक से सब्जियों की खेती पहले की तुलना में सुविधाजनक हुई है। बाजार में उपज बेचकर मिलने वाली कमाई से घर की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है।

ग्राम पंचायत एड़का की महिला किसान रूकमणी नाग
ग्राम पंचायत एड़का की महिला किसान रूकमणी नाग

धान खरीदी के साथ अब दूसरी फसलों से भी समृद्धि की राह

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी किसानों की आमदनी का बड़ा आधार है। अब इसके साथ दूसरी फसलों की खेती भी नए अवसर पैदा कर रही है। सरगुजा के अभिषेक सिंह धान की जगह अदरक उगाकर बेहतर मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं। बस्तर के सुकरू यादव धान, मक्का और सब्जियों से अलग-अलग सीजन में कमाई कर रहे हैं। नारायणपुर की रूकमणी नाग आधुनिक तकनीक अपनाकर सब्जियों से नियमित अतिरिक्त आय हासिल कर रही हैं।

धान खरीदी के उत्सव के बीच इन किसानों की कहानियां बता रही हैं कि खेतों में बदलाव शुरू हो चुका है। किसान अब एक फसल पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जमीन, पानी और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर रहे हैं। इससे खेती में कमाई के नए अवसर बन रहे हैं और परिवार की समृद्धि को नई दिशा मिल रही है और सरकार भी उनका पूरा साथ दे रही है।

किसान अब एक फसल पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जमीन, पानी और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर रहे हैं।
किसान अब एक फसल पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जमीन, पानी और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर रहे हैं।
Ro-13847/6
Tags:
  • छत्तीसगढ़ किसान
  • Chhattisgarh Farmers
  • Crop Diversification
  • फसल विविधीकरण
  • Agricultural Income
राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी

By Arun Tiwari

राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी
कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By Harrison Masih

कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी

By Umeshwari Baghel

चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी
छत्तीसगढ़ में 65 ट्रेन रद्द! 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 65 ट्रेन रद्द! 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका
राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा

By Aman Vaishnav

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा