CG Top News : 1700 करोड़ भुगतान पर किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा संभालेंगे IPS संतोष सिंह समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Oct 08, 2026, 22:03 IST
Share
CG top news
CG top news

सड़कों पर ट्रैक्टर, जगह-जगह चक्काजाम: 1700 करोड़ भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, कवर्धा में राहगीर परेशान, IN vs ZIM Women T20: रायपुर में भिड़ेंगी भारत-जिम्बाब्वे की टीमें, स्मृति मंधाना पहली बार करेंगी फुल-टाइम कप्तानी, रायपुर के SP रहे IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में DIG बनकर संभालेंगे कमान, हैदराबाद में थे तैनात।

सड़कों पर ट्रैक्टर, जगह-जगह चक्काजाम: 1700 करोड़ भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, कवर्धा में राहगीर परेशान

छत्तीसगढ़ में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार 8 अक्टूबर को भारतीय किसान संघ ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। कई जिलों में किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए। कवर्धा में ट्रैक्टर रैली और चक्काजाम से यातायात प्रभावित हुआ। अस्पताल जा रहे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

IN vs ZIM Women T20: रायपुर में भिड़ेंगी भारत-जिम्बाब्वे की टीमें, स्मृति मंधाना पहली बार करेंगी फुल-टाइम कप्तानी

छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के तीनों मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे से प्रस्तावित हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर के SP रहे IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में DIG बनकर संभालेंगे कमान, हैदराबाद में थे तैनात

छत्तीसगढ़ में नौ जिलों की पुलिसिंग संभाल चुके 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह अब दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पहले से तैनात संतोष सिंह को CISF में नई जिम्मेदारी देते हुए दिल्ली मेट्रो से जोड़ा गया है। यानी अब उनकी जिम्मेदारी देश की राजधानी की उस सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की होगी, जिसमें रोज लाखों लोग सफर करते हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

डांगी केस में जांच की कुर्सी पर बदला नाम, पहले प्रशांत अग्रवाल, फिर पारुल माथुर, 12 दिन में ऐसा क्या हुआ

छत्तीसगढ़ के निलंबित आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी से जुड़े चर्चित मामले में जांच की प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार सवाल सीधे आरोपों या जांच की दिशा को लेकर नहीं, बल्कि उस अधिकारी के नाम को लेकर उठ रहा है जिसे विभागीय जांच में सरकार का पक्ष रखने की जिम्मेदारी दी जानी थी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

होम, फायर और SDRF जवानों के लिए बड़ी घोषणा, 40 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 4 लाख तक की शिक्षा सहायता, BOB के साथ एमओयू

छत्तीसगढ़ के नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं और एसडीआरएफ के कर्मचारियों व स्वयंसेवकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने खास वेतन खाता योजना शुरू की है। विभाग और बैंक के बीच 6 अक्टूबर 2026 को एमओयू हुआ है। इसका फायदा 10 हजार से 50 हजार रुपए तक वेतन या मानदेय पाने वाले कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को मिलेगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन
  • किसानों का चक्काजाम
  • 1700 करोड़ भुगतान
  • कवर्धा ट्रैक्टर रैली
  • भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज
  • रायपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • आईपीएस संतोष सिंह
  • रतन लाल डांगी
  • छत्तीसगढ़ जवान दुर्घटना बीमा
  • बैंक ऑफ बड़ौदा वेतन खाता योजना
रायपुर के SP रहे IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में DIG बनकर संभालेंगे कमान, हैदराबाद में थे तैनात

By VINAY VERMA

रायपुर के SP रहे IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, CISF में DIG बनकर संभालेंगे कमान, हैदराबाद में थे तैनात
इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन चली

By Sanjay Gupta

इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन चली
होम, फायर और SDRF जवानों के लिए बड़ी घोषणा, 40 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 4 लाख तक की शिक्षा सहायता, BOB के साथ एमओयू

By VINAY VERMA

होम, फायर और SDRF जवानों के लिए बड़ी घोषणा, 40 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 4 लाख तक की शिक्षा सहायता, BOB के साथ एमओयू
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, प्रदेश को मिले 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव, CS अशोक बर्णवाल की कलेक्टरों को चेतावनी

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, प्रदेश को मिले 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव, CS अशोक बर्णवाल की कलेक्टरों को चेतावनी
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने बनाई 20 नेताओं की प्रचार समिति, गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों को जिम्मेदारी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने बनाई 20 नेताओं की प्रचार समिति, गहलोत-पायलट समेत दिग्गजों को जिम्मेदारी
पतंजलि का Cow's Ghee लैब जांच में फेल, एक बैच की बिक्री पर रोक, बाजार से वापस मंगाने के निर्देश

By Sanjay Gupta

पतंजलि का Cow's Ghee लैब जांच में फेल, एक बैच की बिक्री पर रोक, बाजार से वापस मंगाने के निर्देश
Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना हुई जारी, 22 अक्टूबर को वोटिंग

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना हुई जारी, 22 अक्टूबर को वोटिंग