राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी

Arun Tiwari | Updated:
Share
<br>राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति की फाइल, फैसले का इंतजार
राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति की फाइल, फैसले का इंतजार

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला अब राजभवन में अटक गया है। राज्य सरकार की ओर से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी महादेव कांवरे के नाम पर सहमति बनाए जाने के बाद नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा गया है, लेकिन करीब 15 दिनों से फाइल आगे नहीं बढ़ पाई है।

इधर आयोग में अध्यक्ष का पद खाली होने का खामियाजा अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी भुगतना पड़ रहा है। पदोन्नति से जुड़े कई मामले लंबित हैं। इसे लेकर अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष पद 8 सितंबर 2026 से खाली है।

पूर्व अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से आयोग को नया अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। इस महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था में नेतृत्व का अभाव अब प्रशासनिक व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है।

CGPSC चयन सूची नियम में बड़ा बदलाव: अब केवल 3 महीने तक मान्य, जानें सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों पर क्या होगा असर | CGPSC Selection List Rule Big Change: Now Valid for Only 3 Months, Know What Will Be the Impact on Government Job Aspirants
CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर
15 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>CGPSC New Rules 2026 : </b>छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सरकारी भर्तियों की चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब संशोधित और अनुपूरक चयन सूची केवल तीन महीने तक ही मान्य रहेगी। इस बीच उसी पद के लिए नई चयन सूची आ गई, तो पुरानी सूची की वैधता तुरंत खत्म हो जाएगी।

अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई और महादेव कांवरे का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि राजभवन से अनुमोदन नहीं मिलने के कारण नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो सका है।

दो नामों में महादेव कांवरे पर सरकार की सहमति

PSC अध्यक्ष पद के लिए सरकार के स्तर पर दो नामों पर विचार किए जाने की चर्चा थी। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी महादेव कांवरे और सरगुजा संभाग के आयुक्त नरेंद्र दुग्गा का नाम शामिल था।

प्रशासनिक अनुभव और अन्य पहलुओं पर विचार के बाद महादेव कांवरे के नाम को प्राथमिकता दिए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव राजभवन भेजा गया। महादेव कांवरे छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। वे मई 2026 में सेवानिवृत्त हुए।

अपने प्रशासनिक कार्यकाल में उन्होंने बेमेतरा और जशपुर के कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा दुर्ग और रायपुर संभाग के आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

CGPSC परीक्षा में पारदर्शिता पर सवाल: उत्तरपुस्तिका से 4 पन्ने गायब, हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार का जुर्माना | Transparency questioned in CGPSC exam: 4 pages missing from answer sheet, High Court imposes Rs 50,000 fine
CGPSC-2018 परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल, मेंस पेपर में गड़बड़ी को लेकर एक और खुलासा, हाईकोर्ट ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
27 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर।</b> छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चौंकाने वाली गड़बड़ी सामने आई है। राज्य सेवा परीक्षा 2018 की एक उत्तरपुस्तिका से चार पन्ने गायब मिले। इन पन्नों पर 30 अंकों के सवालों के जवाब होने थे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आयोग को 50 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह नारायण दत्त CGPSC मामला करीब पांच साल की कानूनी लड़ाई से जुड़ा है।

आवास एवं पर्यावरण और वाणिज्यिक कर विभाग में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई है। प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उनका नाम इस पद के लिए मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया।

अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र

PSC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी का असर अब सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति पर भी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल हवर्मा ने इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखकर आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र कराने की मांग की है।

इससे पहले भी फेडरेशन इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कर चुका है। पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान है।

विभिन्न शासकीय सेवाओं में भर्ती, चयन और पदोन्नति की प्रक्रियाओं में आयोग की भूमिका अहम है। अध्यक्ष का पद लंबे समय तक रिक्त रहने से आयोग के कामकाज पर असर पड़ रहा है। विशेष रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी प्रकरणों का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है।

फेडरेशन का कहना है कि पदोन्नति में देरी से पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवागत हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें समय पर उच्च पद और उससे जुड़े आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। दूसरी ओर विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर रिक्तियां बनी रहने से प्रशासनिक कामकाज की गति भी प्रभावित हो सकती है।

छत्तीसगढ़ SI भर्ती परीक्षा स्थगित: लाखों अभ्यर्थी परेशान, नई तारीख का इंतजार | Chhattisgarh SI Recruitment Exam Postponed: Lakhs of Candidates Distressed, Awaiting New Date
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर
13 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के सामने एक बार फिर परीक्षा की तारीख का संकट खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया है। यह लिखित परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को होनी थी।

राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी राज्यपाल से PSC अध्यक्ष की नियुक्ति को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का आग्रह किया है। संघ की मांग है कि आयोग में लंबित पदोन्नति प्रकरणों और अन्य महत्वपूर्ण मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। अधिकारियों का मानना है कि अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद आयोग की नियमित कार्यप्रणाली बहाल हो सकेगी और लंबे समय से लंबित मामलों को गति मिलेगी।

भर्ती परीक्षाओं पर भी टिकी निगाहें

PSC अध्यक्ष का पद खाली होने का असर केवल अधिकारियों की पदोन्नति तक सीमित नहीं है। आयोग के माध्यम से राज्य सेवा परीक्षाओं सहित विभिन्न भर्ती प्रक्रियाएं संचालित होती हैं। ऐसे में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णयों और प्रक्रियाओं को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी आयोग से नई भर्तियों और परीक्षा कार्यक्रमों के संबंध में स्पष्टता का इंतजार है। राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने के बावजूद राजभवन में फाइल लंबित रहने से मामला और महत्वपूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी PSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करने की बात कह चुके हैं। अब निगाहें राजभवन के अनुमोदन पर हैं।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
  • PSC Chairman Appointment
  • पीएससी चेयरमैन नियुक्ति
  • Mahadev Kanvre
  • महादेव कांवरे
  • Chhattisgarh Public Service Commission
  • Raj Bhavan
  • Chhattisgarh Karmachari-Adhikari Federation
कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By Harrison Masih

कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी

By Umeshwari Baghel

चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी
छत्तीसगढ़ में 65 ट्रेन रद्द! 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 65 ट्रेन रद्द! 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका
राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा

By Aman Vaishnav

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा
सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR

By Arohi Raj

सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR