नाली के ठेके से 1200 करोड़ के सिंडिकेट तक, दुबई से भारत लाया जाएगा शराब घोटाले का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू

Umeshwari Baghel | Updated:
Share
<br>शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल को दुबई से भारत लाने की तैयारी
शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल को दुबई से भारत लाने की तैयारी

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले की जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है। दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है। ACB-EOW की विशेष टीम जल्द UAE रवाना हो सकती है।बहुचर्चित शराब घोटाले में लंबे समय से फरार चल रहे विकास की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसके पास शराब सिंडिकेट के पैसों और संचालन की कई अहम जानकारियां हो सकती हैं। उसकी वापसी से इस मामले में नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

दुबई जाएगी ACB-EOW की विशेष टीम

13 नवंबर 2026 को दुबई में गिरफ्तार किए गए सुब्बू को भारत भेजने की औपचारिकताएं पूरी हो रही हैं। इसके लिए ACB-EOW की टीम UAE जाने की तैयारी में है। इसमें जांच एजेंसी के प्रमुख और डीएसपी स्तर के तीन अधिकारी शामिल हो सकते हैं। भारत लाए जाने के बाद रायपुर में उससे पूछताछ होगी। अधिकारियों का फोकस अवैध कमाई, हवाला नेटवर्क और विदेशों की संपत्तियों पर रहेगा।

शराब घोटाले का कैश मैनेजर सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क और विदेश में संपत्तियों का खुलासा होने की उम्मीद | Liquor Scam's Cash Manager Subbu Arrested in Dubai, Expectation of Uncovering Hawala Network and Foreign Assets
दुबई से खुलेगा छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले का राज: अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू गिरफ्तार, अब मिलेगा 2883 करोड़ की काली कमाई का हिसाब!
13 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ के 2883 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में नया मोड़ आया है। दुबई में विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू की गिरफ्तारी हुई है। उसे कारोबारी अनवर ढेबर का बेहद करीबी बताया जाता है। जांच के मुताबिक, सुब्बू शराब सिंडिकेट में पैसों का हिसाब रखता था। अवैध कमाई इकट्ठा करने और उसे आगे पहुंचाने में भी उसकी भूमिका बताई गई है।

सड़क-नाली के ठेके से शराब कारोबार तक

सुब्बू की शुरुआत एक छोटे ठेकेदार के रूप में बताई जाती है। वर्ष 2014-15 के आसपास वह सड़क और नाली निर्माण के ठेके लेता था। समय के साथ उसका संपर्क कई प्रभावशाली लोगों से बढ़ता गया।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उसकी नजदीकियां होटल कारोबारी अनवर ढेबर से बढ़ीं। उसकी पहुंच तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बंगले तक होने की बात भी सामने आई। बाद में वह शराब सिंडिकेट के आर्थिक लेन-देन से जुड़ गया।

1200 करोड़ के हिसाब-किताब की जिम्मेदारी का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, सुब्बू पर सिंडिकेट में पैसों के प्रबंधन की अहम जिम्मेदारी होने का आरोप है। उस पर डिस्टलरी संचालकों और FL-10A लाइसेंस धारकों से मिलने वाले कमीशन का हिसाब रखने की बात कही गई है।

शराब घोटाला: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की बढ़ी मुश्किलें, भिलाई में 30 प्लॉट-फ्लैट सीज, ईडी ने लगाया कुर्की का बोर्ड | Liquor Scam: Bhupesh Baghel's son Chaitanya Baghel's troubles increase, 30 plots-flats seized in Bhilai, ED pastes forfeiture board
शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की बढ़ी मुश्किलें, भिलाई में 30 प्लॉट और फ्लैट सीज, ईडी ने लगाया कुर्की का बोर्ड
15 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी ने अब भिलाई के पास स्थित उनके रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां 30 प्लॉट और फ्लैट सीज कर दिए गए हैं। ईडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया है।

शराब कारोबार के अलग-अलग हिस्सों की अवैध कमाई का रिकॉर्ड भी उसके पास होने की आशंका है। अधिकारी पता लगा रहे हैं कि रकम का बंटवारा कैसे होता था और उसका फायदा किन लोगों को मिला।

नकदी रखने के लिए खरीदे गए थे दो फ्लैट?

रायपुर के शंकर नगर स्थित पाम बेलाजियो सोसायटी के दो फ्लैटों का जिक्र भी जांच में आया है। एजेंसियों को संदेह है कि इन फ्लैटों में अवैध वसूली की नकदी छिपाई जाती थी।

बोरियों और गत्ते के डिब्बों में बड़ी मात्रा में नकदी रखे जाने का आरोप है। 3 मई को बिलासपुर में विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल के घर पर ED की तलाशी में सोना, चांदी और नकदी मिलने की जानकारी भी सामने आई थी। एजेंसियां इन संपत्तियों के वास्तविक स्रोत की जांच कर रही हैं।

शराब घोटाला: आशीष श्रीवास्तव पर शिकंजा, विभाग की कार्रवाई पर सवाल, अफसरों की जवाबदेही पर उठे प्रश्न | Liquor Scam: Grip Tightens on Ashish Srivastava, Questions Raised on Department's Action, Accountability of Officers Under Scrutiny
3200 करोड़ का शराब घोटाला: शिकायत के बाद भी कैसे बचते रहे आशीष श्रीवास्तव? जांच की मंजूरी क्यों नहीं मिली?
05 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<b>रायपुर। </b>छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले में आबकारी विभाग के पूर्व अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव पर कार्रवाई के बाद अब विभाग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस अधिकारी के खिलाफ गड़बड़ियों की शिकायत पहले ही आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) तक पहुंच चुकी थी।

दुबई तक कैसे पहुंची रकम?

सबसे बड़ा सवाल करीब 1200 करोड़ रुपए के विदेशी लेन-देन का है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि शराब कारोबार से जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा हवाला से दुबई भेजा गया।

जुलाई 2022 में विकास अग्रवाल के मुंबई के रास्ते विदेश जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद उसने परिवार को भी UAE बुला लिया था। अधिकारी यह जानेंगे कि विदेश भेजी गई रकम कहां निवेश हुई और उससे किसे फायदा पहुंचा।

हालांकि, विदेश भेजी गई रकम और उससे जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।

पूछताछ में एजेंसी इन पांच सवालों के जवाब तलाशेगी

  • शराब सिंडिकेट का आर्थिक संचालन कौन करता था?
  • कमीशन और वसूली की रकम का बंटवारा कैसे होता था?
  • क्या हवाला के जरिए सच में 1200 करोड़ रुपए विदेश भेजे गए?
  • दुबई या अन्य जगहों पर इस रकम से कोई संपत्ति खरीदी गई थी?
  • इस नेटवर्क से किन प्रभावशाली लोगों को आर्थिक लाभ मिला?

कई प्रभावशाली नाम पहले से जांच के घेरे में

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सौम्या चौरसिया, अनिल टुटेजा, निरंजन दास, एपी त्रिपाठी, अनवर ढेबर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और रामगोपाल अग्रवाल समेत कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। मामले के कई आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। फिर भी आर्थिक अनियमितताओं और अलग-अलग लोगों की भूमिका पर जांच जारी है।

शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल पर 1000 करोड़ के हेरफेर का आरोप, EOW ने पेश किया दसवां चालान | Liquor Scam: Ramgopal Agarwal Accused of Rs 1000 Crore Manipulation, EOW Files Tenth Charge Sheet
रामगोपाल को शराब घोटाले में मिले 1 हज़ार करोड़, EOW ने पेश किया दसवां चालान, 20 व्यक्ति और 22 कंपनियां आरोप
14 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 20 व्यक्तियों और 22 फर्मों व कंपनियों के खिलाफ दसवां चालान पेश किया है। 14 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किए गए इस चालान के साथ करीब 27 हजार पृष्ठों के दस्तावेज भी दाखिल किए गए हैं।

विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी को एजेंसियां अहम घटनाक्रम मान रही हैं। उम्मीद है कि पूछताछ से आर्थिक गतिविधियों और विदेशी लेन-देन की जानकारी मिलेगी। रायपुर पहुंचने के बाद होने वाली पूछताछ से तय होगा कि कौन से नए तथ्य सामने आते हैं।
Tags:
  • शराब घोटाला मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल
  • Liquor scam mastermind Vikas Agarwal
  • Vikas Agarwal alias Subbu
  • विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू
  • Dubai liquor syndicate
  • दुबई शराब सिंडिकेट
  • Hawala network
  • एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम
  • Chhattisgarh Liquor Scam
मॉडल, एक्टर कपिल खादीवाला का वीडियो, बोले- Shame on Indore Police, आप इतने घूसखोर हो

By Sanjay Gupta

मॉडल, एक्टर कपिल खादीवाला का वीडियो, बोले- Shame on Indore Police, आप इतने घूसखोर हो
प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षक को बनाया ड्रायवर‌ ! स्कूल में‌ जॉइनिंग के लिए मांगे 25 हजार,‌ कलेक्टर के आदेश के बाद भी जांच पूरी नहीं

By Atul Dwivedi

प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षक को बनाया ड्रायवर‌ ! स्कूल में‌ जॉइनिंग के लिए मांगे 25 हजार,‌ कलेक्टर के आदेश के बाद भी जांच पूरी नहीं
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के उत्सव के बीच किसानों की समृद्धि की नई कहानी, खेतों में बढ़ रहे कमाई के अवसर

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के उत्सव के बीच किसानों की समृद्धि की नई कहानी, खेतों में बढ़ रहे कमाई के अवसर
सिरोही में 800 भूखी-प्यासी गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए पशुपालक, जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी पीड़ा

By Ashish Bhardwaj

सिरोही में 800 भूखी-प्यासी गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए पशुपालक, जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी पीड़ा
राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी

By Arun Tiwari

राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी
कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By Harrison Masih

कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी

By Umeshwari Baghel

चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी