डिंडौरी में जॉइनिंग के नाम पर 25 हजार की रिश्वत का आरोप
प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षक को बनाया ड्रायवर ! स्कूल में जॉइनिंग के लिए मांगे 25 हजार, कलेक्टर के आदेश के बाद भी जांच पूरी नहीं
Atul Dwivedi | Updated:
डिंडौरी के शहपुरा स्थित शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य पर शिक्षक से निजी गाड़ी चलवाने और जॉइनिंग के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का पहले से टोटा है। लगभग 76 हजार अतिथि शिक्षकों के भरोसे स्कूल चल रहे हैं। लेकिन डिंडौरी में शिक्षा व्यवस्था की अलग ही तस्वीर सामने आई है। यहां एक प्रभारी प्राचार्य ने एक शिक्षक को अपना ड्राइवर बना लिया। इतना ही नहीं प्रभारी प्राचार्य पर शिक्षक से जॉइनिंग के नाम पर घूस लेने का भी आरोप है।
कलेक्टर ने 6 नवंबर को जांच के आदेश दिए, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामला शहपुरा के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है।
द सूत्र को मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक विनोद कुमार साहू का ट्रांसफर जबलपुर से डिंडौरी हुआ था। आरोप है कि स्कूल में जॉइनिंग के लिए उनसे 20 हजार रुपए मांगे गए। यह मांग प्रभारी प्राचार्य वेदप्रकाश साहू और कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रशेखर साहू ने की। दावा है कि कंप्यूटर ऑपरेटर प्राचार्य का भांजा है। आरोप है कि एक दूसरे शिक्षक से भी 5 हजार रुपए मांगे गए। दोनों शिक्षकों से कुल 25 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। रकम किसी तीसरे शख्स के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई गई।
रिश्वत के आरोपों तक ही मामला सीमित नहीं है। शिक्षक विनोद कुमार साहू ने और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रभारी प्राचार्य उन्हें बच्चों को पढ़ाने से रोकते थे। उनसे अपनी निजी गाड़ी चलवाते थे। अपने पिता के इलाज के लिए शिक्षक को ड्राइवर बनाकर जबलपुर ले जाते थे। स्कूल की अटेंडेंस व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। शिक्षक का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य रात 8 बजे एम शिक्षा मित्र एप पर लॉगआउट करवाते थे। स्कूल में फर्जी हाजिरी लगाने का आरोप भी पीड़ित शिक्षक ने लगाया है।
प्रभारी प्राचार्य वेदप्रकाश साहू की खुद की नियुक्ति भी विवादों में रही है। आरोप है कि उन्होंने एक गैर अनुदान प्राप्त स्कूल का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाया था। इसके जरिए उन्हें 10 अतिरिक्त अंक मिले थे। 26 फरवरी 2005 को तत्कालीन कलेक्टर ने उनकी नियुक्ति रद्द कर दी थी। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। आरोप है कि इसके बावजूद सांठगांठ कर उन्होंने नियुक्ति हासिल कर ली। आखिर नियुक्ति रद्द होने के बाद उनकी वापसी कैसे हुई? किस अधिकारी की अनुमति से यह सब हुआ? विभाग ने इतने सालों तक इस मामले की सुध क्यों नहीं ली?
विनोद कुमार साहू का आरोप है कि जब उन्होंने प्राचार्य के निजी काम करने से इनकार किया, तो उन्हें परेशान किया जाने लगा। कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया। उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए। शिक्षक ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की। जनसुनवाई में सबूत भी सौंपे। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर प्राचार्य को सिर्फ प्रभार से हटाया गया है। इसके बाद से वो मेडिकल लीव पर हैं।
द सूत्र ने जांच कमेटी के सदस्य और शहपुरा एसडीएम जामदार फरहान इरफान से बात की। उनका कहना है कि जांच पूरी होने में अभी एक सप्ताह और लगेगा। प्रभारी प्राचार्य के बयान दर्ज होना बाकी है। आरोप सही पाए गए तो रिश्वत लेने का केस भी बनेगा। पीड़ित शिक्षक को रकम भी वापस दिलाई जाएगी। द सूत्र ने डिंडौरी कलेक्टर अंजू भदौरिया और जिला शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते से भी संपर्क करने की कोशिश की। कई बार फोन किए। मैसेज भी भेजे। लेकिन दोनों अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
![शहपुरा एसडीएम जामदार फरहान इरफान]()
जॉइनिंग के नाम पर रिश्वत का खेल!
बच्चों को पढ़ाने आया शिक्षक, बना दिया ड्राइवर!
डिंडौरी में जॉइनिंग के नाम पर 25 हजार की रिश्वत का आरोप
फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप, विभाग क्यों मेहरबान?
डिंडौरी में जॉइनिंग के नाम पर 25 हजार की रिश्वत का आरोप
मनमानी का विरोध किया तो थमा दिया नोटिस
जांच अधूरी, कार्रवाई का इंतजार
शहपुरा एसडीएम जामदार फरहान इरफान
प्रशासन से द सूत्र के सीधे सवाल
- नियुक्ति रद्द होने के बावजूद वेदप्रकाश साहू सिस्टम में वापस कैसे आए?
- शिक्षक से निजी गाड़ी चलवाने के आरोप पर अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
- रिश्वत की रकम जिस खाते में पहुंचने का आरोप है, उसकी जांच हुई या नहीं?
- दोषी पाए जाने पर कंप्यूटर ऑपरेटर पर भी कार्रवाई होगी या नहीं ?
- जांच एक सप्ताह में पूरी होगी या फिर तारीखों का सिलसिला चलता रहेगा?
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के उत्सव के बीच किसानों की समृद्धि की नई कहानी, खेतों में बढ़ रहे कमाई के अवसर
By The Sootr
सिरोही में 800 भूखी-प्यासी गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए पशुपालक, जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी पीड़ा
By Ashish Bhardwaj
राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी
By Arun Tiwari
कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
By Harrison Masih
चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 65 ट्रेन रद्द! 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट
By Harrison Masih
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका
By Jyoti Mahender Bhardwaj