IAS आकाश सिंह और इंदौर निगम नेता प्रतिपक्ष में जमकर बहस, बात बंदी बनाने, धमकी देने तक

Sanjay Gupta | Updated:
Share
ias-aakash-indore-leader-of-opposition-argument
ias-aakash-indore-leader-of-opposition-argument

इंदौर नगर निगम के आईएएस अपर आयुक्त आकाश सिंह और निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के बीच में जमकर बहस हो गई। बात गुमटियां हटाने को लेकर थी। इसमें कुछ जगह पर ही कार्रवाई होने से मिमरोट भड़की हुईं थी।

Indore. इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट और आईएएस आकाश सिंह के बीच में गुरुवार को जमकर बहस हो गई। यह बहस निगम परिसर में हुई। बात गुमटी हटाने की कार्रवाई को लेकर थी। आकाश सिंह को घेरकर मिमरोट ने सवाल उठाए कि केवल चुनिंदा जगह ही कार्रवाई हो रही है और निगम पक्षपात कर रहा है। बात काफी बिगड़ गई।

इस तरह से हुई दोनों के बीच में जमकर बहस

मिमरोट- गुमटी को लेकर मुझे बात करना है, आप न्याय नहीं कर रहे हैं
आकाश सिंह- मुझे अभी जाना है, मैं बाद में बात करूंगा। यह तरीका नहीं है बात करने का


मिमरोट- यही तरीका है, आप लोगों से बात करने का यही सही तरीका है
आकाश सिंह- आप बदतमीजी मत कीजिए

मिमरोट- मैं केवल कह रही हूं कि न्याय कीजिए। सभी की गुमटियां हटाईए, इसके बिना मैं आपको जाने नहीं दूंगी
आकाश सिंह- आप बद्तमीजी मत कीजिए

मिमरोट- आप तो पूरे इंदौर की गुमटियां हटाईए. मैं आपको जाने नहीं दूंगी
मिमरोट- चलिए आप मेरे साथ पूरे शहर की गुमटियां हटाईए, जो नेता के संरक्षण में हैं उन्हें छोड़ देंगे, बाकी गुमटी हटा देंगे क्या
आकाश सिंह- यह तरीका नहीं है आपका, बदतमीजी कर रही हैं

मिमरोट- मैं रिक्वेस्ट कर रही हूं
आकाश सिंह- आप क्या धमकी दे रही हैं मुझे

मिमरोट- नहीं मैं आपसे न्याय मांग रही हूं
आकाश सिंह- आपने कहा कि मैं जाने नहीं दूंगी, तो क्या आप मुझे बंदी बना रही हैं

मिमरोट- मैं केवल कह रही हूं, कि आप मेरी बात सुनकर जाईए, न्याय कीजिए
आकाश सिंह- मैंने नीचे बता दिया है, आप भी लिस्ट दे दो, मैं कार्रवाई का बोलूंगा

मिमरोट- आप हमारे बच्चों की गुमटी हटा रहे हैं, क्या आप उन्हें गुंडे बनाना चाहते हैं
आकाश सिंह- आप मुझे जाने दीजिए, मुझे बंदी बनाने का काम कर रहे हैं आप

मिमरोट-आपको कौन बंदी बनाएगा सर
(इसके बाद आकाश सिंह चले जाते हैं)

नहीं मानी बात तो घेराव करेंगे

आकाश सिंह के जाने से मिमरोट के साथ आए नेता नाराज हुए। उन्होंने कहा कि अब इनका घेराव करेंगे। यह बात नहीं सुन रहे हैं और पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की जा रही है।

पहले विवादों में रहे हैं आकाश सिंह

साल 2019 बैच के आईएएस आकाश सिंह बड़नगर में एसडीएम रहते हुए विवादों में रहे हैं। तब उन पर अवैध उत्खनन को बढ़ावा देने और ठेकेदारों की मिलीभगत संबंधी आरोप लगे थे। एसडीएम के रीडर ने इस संबंध में पत्र भी लिखा था। इसमें दो करोड़ 80 लाख के राजस्व नुकसान की बात उठी और ठेकेदार से लाभ लेने के आरोप लगे थे। जनवरी में इंदौर में भागीरथपुरा कांड के बाद उन्हें इंदौर में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया।

इधर प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस ने लगाए आरोप

उधर कांग्रेस ने निगम परिषद के चार साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि मैं महापौर से डिबेट के लिए तैयार हू्ं, वह बताएं क्या काम किए। महापौर ने इंदौर शहर की सुपारी ली हुई है। शहर को बदतर स्थिति में पहुंचाया गया। वह माफी मांगे। निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। भागीरथपुरा कांड सभी को याद है। बावड़ी हादसा है। इतने भ्रष्टाचार में भी किसी भी बड़े अधिकारी, कर्मचारी का नाम नहीं आया, सभी को बचाया गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

खरीदारों के 393 करोड़ लेकर बैठे डिफॉल्टर बिल्डर, भोपाल-इंदौर में अटके 328 करोड़

इंदौर गैस लाइन ब्लास्ट केस में एसडीएम धनगर का झूठा शपथपत्र, HC नाराज

इंदौर पुलिस कमिश्नरी में BNSS 170 में जमकर खेल, हर साल एक हजार को भेज रहे जेल

इंदौर जिला प्रशासन की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,कॉलोनाइजर पर 24 करोड़ की पेनल्टी

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • आरोप
  • बहस
  • प्रेस कांफ्रेंस
  • आईएएस आकाश सिंह
  • चिंटू चौकसे
  • भागीरथपुरा कांड
  • सोनिला मिमरोट
इंदौर निगमकर्मी को थप्पड़ कांड में सोनिला मिमरोट, प्रह्लाद पांडे सहित 7 पर केस, कस्टडी में

By Sanjay Gupta

इंदौर निगमकर्मी को थप्पड़ कांड में सोनिला मिमरोट, प्रह्लाद पांडे सहित 7 पर केस, कस्टडी में
नाली के ठेके से 1200 करोड़ के सिंडिकेट तक, दुबई से भारत लाया जाएगा शराब घोटाले का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू

By Umeshwari Baghel

नाली के ठेके से 1200 करोड़ के सिंडिकेट तक, दुबई से भारत लाया जाएगा शराब घोटाले का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू
क्या विधायक मालिनी गौड़ और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की आपसी दूरी से खड़ा हुआ सब्जी मंडी का विवाद?

By Sanjay Gupta

क्या विधायक मालिनी गौड़ और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की आपसी दूरी से खड़ा हुआ सब्जी मंडी का विवाद?
मॉडल, एक्टर कपिल खादीवाला का वीडियो, बोले- Shame on Indore Police, आप इतने घूसखोर हो

By Sanjay Gupta

मॉडल, एक्टर कपिल खादीवाला का वीडियो, बोले- Shame on Indore Police, आप इतने घूसखोर हो
प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षक को बनाया ड्रायवर‌ ! स्कूल में‌ जॉइनिंग के लिए मांगे 25 हजार,‌ कलेक्टर के आदेश के बाद भी जांच पूरी नहीं

By Atul Dwivedi

प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षक को बनाया ड्रायवर‌ ! स्कूल में‌ जॉइनिंग के लिए मांगे 25 हजार,‌ कलेक्टर के आदेश के बाद भी जांच पूरी नहीं
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के उत्सव के बीच किसानों की समृद्धि की नई कहानी, खेतों में बढ़ रहे कमाई के अवसर

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के उत्सव के बीच किसानों की समृद्धि की नई कहानी, खेतों में बढ़ रहे कमाई के अवसर
सिरोही में 800 भूखी-प्यासी गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए पशुपालक, जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी पीड़ा

By Ashish Bhardwaj

सिरोही में 800 भूखी-प्यासी गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए पशुपालक, जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनी पीड़ा