विभागों की खींचतान में फंसा कैदियों का इलाज, जिंदगी से खिलवाड़ पर हाईकोर्ट सख्त, CM-CS तक पहुंचा मामला

Ratan Kumar Mishra | Sootr Creatives | Updated:
Share
गंभीर बीमार कैदियों को दिल्ली एम्स नहीं भेजने पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट सख्त है। कोर्ट ने इंस्पेक्टर पर अवमानना की कार्रवाई शुरू की है।
गंभीर बीमार कैदियों को दिल्ली एम्स नहीं भेजने पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट सख्त है। कोर्ट ने इंस्पेक्टर पर अवमानना की कार्रवाई शुरू की है।

ग्वालियर में गंभीर रूप से बीमार कैदियों को इलाज के लिए एम्स दिल्ली नहीं भेजने के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस और जेल विभाग के बीच जिम्मेदारी को लेकर चल रही खींचतान पर कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा है कि दोनों विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

साथ ही कोर्ट ने कहा कि कैदियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार का सबसे बड़ा दायित्व है। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने कहा कि बीमार कैदियों के प्रति पुलिस और जेल विभाग का यह रवैया बेहद खतरनाक है।

34 बार मांग भेजने पर भी नहीं मिला पुलिस एस्कॉर्ट

दरअसल यह पूरा मामला क्रिमिनल अपील की सुनवाई के दौरान सामने आया है। कोर्ट ने रिकॉर्ड देखने के बाद पाया कि केंद्रीय जेल ग्वालियर (Central Jail Gwalior) की तरफ से पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराने के लिए एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे 34 बार मांग भेजी गई थी। इसके बावजूद रिजर्व इंस्पेक्टर की ओर से किसी भी मांग का जवाब नहीं दिया गया था। पुलिस विभाग कोर्ट में यह भी साफ नहीं कर पाया कि 13 मार्च 2026 के बाद गंभीर मरीजों को एम्स दिल्ली भेजने के लिए पुलिस सुरक्षा क्यों नहीं दी गई थी।

MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जज नाराज; पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द | MP High Court Catches Fake Case Made by AI, Judge Angry at Government Lawyer's Response; Policeman's Dismissal Canceled
MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जस्टिस नाराज, पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द
19 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सरकारी जवाब तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल का ऐसा मामला सामने आया है । राज्य सरकार की ओर से पेश जवाब में सुप्रीम कोर्ट के जिस फैसले का हवाला दिया गया, वह हकीकत में अस्तित्व में ही नहीं था। हैरानी की बात तो यह है कि जवाब में दिया गया साइटेशन भी किसी दूसरे मुकदमे का निकला।

संविधान के तहत कैदियों को जीवन का अधिकार

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को उसके संवैधानिक कर्तव्यों की याद दिलाई। कोर्ट ने कहा कि पुलिस विभाग का काम कानून व्यवस्था बनाए रखना है। कैदियों को जरूरी इलाज मुहैया कराना भी सरकार की अनिवार्य जिम्मेदारी है। कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि कैदी राज्य के नियंत्रण में होते हैं। उनका स्वास्थ्य तथा जीवन का अधिकार संविधान के तहत सुरक्षित मौलिक अधिकार है।

इसके साथ ही कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई पुराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि जीवन के अधिकार में गरिमा के साथ जीने का अधिकार भी शामिल होता है।

रिजर्व इंस्पेक्टर पर अवमानना की कार्रवाई

इस मामले में तथ्यों को छिपाने पर हाईकोर्ट ने रिजर्व इंस्पेक्टर रंजीत सिंह सिकरवार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। कोर्ट ने पाया कि सिकरवार ने अपने शपथपत्र में कई जरूरी बातों को छिपाया है। अब हाईकोर्ट ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

साथ ही उनसे पूछा है कि 34 बार भेजे गए पुलिस एस्कॉर्ट के अनुरोधों की जानकारी क्यों छिपाई गई। कैदी नरहरि को एम्स दिल्ली नहीं भेजने पर जवाब क्यों नहीं दिया गया था। कोर्ट ने उन्हें अपना जवाब पेश करने के लिए तीन कार्यदिवस का समय दिया है। इसके अलावा उनके खिलाफ अलग से अवमानना प्रकरण दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 30 नवंबर 2026 को तय की गई है।

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजी आदेश की कॉपी

पुलिस और जेल विभाग के बीच चल रहे इस आपसी विवाद को हाईकोर्ट ने गंभीर माना है। दोनों विभागों के बीच का यह टकराव खत्म हो और बीमार कैदियों को समय पर सही इलाज मिल सके, इसके लिए कोर्ट ने अपने आदेश की प्रति राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव को भेजने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अंत में यह भी साफ कर दिया है कि राज्य सरकार इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल भी बच नहीं सकती है।

जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित: बैंकिंग न्याय संकट! | Jabalpur DRT without Judge for 13 Months, 29 Thousand Cases Pending: Banking Justice Crisis!
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
18 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश में बैंकिंग विवादों और संपत्ति पर कब्जे से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाला डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) जबलपुर लंबे समय से स्थायी प्रीसाइडिंग ऑफिसर के बिना चल रहा है। इसका असर अब सीधे आम लोगों और बैंकिंग संस्थानों के विवादों पर दिखाई देने लगा है। बैंक कर्ज वसूली के लिए मामले दायर कर रहे हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • Madhya Pradesh High Court
  • केंद्रीय जेल ग्वालियर
  • Central Jail Gwalior
  • इंस्पेक्टर रंजीत सिंह
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • दिल्ली एम्स
  • न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया
  • न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला
आज उज्जैन के श्रृंगेरी शंकर मठ जाएंगे सीएम मोहन यादव, भोपाल विधानसभा में संविधान दिवस कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज उज्जैन के श्रृंगेरी शंकर मठ जाएंगे सीएम मोहन यादव, भोपाल विधानसभा में संविधान दिवस कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
MP-CG-Rajasthan Weather: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सीकर में 3.6°C तो दमोह में 7.4°C तक लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सीकर में 3.6°C तो दमोह में 7.4°C तक लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल
NEWS STRIKE: Gen Z की नाराजगी दूर करेगी BJP? दो लाख नौकरियों के वादे का क्या है सियासी गणित?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: Gen Z की नाराजगी दूर करेगी BJP? दो लाख नौकरियों के वादे का क्या है सियासी गणित?
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग