सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के 11 बड़े बैंकों के 8 हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
आपको अगले महीने की शुरुआत में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। दिसंबर 03 को मध्य प्रदेश के बैंकों में ताले लटकते नजर आ सकते हैं। साथ ही आपका लेन देन अटक सकता है। दरअसल देशभर के लाखों बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों को लेकर एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल (Nationwide Bank Strike) पर जा रहे हैं।
इस हड़ताल का सीधा असर मध्य प्रदेश के बैंकिंग कामकाज पर पड़ने वाला है।
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने मिलकर यह फैसला लिया है। तीनों संगठनों ने 3 दिसंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) का आह्वान किया है। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां के 11 बड़े बैंकों के करीब 8 हजार क्लर्क लेवल के कर्मचारी इस दिन काम नहीं करेंगे।
हड़ताल में ज्यादातर क्लर्क कर्मचारी शामिल होंगे। इससे बैंक शाखाओं में रोजमर्रा का कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। एसआईबी (SIB) के कर्मचारी भी इस हड़ताल में हिस्सा लेंगे हालांकि उनकी संख्या कम रहेगी।
इस हड़ताल की वजह से प्रदेश के प्रमुख 12 में से 11 बैंकों की शाखाओं में कामकाज पर असर दिखाई देगा। अगर आपका खाता इनमें से किसी भी बैंक में है, तो अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें...
हड़ताली बैंककर्मियों की मुख्य मांग है कि आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और विदेशीकरण को तुरंत रोका जाए। कर्मचारियों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की रक्षा की जानी चाहिए। हड़ताल से पहले माहौल बनाने के लिए देशभर में विरोध प्रदर्शन, बैज धारण और ट्विटर/X (Twitter/X) अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राजधानी भोपाल में बैंककर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया है।
बैंक संगठनों के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि आईडीबीआई बैंक के निजीकरण का मामला सिर्फ एक बैंक तक सीमित नहीं है। यह सार्वजनिक क्षेत्र, कर्मचारियों, ग्राहकों, शेयरधारकों और देश की अर्थव्यवस्था के हितों से जुड़ा है।
पदाधिकारियों ने आगे कहा कि आईडीबीआई एक ऐसा सार्वजनिक संस्थान है जिसका पुनर्निर्माण जनता के पैसे से हुआ है। इसे केवल बेचने वाली संपत्ति के रूप में नहीं देखा जा सकता है। जिस बैंक ने पिछले साल 9 हजार 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाकर दिया हो, उसे किसी विदेशी कॉर्पोरेट के हाथों में बेच देना समझ से परे है।
बैंक संगठनों ने सरकार से जवाब मांगते हुए कहा है कि यह साफ किया जाए कि आखिर बैंक को क्यों बेचा जा रहा है। यूनियनों की मांग है कि बैंक के विनिवेश और बिक्री प्रक्रिया की पूरी जानकारी जनता के सामने रखी जाए। साथ ही किसी भी तरह की आगे की कार्रवाई से पहले इसकी स्वतंत्र जांच और मूल्यांकन कराया जाए।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया को तुरंत रद्द किया जाए, वरना मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में 8 हजार बैंककर्मी नहीं करेंगे काम
हड़ताल में ज्यादातर क्लर्क कर्मचारी शामिल होंगे। इससे बैंक शाखाओं में रोजमर्रा का कामकाज बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। एसआईबी (SIB) के कर्मचारी भी इस हड़ताल में हिस्सा लेंगे हालांकि उनकी संख्या कम रहेगी।
इन 11 बड़े बैंकों में दिखेगा हड़ताल का सीधा असर
- पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
- बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
- केनरा बैंक (Canara Bank)
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
- बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
- इंडियन बैंक (Indian Bank)
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India)
- इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank)
- यूको बैंक (UCO Bank)
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)
- पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank)
आखिर क्यों हड़ताल करेंगे बैंक कर्मचारी?
मुनाफे में चल रहे बैंक को बेचने पर सवाल
पदाधिकारियों ने आगे कहा कि आईडीबीआई एक ऐसा सार्वजनिक संस्थान है जिसका पुनर्निर्माण जनता के पैसे से हुआ है। इसे केवल बेचने वाली संपत्ति के रूप में नहीं देखा जा सकता है। जिस बैंक ने पिछले साल 9 हजार 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाकर दिया हो, उसे किसी विदेशी कॉर्पोरेट के हाथों में बेच देना समझ से परे है।
सरकार से मांग- बिक्री प्रक्रिया सार्वजनिक हो
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया को तुरंत रद्द किया जाए, वरना मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, शाम को संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शिरकत करेंगे सीएम विष्णुदेव साय
By Harrison Masih
एमपी के सरकारी स्कूलों में बदला मध्याह्न भोजन का मेन्यू, अब थाली में मिलेगा दाल-बाफला, भुट्टे का कीस और रंगीन चपाती!
By Aman Vaishnav
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की परीक्षा के नियमों में बदलाव, 2 नंबर के सवालों में फिर मिलेगी इंटरनल चॉइस की सुविधा
By Kaushiki
MP में एक हो रही है कांग्रेस ? क्षत्रपों के बीच पिघल रही है मतभेद की बर्फ, क्या बदल रही है कांग्रेस की सियासत ?
By Atul Dwivedi
एमपी में SP बंगले के पास युवक की हत्या, पांच लोगों ने घेरकर पीटा, फिर पीठ में चाकू घोंपा, बेटा बोला-पापा को...
By Aman Vaishnav
विभागों की खींचतान में फंसा कैदियों का इलाज, जिंदगी से खिलवाड़ पर हाईकोर्ट सख्त, CM-CS तक पहुंचा मामला
By Ratan Kumar Mishra
आज उज्जैन के श्रृंगेरी शंकर मठ जाएंगे सीएम मोहन यादव, विधानसभा में संविधान दिवस के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
By Aman Vaishnav