MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, 2 नंबर के सवालों में फिर मिलेगी इंटरनल चॉइस की सुविधा

Kaushiki | Updated:
Share
एमपी बोर्ड परीक्षा के नियमों में बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को राहत<br>
एमपी बोर्ड परीक्षा के नियमों में बदलाव, 10वीं-12वीं के छात्रों को राहत

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को राहत दी है। मंडल ने परीक्षा के प्रश्नपत्रों से जुड़े पहले जारी निर्देशों में फ्रैक्शनल बदलाव किया है। नए निर्देशों के मुताबिक, एकेडमिक सेशन 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को दो अंकों के वैरी शॉर्ट-आंसर क्वेश्चन में इंटरनल ऑप्शन की सुविधा दी जाएगी।

छात्र दिए गए विकल्पों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिख सकेंगे। Board of Secondary Education ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी की है। इसमें बताया गया है कि यह बदलाव केवल करंट एकेडमिक सेशन के लिए किया गया है।

mp board exam rules change 2026
mp board exam rules change 2026

पहले की तरह मिलेगा प्रश्नों में विकल्प

एमपी बोर्ड ने 15 अक्टूबर 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के क्वेश्चन पेपर्स में इंटरनल ऑप्शन को लेकर निर्देश जारी किए थे। अब बोर्ड ने इन निर्देशों में आंशिक संशोधन (Partial amendment) किया है। इसके तहत दो अंकों के वैरी शॉर्ट-आंसर क्वेश्चन में पिछले सालों की तरह आंतरिक विकल्प दिए जाएंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान सवाल चुनने की सुविधा मिलेगी। यदि किसी विद्यार्थी को दिए गए प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर अच्छी तरह आता है, तो वह उसका चयन कर सकेगा।

क्या होता है इंटरनल चॉइस?

परीक्षा में इंटरनल चॉइस (Internal Choice) का मतलब प्रश्नों में इंटरनल ऑप्शन मिलना है। इस व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को दिए गए विकल्पों में से किसी एक का उत्तर लिखना होता है। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी दो अंक के प्रश्न में दो विकल्प दिए जाते हैं, तो विद्यार्थी उनमें से किसी एक का उत्तर लिख सकता है। दोनों विकल्पों के उत्तर देना जरूरी नहीं होता। इससे विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के मुताबिक सवाल का चयन करने का मौका मिलता है।

बोर्ड के नए पैटर्न पर उलझे छात्र: सरकारी स्कूलों में पुरानी परीक्षा प्रणाली, निजी स्कूलों में नया प्रारूप | Students confused by Board's new pattern: Old exam system in government schools, new format in private schools
फाइनल एग्जाम से पहले उलझन में छात्र, एमपी बोर्ड ने बदला पैटर्न पर स्कूलों ने पुराने प्रारूप से ही ले लिए एग्जाम
25 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे किसी भी छात्र के लिए छमाही परीक्षा किसी फाइनल रिहर्सल से कम नहीं होती है। बच्चे इसी के जरिए समझते हैं कि मुख्य परीक्षा में सवाल कैसे आने वाले हैं। वहीं मध्य प्रदेश के लाखों छात्र इन दिनों एक अजीब सी उलझन में फंस गए हैं।

केवल 2026-27 के शैक्षणिक सत्र में लागू होगा फैसला

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साफ किया है कि प्रश्नपत्र से जुड़े नियमों में किया गया यह बदलाव केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू रहेगा। इसी सत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। आने वाले शैक्षणिक सत्रों में भी यह व्यवस्था लागू रहेगी या नहीं, इसे लेकर फिलहाल अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को फिलहाल करंट सेशन के इंस्ट्रक्शन के मुताबिक ही परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

बाकी परीक्षा नियमों में नहीं होगा बदलाव

बता दें कि एमपी बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन के बाकी सभी निर्देश पहले की तरह लागू रहेंगे। संशोधन केवल दो नंबर के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों (Very short-answer questions) में इंटरनल ऑप्शन देने से संबंधित है।

इससे छात्रों को परीक्षा के दौरान अपनी तैयारी मुताबिक प्रश्न चुनने में मदद मिल सकती है। एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की Board Exam की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह बदलाव राहत देने वाला है। छात्रों को परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देशों का भी ध्यान रखना चाहिए।

एमपी बोर्ड प्री-बोर्ड परीक्षा: कम समय में तैयारी की चुनौती, छात्रों के लिए चिंता का विषय | MP Board Pre-Board Exam: Challenge of preparation in less time, a matter of concern for students
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
24 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
इधर प्री-बोर्ड परीक्षा खत्म होगी और उधर बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए इस बार परीक्षा शेड्यूल बड़ी चुनौती बन सकता है। जनवरी में प्री-बोर्ड और फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं होंगी। ऐसे में सवाल यह है कि छात्र प्री-बोर्ड में हुई गलतियों को कब सुधारेंगे और कमजोर विषयों की तैयारी कब करेंगे?

FAQs:

  1. एमपी बोर्ड ने परीक्षा के नियमों में क्या बदलाव किया है?
    एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 2 अंकों के अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प देने का फैसला किया है।
  2. किन विद्यार्थियों को नए नियम का फायदा मिलेगा?
    शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
  3. क्या यह बदलाव हमेशा के लिए लागू किया गया है?
    नहीं, फिलहाल यह बदलाव केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू किया गया है।
Tags:
  • MP Board Class 10th Exam
  • एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा
  • MP Board Class 12th Exam
  • MP Board
  • MPBSE
  • MP Board Exam 2027
  • एमपी बोर्ड परीक्षा नियम
  • Internal Choice
  • मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • एमपी बोर्ड न्यू अपडेट
MP में एक हो रही है कांग्रेस ? क्षत्रपों के बीच पिघल रही है मतभेद की बर्फ, क्या बदल रही है कांग्रेस की सियासत ?

By Atul Dwivedi

MP में एक हो रही है कांग्रेस ? क्षत्रपों के बीच पिघल रही है मतभेद की बर्फ, क्या बदल रही है कांग्रेस की सियासत ?
एमपी में SP बंगले के पास युवक की हत्या, पांच लोगों ने घेरकर पीटा, फिर पीठ में चाकू घोंपा, बेटा बोला-पापा को...

By Aman Vaishnav

एमपी में SP बंगले के पास युवक की हत्या, पांच लोगों ने घेरकर पीटा, फिर पीठ में चाकू घोंपा, बेटा बोला-पापा को...
विभागों की खींचतान में फंसा कैदियों का इलाज, जिंदगी से खिलवाड़ पर हाईकोर्ट सख्त, CM-CS तक पहुंचा मामला

By Ratan Kumar Mishra

विभागों की खींचतान में फंसा कैदियों का इलाज, जिंदगी से खिलवाड़ पर हाईकोर्ट सख्त, CM-CS तक पहुंचा मामला
आज उज्जैन के श्रृंगेरी शंकर मठ जाएंगे सीएम मोहन यादव, विधानसभा में संविधान दिवस के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज उज्जैन के श्रृंगेरी शंकर मठ जाएंगे सीएम मोहन यादव, विधानसभा में संविधान दिवस के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
MP-CG-Rajasthan Weather: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सीकर में 3.6°C तो दमोह में 7.4°C तक लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, सीकर में 3.6°C तो दमोह में 7.4°C तक लुढ़का पारा, जानें अपने शहर का हाल
NEWS STRIKE: Gen Z की नाराजगी दूर करेगी BJP? दो लाख नौकरियों के वादे का क्या है सियासी गणित?

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: Gen Z की नाराजगी दूर करेगी BJP? दो लाख नौकरियों के वादे का क्या है सियासी गणित?
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं