राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों का जातीय गणित: 8 जाट, 5 राजपूत, जानिए भाजपा-कांग्रेस में किस समाज की कितनी हिस्सेदारी

Raghvendra Singh Rathore | Updated:
Share
ओबीसी के 5 आरक्षित पद पर 14 जिला प्रमुख: राजस्थान पंचायत चुनाव में जातीय समीकरणों का बड़ा उलटफेर
ओबीसी के 5 आरक्षित पद पर 14 जिला प्रमुख: राजस्थान पंचायत चुनाव में जातीय समीकरणों का बड़ा उलटफेर

राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में ग्रामीण सत्ता का नया जातीय समीकरण सामने आया है। प्रदेश के 37 नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों में आठ जाट और पांच राजपूत समुदाय से हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आठ-आठ जिला प्रमुख बने हैं। वहीं, गुर्जर और यादव समुदाय को दो-दो जिलों की कमान मिली है। वैश्य, देवासी, कीर और मुस्लिम समुदाय का भी जिला परिषदों में प्रतिनिधित्व है।

कांग्रेस के 24 जिला प्रमुखों में सात जाट समुदाय से हैं, जबकि भाजपा के 10 जिला प्रमुखों में तीन राजपूत समाज से हैं। दिलचस्प बात यह है कि प्रदेश में जिला प्रमुख के 17 पद अनारक्षित थे, लेकिन इनमें से नौ पर ओबीसी समुदायों के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, बीकानेर में जातीय प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस के भीतर बगावत भी देखने को मिली।

राजस्थान के जिला प्रमुखों का पूरा जातीय गणित

समाज या वर्गकांग्रेसभाजपाबीएपीआरएलपीकुल
जाट71008
अनुसूचित जाति (SC)52018
अनुसूचित जनजाति (ST)42208
राजपूत23005
गुर्जर20002
यादव11002
वैश्य01001
देवासी10001
कीर10001
मुस्लिम10001
कुल24102137

पांच पद ओबीसी के लिए आरक्षित, 14 जिला प्रमुख इन समुदायों से

प्रदेश के जिन 37 जिलों में जिला प्रमुख चुनाव हुए, उनमें पांच पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थे। हालांकि, जाट, गुर्जर, यादव, देवासी और कीर समुदायों को मिलाकर 14 जिला प्रमुख बने हैं। इनमें से 12 कांग्रेस और दो भाजपा से हैं।

इन समुदायों की हिस्सेदारी करीब 38 प्रतिशत है। पांच आरक्षित पदों के अलावा नौ अनारक्षित पदों पर भी इन समुदायों के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, हनुमानगढ़, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और राजसमंद में अनारक्षित पदों पर इन समुदायों के जिला प्रमुख बने हैं।

कांग्रेस के करीब 29 प्रतिशत जिला प्रमुख जाट समुदाय से

कांग्रेस ने प्रदेश के 24 जिलों में जिला प्रमुख बनाए हैं। इनमें सबसे अधिक प्रतिनिधित्व जाट समुदाय का है। पार्टी के सात जिला प्रमुख इस समुदाय से हैं।

जयपुर में यशवीर शूरा, सीकर में सुनीता गठाला, झुंझुनूं में कोमल भंवरिया, बीकानेर में निकिता कड़वासरा, जोधपुर में प्रमिला चौधरी, हनुमानगढ़ में रेणु जांगू और चित्तौड़गढ़ में रतनी देवी जिला प्रमुख बनी हैं।

शेखावाटी से लेकर मारवाड़ और मेवाड़ तक कांग्रेस के जिला प्रमुखों में जाट समुदाय की भागीदारी देखने को मिली है। इसके अलावा कांग्रेस के पांच जिला प्रमुख अनुसूचित जाति और चार अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। राजपूत और गुर्जर समुदाय से दो-दो जिला प्रमुख बने हैं।

भाजपा के 30 प्रतिशत जिला प्रमुख राजपूत समाज से

भाजपा के 10 जिला प्रमुखों में राजपूत समुदाय का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है। उदयपुर में हिम्मत सिंह झाला, झालावाड़ में वर्षा झाला और चूरू में कनिका सिंह राठौड़ जिला प्रमुख बनी हैं।

इसके अलावा डीग में जाट समुदाय की रेनू सिंह और खैरथल-तिजारा में यादव समुदाय के इंद्रजीत यादव जिला प्रमुख बने हैं। अजमेर में वैश्य समाज की पूजा भंसाली को जिला परिषद की कमान मिली है।

पाली में सीता देवी बावरी और डीडवाना-कुचामन में बुधाराम गरवा अनुसूचित जाति वर्ग से जिला प्रमुख बने हैं। वहीं, प्रतापगढ़ में हकरी देवी और बालोतरा में सुशीला अनुसूचित जनजाति वर्ग से जिला प्रमुख बनी हैं।

पांच राजपूत जिला प्रमुख, तीन भाजपा और दो कांग्रेस से

प्रदेश में राजपूत समाज से पांच जिला प्रमुख बने हैं। इनमें तीन भाजपा और दो कांग्रेस से हैं। कांग्रेस की ओर से फलोदी में यशवंत कंवर और सिरोही में गुमान सिंह देवड़ा जिला प्रमुख बने हैं।

वहीं, भाजपा ने उदयपुर, झालावाड़ और चूरू में राजपूत समुदाय से जिला प्रमुख बनाए हैं। खास बात यह है कि ये पांचों पद अनारक्षित थे।

अनुसूचित जाति और जनजाति को 16 जिलों की कमान

प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग से आठ-आठ जिला प्रमुख बने हैं। दोनों वर्गों को मिलाकर कुल 16 जिलों का नेतृत्व मिला है। यह कुल जिला प्रमुखों का करीब 43 प्रतिशत है।

अनुसूचित जाति वर्ग से कांग्रेस के पांच, भाजपा के दो और आरएलपी का एक जिला प्रमुख बना है। वहीं, अनुसूचित जनजाति वर्ग से कांग्रेस के चार, भाजपा के दो और भारत आदिवासी पार्टी के दो जिला प्रमुख बने हैं। भीलवाड़ा में जिला प्रमुख का पद अनारक्षित होने के बावजूद कांग्रेस के कैलाश चंद्र मीणा ने जीत दर्ज की है।

गुर्जर समाज के दोनों जिला प्रमुख कांग्रेस से

प्रदेश में गुर्जर समुदाय से दो जिला प्रमुख बने हैं। दोनों कांग्रेस से हैं। ब्यावर में ममता गुर्जर और बूंदी में हंसा गुर्जर ने जीत दर्ज की है।

यादव समुदाय को भी दो जिलों की कमान मिली है। कोटपूतली-बहरोड़ में कांग्रेस के रामनिवास यादव और खैरथल-तिजारा में भाजपा के इंद्रजीत यादव जिला प्रमुख बने हैं। जालोर में देवासी समुदाय के आसूराम देवासी और राजसमंद में कीर समुदाय की सुंदर देवी कीर को कांग्रेस ने जिला प्रमुख बनाया है।

बाड़मेर में अल्पसंख्यक, अजमेर में वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व

बाड़मेर में कांग्रेस के गफूर अहमद जिला प्रमुख बने हैं। 37 जिलों के चुनाव में मुस्लिम समुदाय से जिला प्रमुख बनने वाले वे एकमात्र नेता हैं।

वहीं, अजमेर में भाजपा की पूजा भंसाली ने जीत दर्ज की है। वैश्य समाज से जिला प्रमुख बनने वाली वे एकमात्र प्रत्याशी हैं।

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक: मदन राठौड़ समेत महामंत्री तलब | High-level meeting of BJP in Delhi on Rajasthan Panchayat Election defeat: Madan Rathore and all four General Secretaries summoned
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
25 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सख्त हो गया है। बुधवार, 25 नवंबर को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सह-प्रभारी कुलदीप चहल, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और चारों महामंत्रियों श्रवण सिंह बगड़ी, मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी और कैलाश मेघवाल को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में तलब किया।

सभी 37 जिला प्रमुखों की समाजवार सूची

क्र. सं.जिलाजिला प्रमुखपार्टीसमाज/वर्ग
1जयपुरयशवीर शूराकांग्रेसजाट
2सीकरसुनीता गठालाकांग्रेसजाट
3झुंझुनूंकोमल भंवरियाकांग्रेसजाट
4बीकानेरनिकिता कड़वासराकांग्रेसजाट
5जोधपुरप्रमिला चौधरीकांग्रेसजाट
6हनुमानगढ़रेणु जांगूकांग्रेसजाट
7चित्तौड़गढ़रतनी देवीकांग्रेसजाट
8फलोदीयशवंत कंवरकांग्रेसराजपूत
9सिरोहीगुमान सिंह देवड़ाकांग्रेसराजपूत
10अलवरअनीता मीणाकांग्रेसएसटी
11भीलवाड़ाकैलाश चंद्र मीणाकांग्रेसमीणा
12सलूंबरपुष्पा कुमारी मीणाकांग्रेसमीणा
13जैसलमेरसंतोष कुमारीकांग्रेसभील
14दौसाबीना बैरवाकांग्रेसएससी
15सवाई माधोपुरआशा देवी बैरवाकांग्रेसएससी
16टोंकअलका बैरवाकांग्रेसएससी
17भरतपुररानू बालाकांग्रेसएससी
18धौलपुरअनीशा सिंहकांग्रेसएससी
19बूंदीहंसा गुर्जरकांग्रेसगुर्जर
20ब्यावरममता गुर्जरकांग्रेसगुर्जर
21कोटपूतली-बहरोड़रामनिवास यादवकांग्रेसयादव
22जालोरआसूराम देवासीकांग्रेसदेवासी
23राजसमंदसुंदर देवी कीरकांग्रेसकीर
24बाड़मेरगफूर अहमदकांग्रेसमुस्लिम
25उदयपुरहिम्मत सिंह झालाभाजपाराजपूत
26झालावाड़वर्षा झालाभाजपाराजपूत
27चूरूकनिका सिंह राठौड़भाजपाराजपूत
28डीगरेनू सिंहभाजपाजाट
29अजमेरपूजा भंसालीभाजपावैश्य
30खैरथल-तिजाराइंद्रजीत यादवभाजपायादव
31पालीसीता देवी बावरीभाजपाएससी
32डीडवाना-कुचामनबुधाराम गरवाभाजपाएससी
33प्रतापगढ़हकरी देवीभाजपाएसटी
34बालोतरासुशीलाभाजपाएसटी
35बांसवाड़ारीना रावतबीएपीएसटी
36डूंगरपुरअनुतोष रोतबीएपीएसटी
37नागौरपांचारामआरएलपीएससी
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक: मदन राठौड़ समेत महामंत्री तलब | High-level meeting of BJP in Delhi on Rajasthan Panchayat Election defeat: Madan Rathore and all four General Secretaries summoned
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
25 Nov 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सख्त हो गया है। बुधवार, 25 नवंबर को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सह-प्रभारी कुलदीप चहल, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और चारों महामंत्रियों श्रवण सिंह बगड़ी, मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी और कैलाश मेघवाल को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में तलब किया।
राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सख्त हो गया है। बुधवार, 25 नवंबर को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सह-प्रभारी कुलदीप चहल, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और चारों महामंत्रियों श्रवण सिंह बगड़ी, मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी और कैलाश मेघवाल को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में तलब किया।

बीकानेर में जातीय प्रतिनिधित्व को लेकर कांग्रेस में बगावत

जिला प्रमुख चुनाव में जातीय संतुलन साधने की कोशिश के बीच बीकानेर में कांग्रेस के दो राजनीतिक परिवार आमने-सामने आ गए।

कांग्रेस ने दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू निकिता कड़वासरा को जिला प्रमुख का प्रत्याशी बनाया। पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल अनुसूचित जाति वर्ग से जिला प्रमुख बनाने की मांग कर रहे थे।

टिकट नहीं मिलने पर उनकी बेटी सरिता चौहान ने कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा। बीकानेर में कांग्रेस के 30 जिला परिषद सदस्य थे, लेकिन निकिता को 23 वोट ही मिले। सरिता को 18 वोट मिले। कांग्रेस ने पांच वोटों से जिला प्रमुख का चुनाव जीत लिया।

राजस्थान में नारी शक्ति का दबदबा: 26 जिलों में महिला जिला प्रमुख, 7 युवा नेतृत्व 30 से कम उम्र के | Dominance of Women Power in Rajasthan: Female District Chiefs in 26 Districts, 7 Young Leaders Under 30
राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम
26 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के जिला प्रमुख चुनावों में महिलाओं का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है। प्रदेश के 37 जिलों में घोषित चुनाव परिणामों में 26 जगह महिलाओं ने जिला प्रमुख की कुर्सी संभाली है। सबसे खास बात यह है कि महिलाओं के लिए महज 16 जिलों में ही पद आरक्षित थे। इसके बावजूद सामान्य और अन्य सीटों पर भी महिलाओं ने जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है।

आरक्षण से अलग अनारक्षित पदों पर दिखा सामाजिक समीकरण

प्रदेश के 37 जिला प्रमुख पदों में 17 अनारक्षित, आठ अनुसूचित जाति, सात अनुसूचित जनजाति और पांच ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थे।

अनारक्षित 17 पदों में से नौ पर ओबीसी समुदायों, पांच पर राजपूत, एक पर वैश्य, एक पर अनुसूचित जनजाति और एक पर मुस्लिम समुदाय के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

आरक्षित पदों के मुकाबले अनारक्षित पदों पर राजनीतिक दलों के पास प्रत्याशी चयन के अधिक विकल्प होते हैं। ऐसे में इन जिलों के परिणाम स्थानीय नेतृत्व और अलग-अलग समुदायों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

अब 27 नवंबर को होने वाले पंचायत समिति प्रधान चुनाव में भी दोनों प्रमुख दलों के टिकट वितरण और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर नजर रहेगी।

जयपुर जिला परिषद चुनाव: BJP ने 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 31 महिलाओं को टिकट, रमा चौपड़ा फिर मैदान में | Jaipur Zila Parishad Election: BJP releases list of 55 candidates, 31 women get tickets, Rama Chopra in the fray again
जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 55 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 31 महिलाओं को टिकट, रमा चौपड़ा फिर मैदान में
13 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने 57 में से 55 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने 31 महिलाओं को टिकट दिया है। पूर्व जिला प्रमुख रमा चौपड़ा वार्ड 18 और जयपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर वार्ड 22 से चुनाव लड़ेंगे। वार्ड 33 और 56 पर फैसला बाकी है। पहले चरण में 22 अक्टूबर को मतदान होगा।

Tags:
  • Rajasthan District Head Caste Mathematics
  • राजस्थान जिला प्रमुख जातीय गणित
  • BJP Congress District Head Representation
  • भाजपा कांग्रेस जिला प्रमुख हिस्सेदारी
  • Jat Community District Heads Rajasthan
आय प्रमाण पत्र अटका है या राशन कार्ड नहीं बन रहा? 1076 पर फोन करें, तुरंत होगी सुनवाई

By The Sootr

आय प्रमाण पत्र अटका है या राशन कार्ड नहीं बन रहा? 1076 पर फोन करें, तुरंत होगी सुनवाई
दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े

By Aman Vaishnav

दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े
परिवहन विभाग में बिना डिवाइस लगाए जारी हो गए परमिट, सॉफ्टवेयर पर दिखती रही फर्जी लाइव लोकेशन

By Jageshwar Prasad

परिवहन विभाग में बिना डिवाइस लगाए जारी हो गए परमिट, सॉफ्टवेयर पर दिखती रही फर्जी लाइव लोकेशन
करोड़ों के बैंक घोटाले में CBI की एंट्री, स्टार हाउसिंग फाइनेंस के निदेशकों से जुड़े ठिकानों पर छापे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

करोड़ों के बैंक घोटाले में CBI की एंट्री, स्टार हाउसिंग फाइनेंस के निदेशकों से जुड़े ठिकानों पर छापे
540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

By Harrison Masih

540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम
सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल

By Aman Vaishnav

सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल