Barkatullah University के रिजल्ट में गड़बड़ी, 200 में से 65 छात्रों को मिले डबल जीरो, परीक्षा देने के बाद भी छात्रा एब्सेंट

Kaushiki | Updated:
Share
Barkatullah University में किसी को डबल जीरो तो कोई गैरहाजिर, रिजल्ट में गड़बड़ी से बढ़ी छात्रों की चिंता
Barkatullah University में किसी को डबल जीरो तो कोई गैरहाजिर, रिजल्ट में गड़बड़ी से बढ़ी छात्रों की चिंता

सोचिए, सालभर पढ़ाई करने और परीक्षा देने के बाद जब रिजल्ट आए और उसमें जीरो अंक मिलें तो किसी भी छात्र पर क्या बीतेगी। कुछ ऐसा ही भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (BU) के विद्यार्थियों के साथ हुआ है। कोलार स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर के करीब 200 में से 65 विद्यार्थियों को बिजनेस स्टैटिस्टिक्स विषय में डबल जीरो मिले हैं।

इतना ही नहीं, एक छात्रा ने चारों विषयों की परीक्षा दी, लेकिन रिजल्ट में उसे सभी विषयों में गैरहाजिर बता दिया गया। अब छात्र परेशान हैं कि रिजल्ट सुधरवाएं या सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म भरें। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख एक दिसंबर है। हालांकि, रजिस्ट्रार ने विद्यार्थियों को जल्द गड़बड़ी ठीक कराने का भरोसा दिया है।

करीब 200 में से 65 विद्यार्थियों को मिले डबल जीरो

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से जुड़े श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज के बीकॉम सेकंड ईयर के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। बिजनेस स्टैटिस्टिक्स (Business Statistics) विषय में करीब 200 विद्यार्थियों में से 65 को डबल जीरो मिले हैं।

इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों के रिजल्ट में नाम और अंकों से जुड़ी गलतियां भी सामने आई हैं। ऐसे में रिजल्ट तैयार करने या उसे अपलोड करने के दौरान तकनीकी गड़बड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी वास्तविक वजह अभी साफ नहीं हुई है।

चारों पेपर दिए, फिर भी छात्रा एब्सेंट

रिजल्ट में गड़बड़ी का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साक्षी नाम की छात्रा का कहना है कि उसने चारों विषयों की परीक्षा दी थी। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी ने उसे सभी विषयों में अनुपस्थित दिखाया है। छात्रा को चिंता है कि रिजल्ट में समय पर सुधार नहीं हुआ, तो उसकी आगे की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में 35 साल से हाजिरी का रिकॉर्ड गायब, सरकारी पैसे के गबन का शक | Barkatullah University: Attendance records missing for 35 years, suspicion of government fund embezzlement
बिना हाजिरी बंट गया 275 करोड़ का वेतन, आरटीआई से हुआ बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में घोटाले का खुलासा
04 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
मध्य प्रदेश के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि कर्मचारियों को बिना हाजिरी वेतन दिया गया। यह मामला 1988 से 2023 के बीच का बताया जा रहा है। सूचना के अधिकार (RTI) से मिली जानकारी ने यह सवाल खड़े किए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कर्मचारियों को करीब 275 करोड़ रुपए वेतन बांटा गया।

एक दिसंबर तक भरने हैं सप्लीमेंट्री फॉर्म

विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ी परेशानी समय की है। सप्लीमेंट्री परीक्षा (Supplementary Exam) के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख एक दिसंबर है। विद्यार्थियों के मुताबिक, परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी दिनों में जारी हुआ था। नवंबर में रिजल्ट से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आईं। ऐसे में छात्र जल्द से जल्द अपने रिजल्ट में सुधार चाहते हैं।

रजिस्ट्रार को सौंपी लिखित शिकायत

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह प्रभावित विद्यार्थियों के साथ बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने रजिस्ट्रार को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। एमकॉम के एक छात्र ने बताया कि प्रभावित विद्यार्थियों के साथ वे भी यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। विद्यार्थियों ने Answer booklets और अंकों की दोबारा जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के जरिए यह पता लगाया जाना चाहिए कि गड़बड़ी कॉलेज स्तर पर हुई या यूनिवर्सिटी की रिजल्ट तैयार करने वाली व्यवस्था में।

रजिस्ट्रार ने दिया रिजल्ट सुधारने का भरोसा

बता दें कि बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार समर बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रिजल्ट में सुधार कराया जा रहा है। उन्होंने उसी दिन इस गड़बड़ी ठीक कराने का भरोसा दिया। रजिस्ट्रार के मुताबिक, इस मामले में कुलपति से चर्चा की गई है। इसके बाद रिजल्ट में सुधार कराने का फैसला लिया गया है।

प्रभावित विद्यार्थियों को राहत देते हुए रजिस्ट्रार ने साफ किया कि उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, रिजल्ट में आखिर किस वजह से इतनी बड़ी गड़बड़ी हुई, इसका जवाब अभी सामने नहीं आया है। रजिस्ट्रार ने कहा कि इस संबंध में रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी से जानकारी ली जाएगी। फिलहाल विद्यार्थियों को संशोधित रिजल्ट का इंतजार है।

पेंशन में 19 खामियां: जन्मतिथि से वेतनवृद्धि तक का रिकॉर्ड अधूरा, सरकारी विश्वविद्यालयों में बड़ी लापरवाही | 19 Pension Flaws: Incomplete Records from Birthdate to Salary Hike, Major Negligence in Government Universities
पेंशन के मामलों में बड़ी लापरवाही: जांच में मिलीं 19 खामियां, जन्मतिथि से लेकर वेतनवृद्धि तक का रिकॉर्ड अधूरा
14 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<b>BHOPAL. </b>मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की पेंशन अटकने की बड़ी वजह सामने आई है। उच्च शिक्षा विभाग की जांच में पेंशन से जुड़े दस्तावेजों में 19 तरह की कमियां मिली हैं। इनमें कर्मचारियों की जन्मतिथि का प्रमाण, निलंबन, वेतनवृद्धि और नियुक्ति से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं। दरअसल, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त संचालक डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा की पेंशन 28 साल से अटकी हुई है।

FAQs:

  1. बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के कितने विद्यार्थियों को डबल जीरो मिले हैं?
    बीकॉम सेकंड ईयर के करीब 200 में से 65 विद्यार्थियों को डबल जीरो मिले हैं।
  2. किस विषय के रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आई है?
    बीकॉम सेकंड ईयर के बिजनेस स्टैटिस्टिक्स विषय के रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आई है।
  3. क्या प्रभावित विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री फॉर्म भरना होगा?
    रजिस्ट्रार के मुताबिक, प्रभावित विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
Tags:
  • Barkatullah University
  • बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी
  • BU Result 2026
  • Business Statistics
  • BU Exam Result
  • रिजल्ट में गड़बड़ी
  • Supplementary Exam
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज
  • Higher Education
छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के तीन साल और सत्ता का सेमीफाइनल, 17 नगरीय निकायों और एक विधानसभा सीट पर चुनावी जंग

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के तीन साल और सत्ता का सेमीफाइनल, 17 नगरीय निकायों और एक विधानसभा सीट पर चुनावी जंग
इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के आरोप: वीडियो पर एक्टर कपिल खादीवाला पलटे, वहीं मैनेजर बोला-हां, मांगी थी रिश्वत

By Sanjay Gupta

इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के आरोप: वीडियो पर एक्टर कपिल खादीवाला पलटे, वहीं मैनेजर बोला-हां, मांगी थी रिश्वत
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव अवैध शराब में ऐसे घिरे... ठेकेदार शिवहरे को भी नोटिस

By Sanjay Gupta

कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव अवैध शराब में ऐसे घिरे... ठेकेदार शिवहरे को भी नोटिस
राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में Gen Z की एंट्री: 7 युवा महिलाओं के हाथ कमान, 17 जिला प्रमुखों का सियासी परिवारों से नाता

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में Gen Z की एंट्री: 7 युवा महिलाओं के हाथ कमान, 17 जिला प्रमुखों का सियासी परिवारों से नाता
टाइगर रिजर्व से निकलकर शहरों और ढाबों तक पहुंच रहे बाघों के अंग, टाइगर स्टेट एमपी में ही तस्करी के सबसे ज्यादा मामले!

By Aman Vaishnav

टाइगर रिजर्व से निकलकर शहरों और ढाबों तक पहुंच रहे बाघों के अंग, टाइगर स्टेट एमपी में ही तस्करी के सबसे ज्यादा मामले!
संविधान दिवस पर संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता थे

By Harrison Masih

संविधान दिवस पर संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता थे
राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों का जातीय गणित: 8 जाट, 5 राजपूत, जानिए भाजपा-कांग्रेस में किस समाज की कितनी हिस्सेदारी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों का जातीय गणित: 8 जाट, 5 राजपूत, जानिए भाजपा-कांग्रेस में किस समाज की कितनी हिस्सेदारी