इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के आरोप: वीडियो पर एक्टर कपिल खादीवाला पलटे, वहीं मैनेजर बोला-हां, मांगी थी रिश्वत

Sanjay Gupta | Updated:
Share
इंदौर पुलिस पर रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर कपिल खादीवाला थाने में बयान से पलट गए, जबकि मैनेजर प्रकाश त्रिपाठी ने खर्चा-पानी मांगने की बात दोहराई।
इंदौर पुलिस पर रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर कपिल खादीवाला थाने में बयान से पलट गए, जबकि मैनेजर प्रकाश त्रिपाठी ने खर्चा-पानी मांगने की बात दोहराई।

मॉडल व एक्टर कपिल खादीवाला के इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के लगाए आरोपों वाले वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद कनाडिया पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान कपिल अपनी बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें उनके मैनेजर प्रकाश त्रिपाठी ने दी थी।

वहीं द सूत्र ने जब प्रकाश त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि हां, पुलिस ने रिश्वत मांगी थी।

शेम ऑन इंदौर पुलिस

बता दें कि कपिल खादीवाला ने अपने 4 मिनट 46 सेकंड के वीडियो में शेम ऑन इंदौर पुलिस भी कहा था। साथ ही पुलिस पर परेशान करने और रुपए मांगने के आरोप लगाए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने जांच कराने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने पहले कपिल के बयान दर्ज किए। अब शूटिंग की मंजूरी लेने वाले उनके मैनेजर प्रकाश त्रिपाठी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

मॉडल-एक्टर कपिल खादीवाला का इंदौर पुलिस पर गंभीर आरोप: 'आप इतने घूसखोर हो' | Model-Actor Kapil Khadiwala's Serious Allegations Against Indore Police: 'You Are So Corrupt'
मॉडल, एक्टर कपिल खादीवाला का वीडियो, बोले- Shame on Indore Police, आप इतने घूसखोर हो
25 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मॉडल व एक्टर कपिल खादीवाला द्वारा जारी एक वीडियो में इंदौर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके द्वारा जारी 4.46 मिनट के वीडियो में पुलिस पर परेशान करने और रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने इस मामले में कहा है कि इसकी जांच की जा रही है, जिसकी गलती होगी, कार्रवाई की जाएगी।

खादीवाला ने पुलिस को यह दिया बयान...

खादीवाला का वीडियो सामने आने के बाद बहुत विवाद हुआ। इसके बाद कनाडिया पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। पूछताछ में खादीवाला ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ न तो कोई दुर्व्यवहार किया और न ही रिश्वत मांगी। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान पुलिस के व्यवहार और अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगने की बात उन्हें उनके मैनेजर प्रकाश त्रिपाठी ने बताई थी।
इसी बात से नाराज होकर उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब पुलिस ने प्रकाश त्रिपाठी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

प्रकाश त्रिपाठी ने द सूत्र को यह बताया

इस मामले में द सूत्र ने प्रकाश त्रिपाठी से सीधे बात की। उन्होंने बताया कि हां पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। शूटिंग की मंजूरी लेने से लेकर रात में शूटिंग के दौरान तक पुलिस ने खर्चा-पानी के नाम पर अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगी थी।

त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बयान देने के लिए बुलाया है, लेकिन वे कनाडिया थाने नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि जिस थाने की पुलिस पर आरोप लगे हैं, उसी थाने में जाकर बयान नहीं देंगे। वे अपना पक्ष एसीपी या डीसीपी के सामने रखेंगे और जो कुछ हुआ है वही बताएंगे।

त्रिपाठी ने यह बताई घटना

त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस से मिली शूटिंग की मंजूरी में समय की कोई सीमा तय नहीं थी। ऐसे में रात 11 बजे शूटिंग बंद करने जैसी कोई शर्त नहीं थी। उन्होंने कहा कि पहले तो शूटिंग की मंजूरी लेने में ही बहुत परेशानी हुई और अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगी गई।

इसके बाद जब कैफे के बाहर शूटिंग चल रही थी, तब टू स्टार (एसआई) अधिकारी ने उनके साथ बदतमीजी की। त्रिपाठी के मुताबिक उन्होंने अधिकारी से कई बार कहा कि आराम से बात करें शूटिंग चल रही है। जब पुलिसकर्मी ने उनका नाम और शहर पूछा तो उन्होंने बताया कि वे रीवा से हैं। इस पर पुलिसकर्मी ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि इस रीवा वाले को उठाओ।

त्रिपाठी ने बताया कि उस दौरान उनसे खर्चा-पानी भी मांगा गया था। उनके साथ एक और साथी मौजूद थे जिन्होंने पूरी घटना देखी थी। वे अधिकारी को नाम से नहीं जानते लेकिन सामने आने पर पहचान सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस सबूत मांगती है तो उनके पास कोई वीडियो या रिकॉर्डिंग नहीं है क्योंकि वे हर समय कैमरा लेकर नहीं चलते। हालांकि वे अपने साथ मौजूद लोगों के बयान दिलवा सकते हैं।

त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस ने सीधे रिश्वत नहीं मांगी बल्कि खर्चा-पानी के नाम पर अप्रत्यक्ष रूप से पैसे मांगे थे। उन्होंने यही पूरी घटना कपिल खादीवाला को बताई थी। इसके बाद कपिल ने वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया।

इधर शूटिंग की मंजूरी ही गलत

वहीं शूटिंग की मंजूरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस थाने के स्तर से जारी की गई यह मंजूरी ही गलत बताई जा रही है। दरअसल यह मंजूरी खजराना जोन 2 के एसीपी स्तर से दी गई थी। वहीं मध्य प्रदेश में शूटिंग के लिए एमपी टूरिज्म विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन अनुमति लेनी होती है। शूटिंग करने वालों के पास पर्यटन विभाग की यह मंजूरी नहीं थी। नियम के मुताबिक पुलिस अपने स्तर पर शूटिंग की अनुमति नहीं देती है।

इस मामले में द सूत्र ने एसीपी आशीष पटेल से बात की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से मंजूरी दी थी। साथ ही शूटिंग करने वालों से पर्यटन विभाग की अनुमति मांगी गई है, ताकि यह पता चल सके कि उनके पास शूटिंग की आधिकारिक मंजूरी थी या नहीं।

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो पर विवाद: 16 करोड़ की टिकट बिक्री पर 90 लाख का टैक्स घोटाला? | Diljit Dosanjh's Indore Show Controversy: 90 Lakh Tax Scam on 16 Crore Ticket Sales?
दिलजीत दोसांझ के बीते शो की रिपोर्ट- इंदौर में बिकी थी 16 करोड़ की टिकट, 90 लाख कम मिला था टैक्स
10 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऑरा इंडिया टूर 2026 चल रहा है। इसी के तहत वे 15 नवंबर को इंदौर में भी परफॉर्म करने आ रहे हैं। इस शो का आयोजन बुक माय शो कर रहा है। इससे पहले दिसंबर 2024 में सारेगामा कंपनी ने दिल-लुमिनाती इंडिया शो कराया था। इस शो को लेकर टैक्स का विवाद दो महीने पहले ही खत्म हुआ है।

इधर पुलिस वीडियो चलाने वालों को दे रही नोटिस

इधर, इंदौर पुलिस की सोशल मॉनिटरिंग सेल ने एक और कदम उठाया है। सेल ने कुछ लोगों को खादीवाला का वीडियो शेयर करने पर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उनसे पूछा है कि यह वीडियो उन्हें कहां से मिला? वीडियो में कही गई बातें सही हैं, यह उन्हें कैसे पता चला? इसके अलावा इन आरोपों को सही साबित करने के लिए उनके पास क्या सबूत हैं?

वीडियो में यह बोले कपिल खादीवाला...

कपिल खादीवाला ने वीडियो में कहा कि वे मॉडल और एक्टर हैं और मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मजबूरी में उन्हें यह वीडियो बनाना पड़ रहा है। वे चाहते हैं कि मुख्यमंत्री, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर, कलेक्टर और एसपी समेत सभी बड़े अधिकारी इस वीडियो को देखें।

कपिल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार शूटिंग के लिए आने वालों को कई तरह की सुविधाएं देने का दावा करती है। दूसरी ओर उन्हें खुद शूटिंग के दौरान बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि पहले भी शूटिंग को लेकर दिक्कत आई थी तब मंत्री तुलसी सिलावट की मदद से शूटिंग हो पाई थी। उन्होंने बताया कि अभी वे एक वेब सीरीज पर काम कर रहे थे, जिसकी शूटिंग पहले दिल्ली में होनी थी। लेकिन उन्होंने इसे इंदौर में ही शूट करने का फैसला किया।

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के शो पर बम की धमकी, टिकट बिक्री में भारी गिरावट | Bomb threat at Diljit Dosanjh's show in Indore, sharp decline in ticket sales
इंदौर में धमकियों के बीच दिलजीत के शो का क्रेज कम, गोल्ड और फैनपिट टिकट गैलरी में यह गलती
13 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर क्रेज काफी कम है। इसके पहले दिसंबर 2024 में हुए शो के दौरान हालत यह थी कि सिख समाज ने कलेक्टर को ही शिकायत कर दी थी कि टिकट नहीं मिल रहे हैं। इस बार मैदान को भी बढ़ाकर क्षमता बढ़ाई है, लेकिन 30 फीसदी ही टिकट बिके हैं।

पुलिस पर यह लगाए आरोप

खादीवाला ने कहा कि जब वे शूटिंग की मंजूरी लेने पहुंचे तो उन्हें काफी परेशान किया गया। चाहे सीपी ऑफिस हो, एसीपी ऑफिस या टीआई ऑफिस, हर जगह उनसे ऐसे सवाल किए गए, जैसे वे कोई चोरी करने आए हों।

उन्होंने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद कनाडिया इलाके के एक कैफे में रात 11 से 11:30 बजे तक शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई और टीम को परेशान करने लगी। पुलिस ने कहा कि वे शूटिंग नहीं कर सकते। खादीवाला के मुताबिक इस दौरान अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत भी मांगी गई। प्रोडक्शन टीम से कई बार सीधे पैसे मांगे गए और फिर उन्हें अलग ले जाकर भी पैसों की मांग की गई।

खादीवाला ने बताया कि इन सब परेशानियों के बाद पूरी टीम शूटिंग बंद करके मुंबई लौट गई। अब वे किसी दूसरे शहर में शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस का इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक है।

पुलिस कमिश्नर से मिले बिना ही लगा दिए आरोप

खादीवाला ने वहीं इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर पर भी बेवजह आरोप लगा दिए। जबकि वह उनसे मिले ही नहीं। खादीवाला ने वीडियो में कहा कि कमिश्नर साहब से मिलने की कोशिश की, लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान खान से ज्यादा एटीट्यूड है उनका। पता नहीं पब्लिक सर्वेंट हैं या राजा हैं किसी देश के। जितनी पुलिस है इंदौर की शेम ऑन यू, शेम ऑन यू इंदौर पुलिस। आप इतने घूसखोर हो इतना लालच है पैसों का। आपको बिल्कुल तमीज नहीं है बात करने की। थैंक्यू सो मच, मैंने तो हाथ जोड़े इंदौर में शूटिंग करने से। जय हिंद।

क्या बोले पुलिस कमिश्नर

वहीं इस मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा था कि एक व्यक्ति ने इस तरह का वीडियो डाला है। हमारी सोशल मॉनिटरिंग सेल है वह इसका परीक्षण कर रही है। यदि पुलिस की ओर से गलती हुई तो उन पर कार्रवाई होगी। वहीं यदि छवि खराब करने के लिए बिना तथ्य परीक्षण के यह वीडियो डाला गया तो संबंधित पर उसी हिसाब से वैधानिक कार्रवाई होगी।
Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • Actor Kapil Khadiwala Video
  • कपिल खादीवाला वीडियो
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • एसीपी आशीष पटेल
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव अवैध शराब में ऐसे घिरे... ठेकेदार शिवहरे को भी नोटिस

By Sanjay Gupta

कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव अवैध शराब में ऐसे घिरे... ठेकेदार शिवहरे को भी नोटिस
राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में Gen Z की एंट्री: 7 युवा महिलाओं के हाथ कमान, 17 जिला प्रमुखों का सियासी परिवारों से नाता

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में Gen Z की एंट्री: 7 युवा महिलाओं के हाथ कमान, 17 जिला प्रमुखों का सियासी परिवारों से नाता
टाइगर रिजर्व से निकलकर शहरों और ढाबों तक पहुंच रहे बाघों के अंग, टाइगर स्टेट एमपी में ही तस्करी के सबसे ज्यादा मामले!

By Aman Vaishnav

टाइगर रिजर्व से निकलकर शहरों और ढाबों तक पहुंच रहे बाघों के अंग, टाइगर स्टेट एमपी में ही तस्करी के सबसे ज्यादा मामले!
संविधान दिवस पर संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता थे

By Harrison Masih

संविधान दिवस पर संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, लंबे समय से थे बीमार, छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता थे
राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों का जातीय गणित: 8 जाट, 5 राजपूत, जानिए भाजपा-कांग्रेस में किस समाज की कितनी हिस्सेदारी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों का जातीय गणित: 8 जाट, 5 राजपूत, जानिए भाजपा-कांग्रेस में किस समाज की कितनी हिस्सेदारी
आय प्रमाण पत्र अटका है या राशन कार्ड नहीं बन रहा? 1076 पर फोन करें, तुरंत होगी सुनवाई

By The Sootr

आय प्रमाण पत्र अटका है या राशन कार्ड नहीं बन रहा? 1076 पर फोन करें, तुरंत होगी सुनवाई
दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े

By Aman Vaishnav

दो दिन भोपाल में रहे CEC ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस विधायक संग खिंचाई फोटो, उनके जाने के बाद जागे कांग्रेसी, पुतला लेकर इधर-उधर दौड़े