विधायक गोलू शुक्ला का बेटे रुद्राक्ष शुक्ला
फिर विवादों में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष, अब खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का वीडियो वायरल
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में आम भक्तों के प्रवेश पर रोक के बावजूद विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष का वीडियो वायरल होने से मंदिर व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
इंदौर विधानसभा 3 से विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। महाकाल मंदिर के बाद अब इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश को आचमन कराते नजर आ रहे हैं।
बड़ी बात यह है कि जिस गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के जाने पर रोक है, वहां विधायक पुत्र कैसे पहुंचे? बुधवार रात का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर की व्यवस्था और नियमों के पालन पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि मंदिर प्रबंधन ने अभी तक वीडियो की पुष्टि नहीं की है।
मंदिर समिति के जीएस मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। रुद्राक्ष शुक्ला मंदिर में दर्शन करने कब आए थे इस बारे में भी उन्हें पता नहीं है। फिलहाल मंदिर प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
खजराना गणेश मंदिर में कोरोना काल यानी वर्ष 2020 से आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक है। गर्भगृह में जाने के लिए कलेक्टर से विशेष अनुमति लेनी पड़ती है। अनुमति पत्र मंदिर कार्यालय में दिखाना जरूरी होता है। खास बात यह है कि अनुमति मिलने के बाद भी श्रद्धालु भगवान की मूर्ति को छू नहीं सकते हैं।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब रुद्राक्ष शुक्ला मंदिर में दर्शन को लेकर विवादों में आए हैं। इससे पहले उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में उन्होंने मोबाइल से चांदी द्वार तक रील बनाई थी। वीडियो में सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने के बजाय प्रोटोकॉल के तहत दर्शन कराते और उनकी आवभगत करते नजर आए थे।
वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर की सुरक्षा संभालने वाली कोर कंपनी पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा तीन सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था।
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने इस मामले में रुद्राक्ष शुक्ला के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। समिति ने उनके प्रोटोकॉल और वीआईपी दर्शन की सुविधाओं पर एक साल के लिए रोक लगा दी थी। इस अवधि में वे सामान्य श्रद्धालु की तरह ही मंदिर में दर्शन कर सकते हैं।
18 अगस्त 2021 : रोक के बावजूद गर्भगृह के गेट तक पहुंचे
कोरोना के चलते महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक थी। इसके बावजूद रुद्राक्ष गर्भगृह के गेट तक पहुंचे थे और वहां फोटो भी खिंचवाई थी।
12 मार्च 2023 : भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में दिखे
रंगपंचमी के मौके पर रुद्राक्ष का 26 सेकंड का वीडियो सामने आया था। इसमें वे भस्म आरती के दौरान पुजारियों के साथ गर्भगृह में दिखाई दिए थे। उस समय भी आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक थी।
12 अप्रैल 2025 : देवास में मारपीट का लगा आरोप
रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ देर रात देवास की माता टेकरी पहुंचे थे। रात करीब 12:40 बजे मंदिर के पट बंद थे। आरोप है कि जब पुजारी के बेटे ने मंदिर के पट खोलने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। होमगार्ड से भी अभद्रता करने का आरोप लगा था।
21 जुलाई 2025 : महाकाल मंदिर में कर्मचारियों से झूमाझटकी
सावन के दूसरे सोमवार को विधायक गोलू शुक्ला कांवड़ यात्रा लेकर उज्जैन पहुंचे थे। भस्म आरती से पहले विधायक अपने बेटे रुद्राक्ष और समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान रुद्राक्ष ने गर्भगृह में जाने की कोशिश की। कर्मचारियों ने रोका तो कहासुनी और झूमाझटकी हो गई थी। मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने तीन सदस्यीय समिति बनाई थी।
खजराना गणेश मंदिर से सामने आए नए वीडियो के बाद एक बार फिर मंदिरों में वीआईपी दर्शन और आम श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि मंदिर प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
मंदिर समिति के सदस्य बोले- मामले की जानकारी नहीं
इंदौर के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला के सुपुत्र रुद्राक्ष के अब खजराना गणेश मंदिर में रात को vip दर्शनलगता है बेटे ने ठान लिया है बाप की विधायकी लेकर मानेगा https://t.co/hZDkUudCcF
— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) November 26, 2026
गर्भगृह में जाने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत
महाकाल मंदिर में रील बनाने पर भी हुआ था विवाद
वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर की सुरक्षा संभालने वाली कोर कंपनी पर पांच लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा तीन सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था।
एक साल तक वीआईपी दर्शन पर रोक
पहले भी इन विवादों में आ चुका है रुद्राक्ष का नाम
कोरोना के चलते महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक थी। इसके बावजूद रुद्राक्ष गर्भगृह के गेट तक पहुंचे थे और वहां फोटो भी खिंचवाई थी।
12 मार्च 2023 : भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में दिखे
रंगपंचमी के मौके पर रुद्राक्ष का 26 सेकंड का वीडियो सामने आया था। इसमें वे भस्म आरती के दौरान पुजारियों के साथ गर्भगृह में दिखाई दिए थे। उस समय भी आम श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक थी।
12 अप्रैल 2025 : देवास में मारपीट का लगा आरोप
रुद्राक्ष अपने दोस्तों के साथ देर रात देवास की माता टेकरी पहुंचे थे। रात करीब 12:40 बजे मंदिर के पट बंद थे। आरोप है कि जब पुजारी के बेटे ने मंदिर के पट खोलने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। होमगार्ड से भी अभद्रता करने का आरोप लगा था।
सावन के दूसरे सोमवार को विधायक गोलू शुक्ला कांवड़ यात्रा लेकर उज्जैन पहुंचे थे। भस्म आरती से पहले विधायक अपने बेटे रुद्राक्ष और समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान रुद्राक्ष ने गर्भगृह में जाने की कोशिश की। कर्मचारियों ने रोका तो कहासुनी और झूमाझटकी हो गई थी। मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने तीन सदस्यीय समिति बनाई थी।
आम श्रद्धालुओं और वीआईपी के लिए अलग अलग नियम क्यों?
जोधपुर में लिफ्ट में अटके मंत्री जोगाराम पटेल, 15 मिनट बाद निकले; बोले- फंसा नहीं था, लिफ्ट धीमी थी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंदौर हाईकोर्ट का उज्जैन के 6 तहसीलदारों पर 60 हजार का अर्थदंड, 5 साल से नहीं दिया जवाब...
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में विष्णु सरकार के तीन साल और सत्ता का सेमीफाइनल, 17 नगरीय निकायों और एक विधानसभा सीट पर चुनावी जंग
By Arun Tiwari
Barkatullah University के रिजल्ट में गड़बड़ी, 200 में से 65 छात्रों को मिले डबल जीरो, परीक्षा देने के बाद भी छात्रा एब्सेंट
By Kaushiki
इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के आरोप: वीडियो पर एक्टर कपिल खादीवाला पलटे, वहीं मैनेजर बोला-हां, मांगी थी रिश्वत
By Sanjay Gupta
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव अवैध शराब में ऐसे घिरे... ठेकेदार शिवहरे को भी नोटिस
By Sanjay Gupta
राजस्थान की ग्रामीण सत्ता में Gen Z की एंट्री: 7 युवा महिलाओं के हाथ कमान, 17 जिला प्रमुखों का सियासी परिवारों से नाता
By Raghvendra Singh Rathore