BJP विधायक गायत्री राजे के बेटे की दादागिरी, होर्डिंग्स हटाने पर दे दी निगम भवन तोड़ने की धमकी!
Amresh Kushwaha | Sept 19, 2025, 09:35 IST
devase-bjp-mla-gayatri-raje-pawar-son-threatens-corporation-building
मध्यप्रदेश के देवास में गुरुवार को भाजपा विधायक के होर्डिंग्स हटाने को लेकर विवाद हो गया। विधायक के बेटे ने नगर निगम भवन तोड़ने की भी धमकी दे दी। भाजपा नेताओं के विरोध पर मामला और भी गरमा गया।
मध्यप्रदेश के देवास में गुरुवार, 18 सितंबर की रात भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार के होर्डिंग्स और पोस्टर्स हटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विधायक पवार (MLA Gayatri Raje Pawar) के पुत्र विक्रमसिंह और उनके समर्थकों ने शहर में जमकर बवाल किया। बात तो तब बढ़ गई जब विधायक के बेटे विक्रमसिंह ने सीएसपी को नगर निगम के भवन को तोड़ने की धमकी दी।
![8e7f1f87-2646-4fd3-a646-14b095d9e6c3_1758216414177-455888]()
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर-देवास हाईवे जाम, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी रात को जाम में फंसी थीं, हाईकोर्ट में शपथ के बाद भी नहीं सुधरा NHAI
सड़क जाम के बाद विक्रमसिंह अपने समर्थकों के साथ नगर निगम दफ्तर पहुंचे। वहां सीएसपी सुमित अग्रवाल से गुस्से में उन्होंने कहा, यह शहर हमारा है, निगम भवन भी हमने बनवाया है, ऐसा न हो कि इसे तोड़ना पड़े। विक्रमसिंह की इस धमकी ने माहौल को और भी गर्म कर दिया। हंगामे के बीच महापौर गीता अग्रवाल के पति दुर्गेश अग्रवाल भी पहुंच गए और धरने में शामिल हो गए।
![Be indian-Buy indian]()
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल एम्स की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: एमपी में फैल रही टीबी के लक्षणों वाली घातक बीमारी
ये खबर भी पढ़िए...देवास न्यूज: इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला को हीरो बताने वालों पर जल्द एक्शन, देवास-गुना में पोस्टर लगाने पर हो चुकी FIR
कुछ देर बाद, दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद समर्थकों को दो पोस्टर्स वापस किए गए। रात 10:35 बजे के करीब हंगामा समाप्त हुआ। समर्थक माता रानी के जयकारे लगाते हुए अपने घर लौट गए।
ये खबर भी पढ़िए...एनडीडीबी और एमपी डेयरी फेडरेशन के बीच एमओयू में अड़चनें, 3,900 करोड़ रुपए की मांग ने बढ़ाई सरकार की चिंता
यह पहला मामला नहीं था जब किसी भाजपा नेता के समर्थकों ने पुलिस को चुनौती दी हो। कुछ महीने पहले, नगर निगम सभापति और उनके समर्थकों ने कोतवाली पुलिस थाने में घुसकर पुलिस अधिकारियों को धमकाया था, लेकिन पुलिस ने इसे शासकीय कार्य में बाधा नहीं माना था। इसके अलावा, देवास टेकरी पर इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने भी एक बार हंगामा किया था। इसमें केस भी दर्ज किया गया था।
हॉर्डिंग्स हटाने पर भाजपा नेताओं का विरोध
दिनभर देवास नगर निगम के कर्मचारी एमपी बीजेपी विधायक पवार और अन्य नेताओं के होर्डिंग्स व पोस्टर्स को शहर के विभिन्न चौराहों और खंभों से हटा रहे थे। इस पर भाजपा के नेताओं ने विरोध दर्ज कराया और कमिश्नर दलीप कुमार से मुलाकात की। बावजूद इसके, शाम होते-होते यह मुद्दा और भी तूल पकड़ने लगा। रात 9 बजे के करीब विक्रमसिंह और उनके समर्थकों ने सयाजी द्वार से उज्जैन चौराहा तक सड़क जाम कर दी।
8e7f1f87-2646-4fd3-a646-14b095d9e6c3_1758216414177-455888
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर-देवास हाईवे जाम, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी रात को जाम में फंसी थीं, हाईकोर्ट में शपथ के बाद भी नहीं सुधरा NHAI
दफ्तर पहुंचकर विधायक पुत्र का गुस्सा फूटा
Be indian-Buy indian
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल एम्स की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: एमपी में फैल रही टीबी के लक्षणों वाली घातक बीमारी
एमपी BJP विधायक पुत्र की दादागिरी की खबर पर एक नजर
|
बातचीत के बाद मामला हुआ शांत
ये खबर भी पढ़िए...एनडीडीबी और एमपी डेयरी फेडरेशन के बीच एमओयू में अड़चनें, 3,900 करोड़ रुपए की मांग ने बढ़ाई सरकार की चिंता
पहले भी हुए थे ऐसे ही हंगामे
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava