इंदौर-देवास हाईवे जाम, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी रात को जाम में फंसी थीं, हाईकोर्ट में शपथ के बाद भी नहीं सुधरा NHAI

Sanjay Gupta | Sept 18, 2025, 13:14 IST
Share
indore-dewas-highway-traffic-jam-HEMA MAlini-struggles-nhai-issue
indore-dewas-highway-traffic-jam-HEMA MAlini-struggles-nhai-issue

इंदौर-देवास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम की बारिश के बाद ट्रैफिक स्थिति बदतर हो गई। 30 किमी के हिस्से में चार से पांच घंटे का जाम लग गया। हेमा मालिनी भी इस जाम को भुगत चुकी हैं।

इंदौर-देवास नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम को हुई बारिश के बाद फिर हालत खराब है। यह 30 किमी के हिस्से की दूरी चार से पांच घंटे में तय हो रही है। गुरुवार सुबह चार से पांच घंटे का जाम चल रहा है। बताया जा रहा है कि गड्ढों के चलते ट्रक की कमानी टूट गई। इसके बाद हालत बेकाबू हो गए। वहीं, बुधवार रात को ड्रीम गर्ल फिल्म अदाकार हेमा मालिनी भी इस जाम को भुगत चुकी हैं।

7726e46b-739
7726e46b-739

ड्रीम गर्ल इस तरह से हुईं परेशान

फिनिक्स सिटाडेल मॉल के कार्यक्रम में आने के लिए हेमा मालिनी होटल से बायपास तक तो आसानी से पहुंच गईं, लेकिन वहां से फिर मॉल पहुंचने में आधे घंटे का समय लगा। गड्ढों में कंटेनर फंसने के चलते पूरा बायपास जाम था। इसी तरह वह जब रात करीब 10 बजे वहां से वापस रवाना हुईं तो फिर जाम में फंसीं और आधे घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसी रहीं।

सुबह भी स्थिति हुई बदतर

इस इंदौर-देवास बायपास पर सुबह भी स्थिति बदतर रही। कारण साफ है कि अर्जुन बडोदा का ओवर ब्रिज का काम चल रहा है और हाईवे अथॉरिटी ने इसकी सर्विस रोड का काम कभी भी पूरा ही नहीं किया। इसके चलते पूरे रास्ते में भयंकर गड्ढे हैं। इसके चलते यहां पर वाहन भी खराब होते हैं। गुरुवार सुबह भी यही हुआ। ट्रक की कमानी टूट गई और इसके चलते पूरा रास्ता जाम हो गया। चार से पांच घंटे तक जाम चला और जब इसके वीडियो चले तो फिर अधिकारियों ने मौके पर जाकर ट्रक को हटवाया। एसडीएम घनश्याम धनगर, ओम बड़कुल मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक को क्लियर करवाने में जुटे।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर-उज्जैन रोड खराब, टोल में 70% राहत देने का प्रस्ताव, इंदौर-देवास रोड खराब, लेकिन NHAI नहीं दे रहा छूट

एमपी हाईकोर्ट में NHAI के वकील ने कहा था- लोग बाहर निकलते क्यों हैं

हालत यह है कि जब हाईकोर्ट में जून में लगे महाजाम को लेकर सुनवाई हुई तो अथॉरिटी के वकील ने तो यहां तक कह दिया था कि लोग बाहर निकलते क्यों हैं। इसके बाद फिर अथॉरिटी की भद पिटी और उन्होंने वकील को बदला। शपथपत्र भी अथॉरिटी बार-बार दे रहा है कि हम इसे ठीक कर देंगे। बारिश के कारण यह हालत हुई है। लेकिन ठेकेदार और अथॉरिटी की मिलीभगत के कारण यह हालत हो रही है और कभी भी सर्विस रोड ठीक से बनी ही नहीं। इसके चलते हर बार यहां पर जाम लगता है। हाल ही में हाईकोर्ट ने फिर अथॉरिटी को फटकार लगाकर इसे ठीक करने के आदेश दिए थे लेकिन इसके बाद भी हालत नहीं सुधरे।

Tags:
  • एमपी हाईकोर्ट
  • NHAI
  • हेमा मालिनी
  • एसडीएम घनश्याम धनगर
  • इंदौर-देवास बायपास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं