महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील

Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Published:
Share
महाकाल मंदिर में रील बनाने पर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के वीआईपी दर्शन पर एक साल की रोक लगी।
महाकाल मंदिर में रील बनाने पर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के वीआईपी दर्शन पर एक साल की रोक लगी।

इंदौर विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला फिर सुर्खियों में हैं। मामला फिर उनके भौकाल मचाने का है। विश्वप्रसिद्ध उज्जैन महाकाल मंदिर में जहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रविंद्र पुरी महाराज को सुरक्षाकर्मी जांच के लिए रोक लेते हैं वहां विधायक पुत्र की रील बनती है।

दरअसल, इंदौर विधानसभा-3 के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने महाकाल मंदिर में रील बनाई और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट कर दिया। मामला मीडिया में उछला तो महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति हरकत में आई। पहले सुरक्षा कंपनी पर जुर्माना लगाया और तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई की। इसके बाद अपनी किरकिरी से बचने के लिए रुद्राक्ष शुक्ला की वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर एक साल की रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया।

रुद्राक्ष शुक्ला पर प्रतिबंध के कागजी आदेश
रुद्राक्ष शुक्ला पर प्रतिबंध के कागजी आदेश

आदेश में भी विधायक का नाम तक नहीं

अपर कलेक्टर व प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने रुद्राक्ष शुक्ला को लेकर 14 नवंबर को आदेश दिया। इसमें बताया गया कि साल 2022 और अगस्त 2026 के आदेश के तहत मंदिर के आंतरिक परिसर में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद रुद्राक्ष शुक्ला ने वहां मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाए।

इस पर समिति ने रुद्राक्ष शुक्ला को एक साल के लिए मंदिर के सभी विशेष दर्शन मार्गों से प्रवेश देने पर रोक लगा दी। हालांकि, वे आम श्रद्धालु की तरह दर्शन कर सकेंगे। खास बात यह है कि आदेश में रुद्राक्ष के पिता का नाम, पता या उनकी पहचान से जुड़ी कोई दूसरी जानकारी नहीं दी गई है।

विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला का विवाद
विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला का विवाद

शीर्ष संत को रोका गया, विधायक पुत्र को छूट

इस घटना से कुछ दिन पहले 6 नवंबर को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत रविंद्र पुरी महाराज को भी महाकाल मंदिर में रोक दिया गया था। दर्शन के दौरान चांदी गेट पर कर्मचारियों ने मोबाइल जांच के नाम पर उन्हें और उनके साथ आए लोगों को बहुत देर तक खड़ा रखा था। इस दौरान जगदीश भट्ट नाम के कर्मचारी ने उनके झोले की भी तलाशी ली।

वहीं विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला के मामले में सुरक्षाकर्मियों का रवैया बिल्कुल अलग नजर आया। वायरल रील में सुरक्षाकर्मी उनके आगे झुककर नमस्ते करते और हाथ मिलाते दिख रहे हैं। रुद्राक्ष पूरे परिसर में घूमते नजर आते हैं, जबकि उनके साथ आए लोग फोटो और वीडियो बनाते रहे। बाद में इन्हीं वीडियो का इस्तेमाल रील में किया गया।

एफआईआर नहीं कराई, केवल खानापूर्ति

इस पूरे विवाद में महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने सिर्फ कागजी कार्रवाई की है। एक बार फिर आम श्रद्धालुओं, संतों और वीआईपी के बीच भेदभाव देखने को मिला है। आम आदमी ऐसी हरकत करे तो उस पर तुरंत एफआईआर दर्ज होती है और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाती है। यहां सिर्फ इतना आदेश जारी किया गया कि रुद्राक्ष शुक्ला को वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं मिलेगा।

दरअसल वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत 250 रुपए की रसीद कटवाकर अलग रास्ते से दर्शन करने की सुविधा मिलती है, लेकिन रसूखदार और नेताओं के परिवार के लोग अक्सर बिना रसीद कटवाए ही अपने प्रभाव से प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में सवाल है कि इस आदेश का उन पर कितना असर होगा? वे आगे भी अपने रसूख के दम पर मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।

खास बात यह है कि विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उनके इस तरह के कारनामे सामने आते रहे हैं।

विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला का मामला
विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला का मामला

प्रभु महाकाल की फोटो फिर डाली

वहीं प्रतिबंध का आदेश जारी होने के बाद विधायक पुत्र ने सोशल मीडिया पर महाकाल के प्रति अपनी भक्ति जताते हुए दो फोटो पोस्ट कीं। एक फोटो के साथ लिखा कि आप थे और आप रहोगे प्रभु। वहीं दूसरी फोटो में लिखा, दीवाना हूं महाकाल का, उज्जैन के सरकार का। भोले बाबा मेरे हैं और मैं बेटा हूं महाकाल का।

रुद्राक्ष की महाकाल मंदिर में एक साल में तीन रील

अब एक और जानकारी बताते हैं । विधायक पुत्र की यह पहली रील नहीं है। द सूत्र ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला तो पता चला कि पिछले एक साल में उन्होंने महाकाल मंदिर के अंदर तीन रील बनाई हैं। इनमें अक्टूबर 2025 और जून 2025 की रील भी शामिल हैं। ये सभी उनके अकाउंट पर मौजूद हैं।

इतना ही नहीं उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर के अंदर की तस्वीरों की भी भरमार है। नववर्ष, महाशिवरात्रि, विधायक पिता का जन्मदिन हो या माता-पिता की शादी की सालगिरह, हर मौके पर मंदिर के अंदर की उनकी तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।

महाकाल मंदिर में गर्भगृह घुसने में भी विवाद

कुछ महीने पहले भस्म आरती के दौरान भी विधायक गोलू शुक्ला के दोनों बेटों को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विधायक के बेटे अजनेश ने गर्भगृह में घुसने की कोशिश की थी। उस समय विधायक गोलू शुक्ला और उनके दोनों बेटे रुद्राक्ष और अजनेश मंदिर में मौजूद थे।

गर्भगृह की चौखट पर मंदिर समिति के कर्मचारी आशीष दुबे की ड्यूटी थी। विधायक गोलू शुक्ला और उनके बेटे अजनेश गर्भगृह में पहुंच गए, जबकि कर्मचारी ने रुद्राक्ष को रोक दिया। इसी दौरान विधायक ने रुद्राक्ष को भी अंदर आने के लिए कहा। आरोप है कि इससे नाराज रुद्राक्ष ने कर्मचारी आशीष दुबे के साथ अभद्रता की। उन्होंने उसका गला पकड़कर धक्का दिया और फिर गर्भगृह में प्रवेश कर गए।

विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला का मामला
विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला का मामला

धर्मस्थल में विवाद की पुरानी आदत

रुद्राक्ष शुक्ला इससे पहले भी कई विवादों में घिर चुके हैं। इनमें तीन मामले खास तौर पर चर्चा में रहे हैं...

1. देवास माता टेकरी विवाद: अप्रैल 2025 में रुद्राक्ष शुक्ला आधी रात को दर्जनभर कारों के काफिले के साथ देवास माता टेकरी पहुंचे थे। आरोप था कि उन्होंने मंदिर में घुसकर पुजारी के साथ मारपीट की। बाद में इस मामले में केस दर्ज हुआ। रुद्राक्ष ने पुजारी से माफी मांगी और मामला शांत हो गया।

2. खजराना मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश: रुद्राक्ष और उनके छोटे भाई अजनेश कई बार खजराना मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर चुके हैं। अजनेश ने तो मंदिर के गर्भगृह में ही शादी की रस्म निभाई थी। वहां वर-वधू ने एक-दूसरे को माला भी पहनाई थी। इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

3. बीआरटीएस में कारों का काफिला: सितंबर 2024 में रुद्राक्ष शुक्ला कारों के काफिले के साथ बीआरटीएस कॉरिडोर में घुस गए थे, जबकि वहां कारों का प्रवेश प्रतिबंधित था। इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब कैमरे खराब होने और रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई थी।

विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का मामला
विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का मामला
Tags:
  • इंदौर विधानसभा तीन
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला
  • रुद्राक्ष शुक्ला
  • महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति
  • विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला
कनाडा से सात समंदर पार कर नीमराना पहुंची महिला, हकीकत सामने आते ही युवक का शादी से इनकार; दूतावास के दखल के बाद पहुंची पुलिस

By Jageshwar Prasad

कनाडा से सात समंदर पार कर नीमराना पहुंची महिला, हकीकत सामने आते ही युवक का शादी से इनकार; दूतावास के दखल के बाद पहुंची पुलिस
जनजातीय या राष्ट्रीय गौरव दिवस? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर छिड़ी बहस, आज सीएम हाउस घेराव की चेतावनी

By Umeshwari Baghel

जनजातीय या राष्ट्रीय गौरव दिवस? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर छिड़ी बहस, आज सीएम हाउस घेराव की चेतावनी
राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में भूखंड लेकर उद्योग नहीं लगाने वालों को नोटिस, तीन महीने में आवंटन और छह महीने में उत्पादन का लक्ष्य

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में भूखंड लेकर उद्योग नहीं लगाने वालों को नोटिस, तीन महीने में आवंटन और छह महीने में उत्पादन का लक्ष्य
जिस एमपी को अपनी धरोहरों पर नाज, वहीं सबसे ज्यादा चोरियां! देश की 29% ऐतिहासिक विरासत यहीं से गायब

By Aman Vaishnav

जिस एमपी को अपनी धरोहरों पर नाज, वहीं सबसे ज्यादा चोरियां! देश की 29% ऐतिहासिक विरासत यहीं से गायब
होटल कारोबारी दीपक टंडन पर दो नई FIR: SECL में नौकरी और ठेके का झांसा देकर 56 लाख ठगे, कुल 8 केस दर्ज

By Umeshwari Baghel

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर दो नई FIR: SECL में नौकरी और ठेके का झांसा देकर 56 लाख ठगे, कुल 8 केस दर्ज
IPL के जनक ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक, राजस्थान से शुरू हुआ था क्रिकेट की सत्ता तक पहुंचने का सफर

By Ashish Bhardwaj

IPL के जनक ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक, राजस्थान से शुरू हुआ था क्रिकेट की सत्ता तक पहुंचने का सफर
राजस्थान में 225 फार्मासिस्टों की भर्ती पर सवाल, नियमित नौकरी की जगह CSR से नियुक्ति की तैयारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 225 फार्मासिस्टों की भर्ती पर सवाल, नियमित नौकरी की जगह CSR से नियुक्ति की तैयारी