IPL के जनक ललित मोदी बने ब्रिटिश नागरिक, राजस्थान से शुरू हुआ था क्रिकेट की सत्ता तक पहुंचने का सफर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित कुमार मोदी अब ब्रिटिश नागरिक बन गए हैं। करीब 16 साल पहले वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोपों और जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बीच भारत छोड़कर लंदन जाने वाले ललित मोदी ने 14 नवंबर 2026 को इसकी सार्वजनिक घोषणा की। उन्होंने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन में अपने संबोधन के दौरान यह जानकारी साझा की।
किंग चार्ल्स के जन्मदिन पर किया ऐलान
उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों ने उनके जीवन को आकार दिया है। अब वे उस देश के लिए सकारात्मक योगदान देना चाहते हैं, जिसे अपना घर कहते हैं। ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन पर इस उपलब्धि को साझा करना उनके लिए खास रहा। उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत 'गॉड सेव द किंग' लिखकर किया।
🇬🇧 A PROUD MOMENT. A NEW CHAPTER.Today, 14 November 2026, I had the honour of addressing the Oxford Union, where I publicly shared a very special and personal milestone.I AM PROUD TO BE A BRITISH CITIZEN. 🇬🇧On 15 September 2026, surrounded by family and friends, I celebrated my British citizenship at a ceremony that will always hold a special place in my heart.The United Kingdom has been my home for many years. It is a country I have come to admire and appreciate deeply — its people, institutions, traditions and values.Becoming British is a privilege and a responsibility that I embrace with pride, gratitude and a genuine sense of belonging.My life’s journey has been shaped by different cultures and experiences, and I look forward to continuing to contribute positively to the country I proudly call home.Thank you to my family, friends and everyone who has been part of this journey, and to the Oxford Union for providing such a memorable occasion to share this news.A new chapter, with much to look forward to.And on His Majesty King Charles III’s birthday, a particularly special day to share this moment.God Save the King! 🇬🇧👑Lalit ModiFounder IPL#BritishCitizen #OxfordUnion #UnitedKingdom #GodSaveTheKing
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) November 14, 2026
राजस्थान से शुरू हुआ था ललित मोदी का सफर
वर्ष 2004 के आसपास उन्होंने नागौर जिला क्रिकेट संघ के जरिए राजस्थान क्रिकेट की राजनीति में अपनी जगह बनाई। इसके बाद फरवरी 2005 में वे राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष बने। वे 2009 तक इस पद पर रहे। 2014 में भी उन्होंने दोबारा RCA अध्यक्ष का चुनाव जीता।
स्पोर्ट्स एक्ट ने बदली राजस्थान क्रिकेट की राजनीति
इस बदलाव के तहत जिला खेल संघों को चुनाव में अहम भूमिका मिली और व्यक्तिगत सदस्यों के मतदान अधिकार खत्म हो गए। इससे दशकों से RCA पर प्रभाव रखने वाले रुंगटा परिवार का वर्चस्व कमजोर हुआ। इसी बदले हुए चुनावी ढांचे में ललित मोदी ने रुंगटा परिवार को चुनौती दी और RCA की कमान संभाली।
SMS स्टेडियम को मिला नया रूप
इससे जयपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और बाद में IPL मुकाबलों की मेजबानी की संभावनाएं बढ़ीं। राजस्थान क्रिकेट में उनकी पकड़ मजबूत हुई। RCA के जरिए ही उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में जगह मिली और IPL की शुरुआत का रास्ता तैयार हुआ।
वसुंधरा राजे से करीबी और राजनीतिक विवाद
जयपुर के आमेर क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों की खरीद और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे दुष्यंत सिंह से जुड़ी कंपनी में निवेश और वित्तीय लेन-देन को लेकर भी विवाद हुए। इन मामलों ने राजस्थान की राजनीति में काफी हलचल मचाई थी।
IPL विवाद के बाद छोड़ना पड़ा था भारत
खास तौर पर कोच्चि और पुणे फ्रेंचाइजी से जुड़े मामले विवादों में रहे। इसके अलावा IPL के मीडिया अधिकारों और विदेशी मुद्रा लेन-देन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू की थी। वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप और मल्टी स्क्रीन मीडिया के बीच हुए 425 करोड़ रुपए के सौदे से जुड़े विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन की भी जांच हुई।
मई 2010 में ललित मोदी भारत छोड़कर लंदन चले गए। इसके बाद BCCI की अनुशासनात्मक जांच में उन्हें दोषी पाया गया। सितंबर 2013 में BCCI ने उन्हें बोर्ड से निष्कासित कर दिया और आजीवन प्रतिबंध लगाया।
पासपोर्ट रद्द हुआ, प्रत्यर्पण की कोशिश भी हुई
ललित मोदी ने भारत छोड़ने के पीछे अपनी सुरक्षा को भी वजह बताया था। उनका दावा था कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और भारत में पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही थी।
अब ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने की घोषणा के बाद उनका मामला फिर चर्चा में है। हालांकि, नई नागरिकता का मतलब यह नहीं है कि भारत से जुड़े सभी कानूनी मामले अपने आप खत्म हो गए हैं। प्रत्यर्पण और जांच से जुड़े मामलों पर इसका वास्तविक असर संबंधित कानूनों और कानूनी प्रक्रियाओं से तय होगा।
राजस्थान के नागौर से क्रिकेट प्रशासन में कदम रखने वाले ललित मोदी ने IPL के जरिए दुनिया भर में पहचान बनाई। अब ब्रिटिश नागरिकता के साथ उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।
By Jageshwar Prasad
By Umeshwari Baghel
By Umeshwari Baghel
By Harish Divekar
By Aman Vaishnav
By Umeshwari Baghel
By Aman Vaishnav