रायपुर में आयकर जांच में खुल रहे नए राज, सात और लॉकरों में मिले सोने के जेवर और हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा
Umeshwari Baghel | Updated:
रायपुर में सात लॉकरों से मिले सोने-हीरे, 225 करोड़ की कर चोरी का अंदेशा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी समूह पीआरए और बार्बरिक के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश के बाद अब बैंक लॉकरों से संपत्ति का पता चल रहा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए वित्तीय लेनदेन और निवेश की जानकारी सामने आ रही है। बुधवार को आयकर अधिकारियों ने सात और लॉकर खोले, जिनमें लाखों रुपए के सोने के आभूषण और हीरे मिले हैं।
फिलहाल इनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। अब तक की जांच में करीब 200 से 225 करोड़ रुपए की संभावित कर चोरी के संकेत मिले हैं। वहीं, विभाग ढाई करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त कर चुका है। जांच पूरी होने तक यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
कोयला, स्पंज आयरन और सड़क निर्माण के कारोबार से जुड़े दोनों समूहों के वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। आयकर अधिकारियों का खास ध्यान संदिग्ध बिलिंग, निर्माण परियोजनाओं में बढ़ाकर दिखाए गए खर्च और ऐसे लेनदेन पर है, जिनका पूरा हिसाब घोषित नहीं किया गया होने की आशंका है।
आयकर विभाग ने दोनों कारोबारी समूहों की वित्तीय गतिविधियों पर करीब साढ़े तीन महीने तक नजर रखने के बाद 18 नवंबर को छापेमारी शुरू की थी। एक साथ चार राज्यों में करीब 50 ठिकानों पर दबिश दी गई थी।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर समेत अन्य शहरों में 32 ठिकानों पर तलाशी ली गई थी। इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा में भी करीब 18 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें पहुंची थीं।
पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आयकर अन्वेषण महानिदेशक विजय कुमार पांडा कर रहे हैं। प्रधान निदेशक रवि किरण, अतिरिक्त निदेशक मोहल अग्रवाल और उप निदेशक नवल जैन भी जांच की निगरानी कर रहे हैं।
आयकर विभाग की जांच अब पीआरए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तक सीमित नहीं है। कंपनी के निदेशकों से जुड़े दूसरे कारोबार और निवेश का भी हिसाब खंगाला जा रहा है।
बार्बरिक इंडस्ट्रीज, श्री अंबिका पावर एंड शुगर, आर्गेनिक बेवरेजेज एंड फूड्स सहित हाईवे निर्माण परियोजनाओं से जुड़े वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। समूह के निवेश की कड़ियां रायगढ़ के इस्पात और बिजली उद्योगों से भी जुड़ती नजर आ रही हैं।
छापेमारी के दौरान मिले वित्तीय दस्तावेजों, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों की अब फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इसके जरिए अधिकारियों को कारोबार में हुए निवेश, संदिग्ध भुगतान और अघोषित संपत्ति का पता लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है। कर चोरी की वास्तविक रकम और लॉकरों में मिले सोने-हीरों की कुल कीमत जांच और मूल्यांकन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सवाल 1: आयकर विभाग की छापेमारी कब और कहां हुई?
जवाब: आयकर विभाग ने 18 नवंबर को छापेमारी शुरू की थी, जो दोनों कारोबारी समूहों की साढ़े तीन महीने की निगरानी के बाद हुई। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर समेत अन्य शहरों में 32 ठिकानों पर तलाशी ली गई। इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा में करीब 18 ठिकानों पर भी टीमें पहुंचीं।
सवाल 2: अब तक जांच में क्या मिला है?
जवाब: जांच में करीब 200 से 225 करोड़ रुपए की संभावित कर चोरी के संकेत मिले हैं। विभाग ढाई करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त कर चुका है। बैंक लॉकरों में सोने के आभूषण और हीरे भी मिले हैं, जिनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।
सवाल 3: जांच में आगे किस बात पर ध्यान दिया जा रहा है?
जवाब: अधिकारियों का ध्यान संदिग्ध बिलिंग, बढ़ाकर दिखाए गए खर्च और घोषित न किए गए लेनदेन पर है। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों, कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।
खर्च और बिलिंग का हिसाब खंगाल रहे अधिकारी
साढ़े तीन महीने की निगरानी के बाद हुई थी छापेमारी
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर समेत अन्य शहरों में 32 ठिकानों पर तलाशी ली गई थी। इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा में भी करीब 18 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमें पहुंची थीं।
पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आयकर अन्वेषण महानिदेशक विजय कुमार पांडा कर रहे हैं। प्रधान निदेशक रवि किरण, अतिरिक्त निदेशक मोहल अग्रवाल और उप निदेशक नवल जैन भी जांच की निगरानी कर रहे हैं।
कई अन्य कंपनियां भी जांच के दायरे में
बार्बरिक इंडस्ट्रीज, श्री अंबिका पावर एंड शुगर, आर्गेनिक बेवरेजेज एंड फूड्स सहित हाईवे निर्माण परियोजनाओं से जुड़े वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। समूह के निवेश की कड़ियां रायगढ़ के इस्पात और बिजली उद्योगों से भी जुड़ती नजर आ रही हैं।
कंप्यूटर और डिजिटल रिकॉर्ड खोलेंगे लेनदेन का हिसाब
फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है। कर चोरी की वास्तविक रकम और लॉकरों में मिले सोने-हीरों की कुल कीमत जांच और मूल्यांकन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
FAQs
जवाब: आयकर विभाग ने 18 नवंबर को छापेमारी शुरू की थी, जो दोनों कारोबारी समूहों की साढ़े तीन महीने की निगरानी के बाद हुई। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, जांजगीर-चांपा और सूरजपुर समेत अन्य शहरों में 32 ठिकानों पर तलाशी ली गई। इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा में करीब 18 ठिकानों पर भी टीमें पहुंचीं।
सवाल 2: अब तक जांच में क्या मिला है?
जवाब: जांच में करीब 200 से 225 करोड़ रुपए की संभावित कर चोरी के संकेत मिले हैं। विभाग ढाई करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त कर चुका है। बैंक लॉकरों में सोने के आभूषण और हीरे भी मिले हैं, जिनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।
सवाल 3: जांच में आगे किस बात पर ध्यान दिया जा रहा है?
जवाब: अधिकारियों का ध्यान संदिग्ध बिलिंग, बढ़ाकर दिखाए गए खर्च और घोषित न किए गए लेनदेन पर है। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों, कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।
इंदिरा आवास में रहने वाली मजदूर महिला बनीं पाली की जिला प्रमुख, 32 साल की सीता देवी बावरी ने 5 वोटों से जीता चुनाव
By Jageshwar Prasad
18 नवंबर से आंदोलन कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों ने एक महीने के लिए खींचे हाथ, ग्रेड-पे और भत्तों पर अब सरकार के आदेश का इंतजार
By VINAY VERMA
भोपाल की बड़ी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी की छात्रा का आरोप- शादी का झांसा देकर कर्मचारी ने किया रेप, FIR दर्ज
By The Sootr
16 करोड़ के पौधरोपण घोटाले पर विधायक के आरोपों की खुली पोल? तीन साल की परियोजना में अब तक सिर्फ 2.42 करोड़ का भुगतान, वेंडर निकला कांग्रेसी नेता
By VINAY VERMA
किसी की औकात नहीं जो मुझे टिकट दे, चुनाव लड़ने का फैसला मैं खुद करती हूं-उमा भारती के तीखे तेवर
By Aman Vaishnav
बैलाडीला के पहाड़ में फिर तबाही का खतरा, 3 किमी तक दरारें, 30 हेक्टेयर जंगल पर संकट
By Arun Tiwari
राजस्थान महिला आयोग में 2 महीने में होंगी नियुक्तियां, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया सख्त आदेश
By Jyoti Mahender Bhardwaj