मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी जाएंगे राज्यसभा, एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

Aman Vaishnav | Oct 28, 2026, 14:18 IST
Share
हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किया है।
हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किया है।

मध्यप्रदेश की खाली राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम का ऐलान किया है। बता दें कि 13 अक्टूबर को एल. मुरुगन ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद से ही चर्चा चल रही थी कि बीजेपी राज्यसभा उपचुनाव में किसे मैदान में उतारेगी।

मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे हरदीप सिंह पुरी
मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे हरदीप सिंह पुरी

एल. मुरुगन ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि 13 अक्टूबर को एल. मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी वजह भी बताई थी। मुरुगन का कहना था कि वे अब तमिलनाडु में पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।

मुरुगन ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और तमिलनाडु की सेवा करना उनके लिए बड़े सम्मान की बात रही है। एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे से केंद्रीय मंत्री बनने तक का सफर उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने आगे कहा था कि अब वे फिर से जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। इसके लिए वे लोकसभा चुनाव 2029 से पहले अपना पूरा समय पार्टी संगठन को देना चाहते हैं।

22 अक्टूबर को जारी हुआ था चुनाव कार्यक्रम

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने 22 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। इस सीट के लिए 12 नवंबर 2026 को मतदान होगा। जरूरत पड़ने पर उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। चुनाव के लिए 26 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

26 अक्टूबर से शुरू हुए नामांकन

राज्यसभा उपचुनाव के लिए 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी हुई थी। वहीं नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर तय की गई है। अगले दिन यानी 3 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

उम्मीदवार 5 नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की स्थिति साफ होगी।

मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव: 12 नवंबर को मतदान, एल मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट | Madhya Pradesh Rajya Sabha By-election: Voting on November 12, Seat Vacated Due to L Murugan's Resignation
मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा, एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट, 12 नवंबर को मतदान
22 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट पर उपचुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने 22 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इस सीट के लिए 12 नवंबर 2026 को मतदान होगा। जरूरत पड़ने पर उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। केंद्रीय मंत्री रहे एल. मुरुगन के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। चुनाव के लिए 26 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट पर उपचुनाव होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने 22 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इस सीट के लिए 12 नवंबर 2026 को मतदान होगा। जरूरत पड़ने पर उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। केंद्रीय मंत्री रहे एल. मुरुगन के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। चुनाव के लिए 26 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

12 नवंबर को मतदान और मतगणना

निर्वाचन आयोग के मुताबिक 12 नवंबर को सुबह 9 बजे मतदान शुरू होगा। विधायक शाम 4 बजे तक अपना वोट डाल सकेंगे। अगर मतदान की जरूरत पड़ी तो उसी दिन वोटों की गिनती होगी। Counting of Votes शाम 5 बजे से शुरू होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 तक समाप्त करनी होगी।

जानें राज्यसभा उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम

चुनाव प्रक्रियातारीख
अधिसूचना जारी26 अक्टूबर 2026
नामांकन की अंतिम तारीख2 नवंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच3 नवंबर 2026
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख5 नवंबर 2026
मतदान12 नवंबर 2026
मतदान का समयसुबह 9 से शाम 4 बजे
मतगणना (जरूरत पड़ने पर)12 नवंबर शाम 5 बजे
चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की तारीख16 नवंबर 2026

कौन हैं हरदीप सिंह पुरी?

बता दें कि हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) केंद्र सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हैं। वे जुलाई 2021 से इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनका जन्म 15 फरवरी 1952 को दिल्ली में हुआ था। उनकी उम्र 74 साल है।

राजनीति में आने से पहले हरदीप सिंह पुरी भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी थे। वे 1974 बैच के अफसर रहे हैं। उन्होंने कई साल विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साल 2009 से 2013 तक वे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि भी रहे।

हरदीप सिंह पुरी ने 2014 में बीजेपी जॉइन की थी। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां मिलीं। वे आवास और शहरी मामलों के मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी भी भारतीय विदेश सेवा की पूर्व अधिकारी हैं। उनकी दो बेटियां हैं।

राज्यसभा चुनाव में कैसे होगी वोटिंग?

राज्यसभा चुनाव में आम जनता सीधे मतदान नहीं करती। विधानसभा के निर्वाचित विधायक राज्यसभा सदस्य को चुनते हैं। विधायक मतपत्र पर उम्मीदवारों के लिए अपनी प्राथमिकता दर्ज करते हैं।

चुनाव आयोग ने Voting Process को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं। मतदान के दौरान केवल तय बैंगनी रंग के स्केच पेन का इस्तेमाल होगा। यह पेन रिटर्निंग ऑफिसर की तरफ से दिया जाएगा। विधायक अपनी पसंद से दूसरा पेन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

चुनाव जीतने के लिए कितने विधायकों का समर्थन जरूरी

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए सामान्य तौर पर 116 वोटों की जरूरत होती है। वहीं कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा वोट नहीं डाल सकेंगे। ऐसे में 229 विधायकों के आधार पर चुनाव का गणित तय होगा। जीत के लिए कितने वोट चाहिए, यह तय नियमों के हिसाब से तय होगा।

दूसरी ओर बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की स्थिति भी अहम है। वे खुद को कांग्रेस में बताती हैं, लेकिन भाजपा के कार्यक्रमों में भी नजर आती रही हैं। उनके खिलाफ दलबदल का मामला चल रहा है। इसलिए अभी उनके वोट को लेकर स्थिति साफ नहीं है। उनका रुख स्पष्ट होने के बाद ही भाजपा और कांग्रेस के विधायकों की सही संख्या का अंदाजा लगेगा।

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की कुल सीट

बता दें कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं।

जून 2026 में निर्वाचित (कार्यकाल 2032 तक)

  • तरुण चुघ (भाजपा)
  • रजनीश अग्रवाल (भाजपा)
  • महेश केवट (भाजपा)
2024 में निर्वाचित (कार्यकाल 2030 तक)

  • उमेश नाथ महाराज (भाजपा)
  • माया नारोलिया (भाजपा)
  • बंसीलाल गुर्जर (भाजपा)
  • अशोक सिंह (कांग्रेस)
2022 में निर्वाचित (कार्यकाल 2028 तक)

  • सुमित्रा वाल्मीकि (भाजपा)
  • कविता पाटीदार (भाजपा)
  • विवेक तन्खा (कांग्रेस)
चूंकि एल. मुरुगन ने इस्तीफा दिया है, इसलिए वर्तमान में एक सीट खाली हो गई है।
Tags:
  • हरदीप सिंह पुरी
  • केंद्र सरकार
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
  • मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे हरदीप सिंह पुरी
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  • Hardeep Singh Puri
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • लोकसभा चुनाव 2029
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश

By Aman Vaishnav

एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया