राजस्थान में अफसरों की मनमानी पर चला सरकार का डंडा, 17 का इंक्रीमेंट रोका, 16 की पेंशन पर चली कैंची

Jageshwar Prasad | Oct 28, 2026, 14:36 IST
Share
भजनलाल सरकार ने भ्रष्टाचार, अवैध खनन मिलीभगत और लापरवाही पर अधिकारीयों की सैलरी इंक्रीमेंट और पेंशन रोकी।
भजनलाल सरकार ने भ्रष्टाचार, अवैध खनन मिलीभगत और लापरवाही पर अधिकारीयों की सैलरी इंक्रीमेंट और पेंशन रोकी।

राजस्थान में भ्रष्टाचार, माफिया से सांठगांठ और काम में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर भजनलाल सरकार का डंडा चला है। सरकार ने एक साथ 33 मौजूदा और रिटायर्ड अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इनमें 17 अफसरों की सैलरी बढ़ोतरी रोक दी गई है, जबकि रिटायर हो चुके 16 अधिकारियों की पेंशन रोकने या उसमें कटौती करने का फैसला लिया गया है।

इन अधिकारियों पर अवैध रेत खनन माफिया की मदद करने, पैसों की गड़बड़ी और ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने जैसे आरोप थे। सरकार ने यह कार्रवाई विभागीय जांच के आधार पर की है।

माफिया की मदद करने वाले अफसरों पर कार्रवाई

सरकार की इस कार्रवाई में ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन पर अपराधियों और अवैध खनन करने वालों की मदद करने के आरोप जांच में सही पाए गए हैं। इसी आधार पर सरकार ने दोषी पाए गए अधिकारियों की सालाना वेतन बढ़ोतरी रोकने का फैसला लिया है।

इसके तहत कुल चार सालाना वेतन वृद्धियां रोकने की मंजूरी दी गई है। वहीं, रिटायर हो चुके 16 अधिकारियों की पेंशन रोकने या उसमें कटौती की कार्रवाई की गई है। इस फैसले से साफ है कि विभागीय गड़बड़ियों के मामलों में कार्रवाई सिर्फ नौकरी के दौरान ही नहीं, बल्कि रिटायरमेंट के बाद भी हो सकती है।

राजस्थान वन विभाग प्रमुख की नियुक्ति पर घमासान: बनर्जी का सेवा विस्तार टला, उपाध्याय और मेहरा पर लगे आरोप | Rajasthan Forest Department Head Appointment Controversy: Banerjee's Extension Postponed, Allegations Against Upadhyay and Mehra
Rajasthan Bureaucracy: वन विभाग प्रमुख की नियुक्ति पर संशय, बनर्जी के सेवा विस्तार पर सवाल
25 Oct 2026 ,
By Jageshwar Prasad
ब्यूरोक्रेसी में इन दिनों वन विभाग के प्रमुख को लेकर खासी हलचल है। कौन बनेगा हॉफ यानी हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स? यही सवाल विभाग में चल रहा है। असल में मौजूदा हॉफ व पीसीसीएफ अरिजीत बनर्जी इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछले लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि उन्हें आगे की सेवा के लिए विस्तार मिलने जा रहा है। हालांकि सेवा विस्तार पर संशय है।

मौजूदा अधिकारियों पर गिरी गाज, इंक्रीमेंट रोके गए

सरकार द्वारा की गई इस कार्रवाई में कई विभागों के अधिकारी जद में आए हैं।

  • पुलिस विभाग में कार्रवाई: एक तत्कालीन सर्कल ऑफिसर (CO) पर अवैध रेत माइनिंग और आपराधिक तत्वों से मिलीभगत कर गलत फायदा उठाने के आरोप थे, जिनके खिलाफ सख्त सजा तय की गई है। इसके अलावा एक अन्य मामले में सही जांच न करने के लिए तत्कालीन सर्कल इंस्पेक्टर (CI), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और एक कांस्टेबल को भी लापरवाह मानते हुए उनकी सैलरी इंक्रीमेंट रोकी गई है।
  • अन्य विभागों के अधिकारी: मनरेगा (MGNREGS) योजनाओं के निरीक्षण और रखरखाव में बड़ी लापरवाही बरतने पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS - Rajasthan Administrative Services) के एक अधिकारी को दंडित किया गया है। इसके अलावा बिना अनुमति लंबे समय तक ड्यूटी से गायब रहने वाले तीन मेडिकल अफसरों पर भी एक्शन शुरू हुआ है, जबकि गलत तरीके से खून चढ़ाने से जुड़े मामले में एक डॉक्टर का दो साल का इंक्रीमेंट रोका गया है।
27 अफसरों पर भ्रष्टाचार केस की मंजूरी: राजस्थान में जमीनों के खेल में फंसे दो SDM, जानिए पूरा मामला | 27 Officers Cleared for Corruption Cases: Two SDMs Caught in Land Scam in Rajasthan, Know the Full Story
27 अफसरों पर भ्रष्टाचार के केस की मंजूरी, नाम और घोटाले की रकम गायब, जमीनों के खेल में दो SDM भी घिरे
24 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार के 21 मामलों में 27 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दी है। इनमें दो SDM, एक तत्कालीन DSP, लेखा सेवा का अधिकारी और विकास अधिकारी शामिल हैं। कृषि विभाग के पांच मामले सामने आए हैं। सरकार ने अधिकारियों के नाम, जिले और कथित भ्रष्टाचार की रकम सार्वजनिक नहीं की है।

रिटायरमेंट के बाद भी नहीं बख्शे गए भ्रष्ट अधिकारी

भजनलाल सरकार (Bhajanlal Government) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) का मतलब यह नहीं है कि सेवाकाल के दौरान किए गए भ्रष्टाचार के लिए अधिकारियों को छूट मिल जाएगी। वित्तीय गड़बड़ियों और गंभीर नियमों के उल्लंघन के चलते 16 रिटायर्ड अधिकारियों की पेंशन पर कैंची चली है:

  • 100% पेंशन बंद: राजस्थान अकाउंट्स सर्विस के एक रिटायर्ड अधिकारी ने एक प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर किया था, जिससे खजाने को भारी नुकसान हुआ। सरकार ने इस मामले में उनकी पूरी 100 प्रतिशत पेंशन हमेशा के लिए रोक दी है।
  • पेंशन में कटौती: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के दो रिटायर्ड अधिकारियों ने कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्लॉट को खेती की जमीन बताकर सरकार को वित्तीय चपत लगाई थी, जिसके चलते उनकी पेंशन का 20 प्रतिशत हिस्सा 5 साल के लिए रोक दिया गया है।
  • इसके अलावा मेडिकल, सोशल जस्टिस, माइंस, कॉलेज एजुकेशन और देवस्थान विभाग से जुड़े मामलों में भी कई रिटायर्ड अधिकारियों पर गाज गिरी है।
राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी: भाजपा की नजर अब गांवों पर, सीएम भजनलाल ने बनाई रणनीति | Rajasthan Panchayat Election Preparation: BJP's Eye Now on Villages, CM Bhajanlal Sharma Forms Strategy
राजस्थान कैबिनेट मीटिंग के बाद CM भजनलाल बोले- 410 भर्ती परीक्षाएं बिना पेपर लीक कराईं, 1 लाख पदों पर भर्ती जारी
14 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने गांवों के विकास, सरकारी योजनाओं और भर्तियों को लेकर भी सरकार के काम गिनाए।1 लाख पदों पर भर्ती जारी

नियमों के तहत पारदर्शिता और राहत भी

यह पूरी कार्रवाई राजस्थान सिविल सर्विसेज (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स, 1958 के रूल 16 के तहत की गई है। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि निर्दोषों को परेशानी न हो; विस्तृत जांच के बाद 8 मामलों में पर्याप्त सबूत न मिलने पर अधिकारियों को राहत भी दी गई है।

राज्य सरकार के इस कड़े कदम से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है और यह संदेश गया है कि जनहित और सुशासन से समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:
  • भजनलाल सरकार
  • जीरो-टॉलरेंस नीति
  • वेतन वृद्धि (सैलरी इंक्रीमेंट) पर रोक
  • नहीं बख्शे गए भ्रष्ट अधिकारी
  • Bhajanlal Government
  • Rajasthan Administrative Services
  • 100% पेंशन बंद
  • पेंशन में कटौती
धीरेंद्र शास्त्री का नया बयान: करवा चौथ को बताया खसम पूजन दिवस, बोले- पत्नियां एक दिन व्रत रखकर 364 दिन न मारें ताने

By Manya Jain

धीरेंद्र शास्त्री का नया बयान: करवा चौथ को बताया खसम पूजन दिवस, बोले- पत्नियां एक दिन व्रत रखकर 364 दिन न मारें ताने
राजस्थान में 6175 हाई-रिस्क गर्भवतियों की पहचान, कोटा में 4 प्रसूताओं की मौत, समय पर इलाज और रेफरल पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 6175 हाई-रिस्क गर्भवतियों की पहचान, कोटा में 4 प्रसूताओं की मौत, समय पर इलाज और रेफरल पर सवाल
मध्यप्रदेश से जाएंगे हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा, एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश से जाएंगे हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा, एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट
जयपुर में टोल के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा सालाना पास, 1 नवंबर से नई व्यवस्था

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में टोल के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा सालाना पास, 1 नवंबर से नई व्यवस्था
खनिजों के खजाने पर बैठे तीन राज्य, फिर भी पूरी कमाई से दूर, एमपी-सीजी और राजस्थान के सामने वैल्यू एडिशन की चुनौती

By Arun Tiwari