छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका

VINAY VERMA | Updated:
Share
बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख से अधिक दावेदार<br>
बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख से अधिक दावेदार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की तीनों बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। कुल 1501 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। सबसे ज्यादा मारामारी डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर है। इसके 609 पदों के लिए ही करीब 81 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है।

आवेदन की बढ़ती संख्या और अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए पावर कंपनी प्रबंधन ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब 26 नवंबर के बजाय 3 दिसंबर 2026 की रात 11.55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब सात दिन का अतिरिक्त समय है। खास बात यह है कि ऑनलाइन आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी बढ़ाई गई है।

MP संविदा बिजली कर्मचारियों को नियमित भर्ती में प्राथमिकता का आश्वासन, पर तारीखें अब भी अनिश्चित | MP Contract Electricity Employees Assured Priority in Regular Recruitment, But Dates Still Uncertain
MP के संविदा कर्मचारियों को फिर मिला आश्वासन: नियमित भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता, लेकिन परीक्षा और नियुक्ति की तारीख अब भी तय नहीं
20 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>MP Electricity Employees News:</strong>मध्यप्रदेश में साढ़े चार हजार से ज्यादा संविदा बिजली कर्मचारियों की नियमित नौकरी का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। पहले विभाग ने आदेश जारी कर उम्मीद जगाई, फिर तीन महीने तक भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। RTI में भी योजना से जुड़ी कार्रवाई की जानकारी रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं बताई गई।

तीनों बिजली कंपनियों में 1501 पद

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में यह भर्ती की जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी और स्टेट पावर जनरेशन कंपनी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू हुई इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1501 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद शामिल हैं। भर्ती विज्ञापन में कुल 38 तरह के पदों को शामिल किया गया है।

DEO के एक पद पर 133 दावेदार

इस भर्ती में सबसे ज्यादा आवेदन डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए आए हैं। तीनों बिजली कंपनियों में DEO के कुल 609 पद हैं, जबकि इनके लिए करीब 81 हजार आवेदन मिले हैं। इस हिसाब से एक पद के लिए औसतन 133 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।

यानी DEO के पद पर नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता सहित तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।

CBT से होगा चयन, DEO का टाइपिंग टेस्ट भी

पावर कंपनियों में सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया कम्प्यूटर बेस्ड मल्टीपल चॉइस टेस्ट (CBT) के जरिए पूरी की जाएगी। परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिले अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी।

हालांकि, डाटा एंट्री ऑपरेटर के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद एक और चरण से गुजरना होगा। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इसी तरह स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के पदों के लिए भी निर्धारित दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अब 3 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

पावर कंपनी प्रबंधन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 3 दिसंबर 2026 की रात 11.55 बजे कर दी गई है। अभ्यर्थी इसी समय तक आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर सकेंगे।

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर उपलब्ध है।

भर्ती का गणित

विवरण

संख्या / जानकारी

कुल पद1,501
द्वितीय श्रेणी के पद195
तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पद1,306
कुल आवेदनडेढ़ लाख से अधिक
DEO के पद609
DEO के लिए आवेदनकरीब 81 हजार
आवेदन की अंतिम तारीख3 दिसंबर 2026
आवेदन का अंतिम समयरात 11:55 बजे
Tags:
  • छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी भर्ती
  • Chhattisgarh Electricity Company Recruitment
  • Power Company Vacancy Chhattisgarh
  • पावर कंपनी भर्ती 2026
  • Data Entry Operator Recruitment Chhattisgarh
  • सहायक अभियंता भर्ती
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती
  • Chhattisgarh State Power Companies
राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे: कांग्रेस ने 25 जिलों में मारी बाजी, BJP को 8 सीटें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे: कांग्रेस ने 25 जिलों में मारी बाजी, BJP को 8 सीटें
सातवें वेतनमान पर हाई कोर्ट सख्त, IAS संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता को अल्टीमेटम, चार हफ्ते में आदेश मानें वरना कोर्ट में हों हाजिर

By Neel Tiwari

सातवें वेतनमान पर हाई कोर्ट सख्त, IAS संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता को अल्टीमेटम, चार हफ्ते में आदेश मानें वरना कोर्ट में हों हाजिर
Indian Partnership Bill 2026: छत्तीसगढ़ में नए विधेयक को लेकर हलचल तेज, जानें मंत्रालय में क्या हुई चर्चा

By Umeshwari Baghel

Indian Partnership Bill 2026: छत्तीसगढ़ में नए विधेयक को लेकर हलचल तेज, जानें मंत्रालय में क्या हुई चर्चा
राजस्थान में नेचुरल फार्मिंग में BSc कोर्स: फीस कितनी होगी, कौन ले सकेगा एडमिशन और क्या हैं फायदे?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में नेचुरल फार्मिंग में BSc कोर्स: फीस कितनी होगी, कौन ले सकेगा एडमिशन और क्या हैं फायदे?
जयपुर की हवा सुधारने में 353 करोड़ खर्च, फिर भी बढ़ा प्रदूषण; एयर प्यूरीफायर बने पक्षियों का आशियाना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर की हवा सुधारने में 353 करोड़ खर्च, फिर भी बढ़ा प्रदूषण; एयर प्यूरीफायर बने पक्षियों का आशियाना
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ NSUI ने लगाए गो बैक के नारे

By Sanjay Gupta

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ NSUI ने लगाए गो बैक के नारे
रजिस्ट्री के लिए नई वेबसाइट धरोहर लॉन्च : बिना वकील और दस्तावेज लेखक के करा सकेंगे जमीन-मकान की रजिस्ट्री

By Umeshwari Baghel

रजिस्ट्री के लिए नई वेबसाइट धरोहर लॉन्च : बिना वकील और दस्तावेज लेखक के करा सकेंगे जमीन-मकान की रजिस्ट्री