सातवें वेतनमान पर हाई कोर्ट सख्त
सातवें वेतनमान पर हाई कोर्ट सख्त, IAS संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता को अल्टीमेटम, चार हफ्ते में आदेश मानें वरना कोर्ट में हों हाजिर
Neel Tiwari | Updated:
सातवें वेतनमान से जुड़े अवमानना मामले में हाई कोर्ट ने चेतावनी दी है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अनुदान प्राप्त अशासकीय शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों और कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने IAS डॉ. संजय गोयल और शिल्पा गुप्ता से जुड़े अवमानना मामले में आदेश के पालन के लिए चार सप्ताह का अंतिम मौका दिया है। अनुपालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा।
अवमानना मामले में हाई कोर्ट ने दिखाई सख्ती
सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल करने का दिया हवाला
इस पर जस्टिस दीपक खोत ने स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट की समन्वय पीठ 17 जून 2025 को ही अधिकारियों को न्यायालय के आदेश की अवज्ञा का दोषी पा चुकी है। रिट अपीलीय अदालत ने केवल अपील लंबित रहने तक अधिकारियों को व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत दी थी। अब रिट अपील खारिज हो चुकी है।
न अधिकारी पहुंचे, न छूट के लिए दिया आवेदन
शिल्पा गुप्ता का हो चुका तबादला
इसके बाद कोर्ट के निर्देश के आधार पर वर्तमान लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना पड़ सकता है। हालांकि, व्यक्तिगत उपस्थिति को लेकर अंतिम निर्णय हाई कोर्ट का ही होगा।
2019 से चल रहा है सातवें वेतनमान का विवाद
कोर्ट ने राज्य सरकार को 60 दिनों के भीतर अभ्यावेदन का निराकरण करने और पात्र पाए जाने पर अगले दो महीने में सातवें वेतनमान का लाभ देने को कहा था। हालांकि, लोक शिक्षण संचालनालय ने 20 जनवरी 2020 को अभ्यावेदन खारिज कर दिया। इसके बाद मामला लगातार हाई कोर्ट में पहुंचता रहा।
बार-बार न्यायालय के निर्देशों के बावजूद नहीं निकला समाधान
- 5 दिसंबर 2023: हाई कोर्ट ने आदेश के अनुपालन को प्रथम दृष्टया संतोषजनक नहीं माना।
- 5 अप्रैल 2024: विभाग की ओर से मंत्री के प्रशासनिक अनुमोदन और वित्त विभाग के निर्णय की प्रतीक्षा का हवाला दिया गया।
- 12 जुलाई 2024: रिट अपील क्रमांक 1252/2024 का निस्तारण हुआ।
- 30 अगस्त 2024: मामले पर दोबारा विचार करने और जरूरत पड़ने पर इसे कैबिनेट के समक्ष रखने के निर्देश दिए गए।
- 9 अक्टूबर 2024: लोक शिक्षण आयुक्त ने अभ्यावेदन खारिज कर दिया।
- 22 अप्रैल 2025: हाई कोर्ट ने अभ्यावेदन खारिज करने वाले आदेश का संज्ञान लिया।
31 मार्च 2000 तक नियुक्त कर्मचारियों के लिए क्या है नियम?
इन न्यायिक फैसलों के आधार पर कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि 31 मार्च 2000 तक नियुक्त कर्मचारियों पर 1978 के मूल अधिनियम और अनुदान नियमों के प्रावधान लागू होते हैं। नियम 33(i) के तहत ऐसे कर्मचारियों को शासकीय संस्थानों में समकक्ष श्रेणी के कर्मचारियों के अनुरूप वेतनमान और अन्य लाभ दिए जाने का प्रावधान है।
कैबिनेट के समक्ष मामला नहीं रखने पर कोर्ट ने उठाए सवाल
शिक्षक संघ को नहीं, शिक्षण संस्थाओं को जारी होनी थी राशि
अधिकारियों को जानबूझकर आदेश की अवज्ञा का माना था दोषी
Indian Partnership Bill 2026: छत्तीसगढ़ में नए विधेयक को लेकर हलचल तेज, जानें मंत्रालय में क्या हुई चर्चा
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में नेचुरल फार्मिंग में BSc कोर्स: फीस कितनी होगी, कौन ले सकेगा एडमिशन और क्या हैं फायदे?
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर की हवा सुधारने में 353 करोड़ खर्च, फिर भी बढ़ा प्रदूषण; एयर प्यूरीफायर बने पक्षियों का आशियाना
By Jyoti Mahender Bhardwaj
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ NSUI ने लगाए गो बैक के नारे
By Sanjay Gupta
रजिस्ट्री के लिए नई वेबसाइट धरोहर लॉन्च : बिना वकील और दस्तावेज लेखक के करा सकेंगे जमीन-मकान की रजिस्ट्री
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में 992 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रोक
By Jyoti Mahender Bhardwaj
द्वारिकापुरी सब्जी मंडी विवाद में कांग्रेस नेता भदौरिया को लात मारने वाला हिमांशु निकला कांग्रेसी
By Sanjay Gupta