कंप्यूटर खरीदी घोटाला : डीपीआई कमिश्नर शिल्पा गुप्ता और स्कूल शिक्षा सचिव संजय गोयल का हटना तय
Sanjay Sharma | Mar 27, 2026, 23:02 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के कंप्यूटर खरीदी घोटाले में डीपीआई कमिश्नर शिल्पा गुप्ता और सचिव संजय गोयल की छुट्टी तय है। जांच में टेंडर गड़बड़ी और घोटाले की पुष्टि हुई है।
News in Short :
- डायरेक्टर की बदली के बाद डीपीआई कमिश्नर भी कार्रवाई की जद में।
- 3500 उपकरणों की खरीदी में 40 से 90 करोड़ रुपए तक बढ़ी लागत।
- टेंडर की शर्तों में बदलाव और बाजार से ज्यादा कीमत पर हुई खरीदी।
- स्कूल मरम्मत में फर्जी बिलों के जरिए की गई करोड़ों की गड़बड़ी।
- डीपीआई जांच कमेटी में शामिल अधिकारियों की भूमिका पर सवाल।
INTRO
News in Detail :
स्कूल शिक्षा विभाग में घोटालों की शिकायतें लगातार मुख्यमंत्री तक पहुंच रही हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह पहले ही इन गड़बड़ियों पर नाराजगी जता चुके हैं। उनकी नाराजगी के बावजूद शिकायतों पर एक्शन न लेना स्कूल शिक्षा विभाग सचिव संजय गोयल और डीपीआई कमिश्नर पर भारी पड़ गया है।
दोगुना से ज्यादा हुई टेंडर की लागत
अत्यधिक ऊंची कीमत पर कंप्यूटर और दूसरे उपकरणों की खरीदी और टेंडर की शर्तों में मनमाने बदलाव पर प्रतिद्वंद्वी फर्मों ने भी आपत्ति दर्ज कराई थी। शिकायतों के बावजूद अधिकारी उसे अनदेखा करते रहे।
स्कूलों की मरम्मत में करोड़ों की हेराफेरी
साल 2024- 25 में स्कूलों की मरम्मत के लिए 149 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। डीपीआई और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह काम भोपाल के एक फर्म को सौंप दिया। भारी भरकम राशि के काम के लिए टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता को भी अनदेखा किया गया।
सवालों के घेरे में उलझी जांच कमेटी
सांदीपनी प्रकोष्ठ सब इंजीनियर नरेश कुमार भतकरिया को भोपाल कलेक्टर सेवा से बाहर कर चुके हैं। हांलाकि संभागायुक्त द्वारा उन्हें सेवा में वापस लिया गया है। सब इंजीनियर सूर्यकांत मेहरा पर होशंगाबाद और राज्य शिक्षा केंद्र में पदस्थापना के दौरान गंभीर आरोप लग चुके हैं। अमित श्रीवास्तव और प्रकाशचंद्र सूर्यवंशी की पदस्थापना ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश मौर्य के अधीन होने से उनकी भूमिका भी संदेहास्पद है। क्योंकि स्कूल मरम्मत गड़बड़झाले में मौर्य पर भी आरोप लगे हैं।
डीपीआई से अफसरों की छुट्टी शुरू
यह खबरें भी पढ़ें...
शिक्षाविद्, कारोबारी पुरुषोत्तम दास पसारी एमपी छोड़कर नहीं जा सकेंगे, छात्रवृत्ति घोटाले में जमानत की शर्त
KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, श्योपुर बाढ़ घोटाले में हुई कार्रवाई
आबकारी आरक्षक, सिपाही भर्ती नकल घोटाले ने ऐसे खोली पटवारी भर्ती घोटाले की जांच की पोल
‘करप्शन, कर्ज और बेरोजगारी से घिरा एमपी’: जीतू पटवारी का हमला, बोले-सीएम का नैरेटिव पूरी तरह बिगड़ा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari