अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

Atul Dwivedi | Updated:
Share
सागर जिले के बीना में शराब की दुकान के बाहर स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।
सागर जिले के बीना में शराब की दुकान के बाहर स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।

एमपी अजब है, सबसे गजब है ! आपने यह लोकप्रिय स्लोगन तो सुना ही होगा। मप्र पर्यटन विकास निगम ने ये पॉपुलर स्लोगन, प्रदेश को टूरिज्म के सेक्टर में प्रमोट करने के लिए 2010 में बनवाया था। बरसों बाद ये स्लोगन फिर से चर्चा में है, लेकिन पर्यटन नहीं सागर जिला प्रशासन के कारनामे की वजह से।

जी हां, शराब दुकानों पर सरकारी डॉक्टर को तैनात कर शराबियों का हेल्थचेकअप कराने का कारनामा।

जहरीली शराब कांड से हुई बदनामी का दाग धोने के फेर में प्रशासन ठंडे दिमाग से यह सोचना भी भूल गया कि जिस जिले के कई सरकारी अस्पतालों में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की कमी है, वहां शराब दुकानों पर सुरा प्रेमियों की खातिर डॉक्टर तैनात करने के प्रयोग से उसे शाबासी मिलने के बजाय बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ेगा।

वाह रे मध्यप्रदेश! गजब है तेरी व्यवस्था!

दरअसल, मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में सितंबर 2026 में जहरीली शराब पीने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दावा है कि 20 नवंबर को भी दो लोगों की जान चली गई। उम्मीद थी कि प्रशासन नकली और जहरीली शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसेगा। लेकिन प्रशासन की सोच तो दो कदम आगे निकली।

सागर शराब कांड: अब पैसे देकर भी नहीं मिलेगी शराब! आबकारी विभाग का नया नियम | Sagar Liquor Scandal: Now Liquor Will Not Be Available Even After Paying Money! New Rule by Excise Department
अब पैसे देने पर भी इन्हें नहीं मिलेगी शराब! सागर शराब कांड के बाद आबकारी विभाग ने लागू किया नया नियम
16 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
आप मध्य प्रदेश के सागर जिले में रहते हैं, तो आबकारी विभाग का यह नया फरमान आपको चौंका सकता है। सोचिए, अगर कोई शख्स शराब की दुकान पर जाए और दुकानदार उसकी सेहत या उम्र देखकर शराब देने से साफ मना कर दे तो कैसा नजारा होगा? जी हां अब से सागर में कुछ ऐसा ही होने वाला है।

प्रचार का दांव उल्टा पड़ा तो खंडन

सागर जिले में शराब दुकानों पर सरकारी डॉक्टर तैनात कर शराबियों का हेल्थ चेकअप कराने के प्रयोग से पहले लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने बुजुर्ग और बीमार लोगों को शराब न बेचने का फरमान सुनाया था, लेकिन जब सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम में इस फैसले की व्यवहारिकता पर सवाल उठे तो प्रशासन ने एक्स प्लेटफार्म पर लिखित बयान जारी कर इसे तथ्यहीन और भ्रामक खबर साबित करने में देर नहीं लगाई।

जिला प्रशासन का खंडन
जिला प्रशासन का खंडन

लेकिन असली कमाल तो इसके बाद हुआ...

बीना में शराब की दुकान के बाहर हेल्थ कैंप लग गया। शराब खरीदने आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण होने लगा। डॉक्टर साहब ब्लड सैंपल लेने लगे। लीवर की जांच। किडनी की जांच। दिल की धड़कनों की जांच। मतलब हाथ में शराब की बोतल और बगल में स्वास्थ्य सेवाएं! आदतन शराब पीने वालों की जांच प्राथमिकता से की जाने लगी। उन्हें शराब के नुकसान समझाए जाने लगे।

मौके पर मौजूद डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ये सब कलेक्टर के निर्देश पर हो रहा है।

धर्मेंद्र सिंह,डॉक्टर
धर्मेंद्र सिंह,डॉक्टर
आबकारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने भी बताया कि कैंप सहायक आबकारी आयुक्त वंदना पांडे के निर्देश पर लगाया गया है।

शैलेन्द्र सिंह, आबकारी उप निरीक्षक
शैलेन्द्र सिंह, आबकारी उप निरीक्षक

स्वास्थ्य विभाग इलाज में जुटा था, आबकारी विभाग इंतजाम में

बस ऐसी ही सक्रियता सरकारी अस्पतालों में भी दिख जाए तो मरीजों का भला हो जाए। शराब दुकान के बाहर हेल्थ कैंप पर सवाल उठे तो एक और खंडन सामने आया। सागर कलेक्टर के नाम से जारी खंडन में कहा गया कि शराब खरीदने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होने की खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। स्वास्थ्य परीक्षण और जनस्वास्थ्य जागरूकता एक सामान्य प्रक्रिया है।

चलिए मान लिया। स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य नहीं था। सामान्य प्रक्रिया थी। लेकिन द सूत्र का सवाल है कि इस सामान्य प्रक्रिया के लिए शराब की दुकान ही क्यों चुनी गई? क्या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की कतारें खत्म हो गई हैं? क्या विशेषज्ञ डॉक्टरों के सारे खाली पद भर गए हैं? क्या गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिलने लगा है?

शराब की दुकानों पर डॉक्टर: एमपी में जहरीली शराब के बाद प्रशासन की अनोखी पहल, सेहत की जांच के बाद ही मिलेगी शराब | Doctors at Liquor Stores: Administration's Unique Initiative in MP After Poisonous Liquor, Health Check-up Before Getting Alcohol
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
24 Nov 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश अजब है और यहां के नजारे भी गजब हैं। अब तक आपने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों को मरीजों की जांच करते देखा होगा, लेकिन सागर जिले में नजारा कुछ अलग ही है। यहां डॉक्टर साहब शराब की दुकानों पर बैठे हैं। शराब खरीदने पहुंचे लोगों की पहले सेहत की जांच हो रही है, उसके बाद शराब दी जा रही है।

जरा मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत भी देख लीजिए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 3 हजार 948 पद खाली हैं। सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों और सर्जन के 55 पद खाली हैं। जिला अस्पताल में न शिशु रोग विशेषज्ञ है, न सर्जन। लेकिन शराब खरीदने वालों की सेहत जांचने के लिए डॉक्टर उपलब्ध हैं। दावा है कि इस अभियान के तहत बंडा और सागर में शराब खरीदने आए 50 लोगों की सेहत जांची गई। काश! ऐसी ही तत्परता अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए भी दिखाई जाती।

कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव अवैध शराब के जाल में फंसे, ठेकेदार शिवहरे को भी नोटिस | Congress former corporator's son Siddharth Yadav trapped in illegal liquor racket, contractor Shivhare also gets notice
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव अवैध शराब में ऐसे घिरे... ठेकेदार शिवहरे को भी नोटिस
26 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
अवैध शराब के मामले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद स्वर्गीय बंते यादव के बेटे सिद्धार्थ उर्फ बंटी यादव को आरोपी बनाया गया है। अब इस मामले में ठेकेदार आदित्य और मुकेश शिवहरे के नाम भी सामने आए हैं। जिन दुकानों की शराब बताई जा रही है, उनके ठेके शिवहरे के पास हैं। वहीं, 3 करोड़ रुपए की अवैध शराब के मामले में भी यादव की भूमिका सामने आ रही है।

डॉक्टरों ने निर्देश पर उठाए सवाल

जिला प्रशासन के ऐसे बेतुके निर्देश पर डॉक्टर्स ने भी सवाल उठाए। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सर्वेश जैन ने इस पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हर सरकारी अस्पताल में एक शराब का काउंटर ही खुलवा दीजिए। शराब पीने वाला वहीं शराब खरीदेगा और वहीं अपना चेकअप भी करवा लेगा। डॉक्टर जैन का कहना है कि एक डॉक्टर के तौर पर ऐसी व्यवस्था देखकर बुरा लगता है। शराब छुड़वाने के लिए काउंसलिंग होनी चाहिए। अस्पतालों में पहले ही डॉक्टरों की कमी है।

सर्वेश जैन, डॉक्टर, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज
सर्वेश जैन, डॉक्टर, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज
ऐसे में डॉक्टर शराब की दुकानों पर बैठे नजर आएंगे तो सवाल उठेंगे ही। हालांकि उन्होंने प्रशासन के इस फैसले का भी बचाव किया। कहा कि नकली शराब और लोगों के स्वास्थ्य की जो चिंता प्रशासन को है वो जायज है। लेकिन इसके लिए आबकारी विभाग में एसटीएफ जैसी टास्क फोर्स होनी चाहिए, जो तुरंत एक्शन ले, जल्द जांच पूरी करे।

शराब पीने वालों की सेहत की चिंता करना गलत नहीं है। नशामुक्ति के लिए अभियान चलाना भी जरूरी है। लेकिन सवाल प्रशासन की प्राथमिकताओं का है। जहरीली शराब बेचने वालों पर कितनी सख्ती हुई? अस्पतालों में खाली पड़े डॉक्टरों के पद कब भरेंगे? गंभीर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर कब मिलेंगे? कहीं ऐसा तो नहीं कि बीमारी की जड़ पर कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन सिर्फ नब्ज टटोल रहा है?

इतना ही नहीं सागर में डॉक्टर साहब शराबियों की किडनी और लीवर की चिंता कर रहे थे, तो भोपाल में खाद्य सुरक्षा अमला शादियों में छापा मारकर खाने के सैंपल ले रहा था। मतलब गजब है। होली पर मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट्स से जो सैंपल लिए जाते हैं, उनकी जांच दीपावली तक पूरी नहीं होती। दीपावली में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट होली तक नहीं आती। लेकिन प्रशासन को शादियों में छापा मारना है। यहां एक सवाल उठता है, क्या आप अपने परिवार की शादी में खराब खाना परोसेंगे ? शायद नहीं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी करने वाले प्रशासन को ये बात कौन समझाए ?
Tags:
  • सागर शराब दुकान हेल्थ कैंप
  • Doctor shortage in hospitals
  • अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी
  • Health checkups at liquor stores
  • शराब की दुकानों पर हेल्थ चेकअप
  • Sagar district health services
  • मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की कमी
  • Sagar liquor shop health camp
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग

By Jageshwar Prasad

अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता

By Sumit Kumar

भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा

By Sandeep Kumar

MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा
NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी

By VINAY VERMA

NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी
छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका
राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे: कांग्रेस ने 25 जिलों में मारी बाजी, BJP को 8 सीटें

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में उप जिला प्रमुख चुनाव के नतीजे: कांग्रेस ने 25 जिलों में मारी बाजी, BJP को 8 सीटें