स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

Sanjay Gupta | Updated:
Share
इंदौर स्मार्ट सिटी की एमओजी लाइन स्थित 352 करोड़ रुपए के बेस प्राइज वाली जमीन के टेंडर विवाद में हाईकोर्ट ने बिल्डर नीलेश मालपानी की याचिका खारिज कर दी है।
इंदौर स्मार्ट सिटी की एमओजी लाइन स्थित 352 करोड़ रुपए के बेस प्राइज वाली जमीन के टेंडर विवाद में हाईकोर्ट ने बिल्डर नीलेश मालपानी की याचिका खारिज कर दी है।

स्मार्ट सिटी की एमओजी लाइन स्थित 53 हजार वर्गमीटर जमीन के टेंडर विवाद में शुभ लाभ रियलिटी कंपनी के प्रमुख और बिल्डर नीलेश मालपानी को हाईकोर्ट से झटका लगा है। तकनीकी बोली खुलने से पहले वित्तीय बोली का खुलासा होने के चलते उनकी कंपनी को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया था।

इस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।

उधर, स्मार्ट सिटी कंपनी ने विवादों के बाद इस जमीन को लेकर दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें एक बार फिर 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए बेस प्राइज 352 करोड़ रुपए रखा गया है। टेंडर भरने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। एक बार फिर सभी दावेदार आवेदन कर सकते हैं।

हाईकोर्ट ने आदेश में यह कहा

हाईकोर्ट के जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी की बेंच ने गुरुवार शाम इस मामले में फैसला सुनाया। याचिकाकर्ता (नीलेश मालपानी) ने खुद माना है कि उनसे अनजाने में ही टेंडर की तकनीकी बोली खुलने से पहले वित्तीय बोली का खुलासा हो गया था। उनका तर्क था कि इसके आधार पर उन्हें टेंडर प्रक्रिया से बाहर नहीं किया जा सकता है। हालांकि, न्यायालय की राय में यह अनुबंध (Contract) देने की प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आधार नहीं बनता है। ऐसे मामलों में न्यायिक हस्तक्षेप का दायरा बहुत सीमित होता है।

चूंकि प्रतिवादी/निगम की ओर से कोई दुर्भावना (Malafide) या अक्षमता नहीं दिखी है और याचिकाकर्ता ने भी 'कारण बताओ नोटिस' (Show Cause Notice) के जवाब में स्पष्ट रूप से स्वीकार किया है कि उसने अनजाने में तकनीकी बोली के साथ ही अपनी वित्तीय पेशकश का खुलासा कर दिया था, इसलिए न्यायालय को वर्तमान याचिका में कोई ठोस आधार (Merits) नहीं नजर आता है और इसे खारिज किया जाता है।

मालपानी को हाईकोर्ट से झटका!
मालपानी को हाईकोर्ट से झटका!

क्या गलती की मालपानी ने?

टेंडर प्रक्रिया के तहत हर आवेदक को तीन लिफाफे जमा करने थे। लिफाफा-A, लिफाफा-B और लिफाफा-C। इसमें लिफाफा-A में EMD की रसीद, लिफाफा-B में तकनीकी बोली (Technical Bid) और लिफाफा-C में वित्तीय बोली (Financial Bid) होनी चाहिए थी। मालपानी की ओर से लिफाफा-B और लिफाफा-C एक साथ ही दे दिए गए, जिससे वित्तीय बोली का खुलासा हो गया।

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन का टेंडर विवादों में, बिल्डर की गलती से खुला राज, मामला कोर्ट में | Smart City's 352 Crore Land Tender in Controversy, Builder's Mistake Revealed Secret, Case in Court
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
20 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
INDORE. इंदौर स्मार्ट सिटी एक बार फिर एमओजी लाइन की करोड़ों की जमीन बेचने की तैयारी में है। वहीं, इस बार भी टेंडर प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। 352 करोड़ रुपए की जमीन के टेंडर से मेसर्स शुभ लाभ रियल्टी के डायरेक्टर नीलेश मालपानी को बाहर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी एक तकनीकी गलती से टेंडर प्रक्रिया की गोपनीयता पर ही सवाल खड़े हो गए थे। अब मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

जमीन के लिए रखी गई 352 करोड़ की कीमत

इस 53 हजार वर्गमीटर जमीन की बिक्री के लिए स्मार्ट सिटी ने बेस प्राइज 352 करोड़ रुपए रखा था। इसके लिए बोलियां बुलाई गई थीं। चार कंपनियों ने बोली लगाई थी। इनमें से एक बोली शुभ लाभ रियलिटी की थी। इसके अलावा राजकमल बिल्डर्स, विजय जैन और एसजीएस जैन की भी बोलियां थीं।

मालपानी की कंपनी शुभ लाभ की बोली 406 करोड़ रुपए थी, वहीं राजकमल की बोली 400 करोड़ रुपए की थी। लेकिन मालपानी के टेंडर में तकनीकी चूक के कारण इसे बाहर कर दिया गया। यानी टेंडर राजकमल के खाते में जाता। इसके विरोध में मालपानी हाईकोर्ट चले गए थे।

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन का टेंडर रद्द: नेताओं के फोन और दबाव के बाद अधिकारियों ने लिया फैसला | Smart City's 352 Crore Land Tender Cancelled: Officials Decide After Political Pressure and Phone Calls
स्मार्ट सिटी 352 करोड़ की जमीन टेंडर के लिए विधायक, नेताओं के फोन, अधिकारियों ने टेंडर ही किया रद्द
23 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ रुपए की जमीन बेचने का मामला विवादों में फंस गया है। स्मार्ट सिटी ने एमओजी लाइन की 53 हजार वर्गमीटर जमीन बेचने के लिए टेंडर निकाला था। इसमें मेसर्स शुभ लाभ रियलिटी के डायरेक्टर नीलेश मालपानी को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

टेंडर के लिए चली थी दबाव की राजनीति

इसके बाद ही मामले में दबाव की राजनीति शुरू हो गई। पहले बिडर मालपानी की ओर से भी हर जगह अपनी बात रखी गई और अधिकारियों से मुलाकात की गई। वहीं, उच्च स्तर से फोन भी किए गए कि टेंडर में उनका सहयोग किया जाए।इसी तरह दूसरे बिडर को जब यह बात पता चली तो वह अपने करीबी विधायक के पास पहुंचे। इन विधायक के जरिए अधिकारियों को फोन करवाए गए। इसमें राजकमल के समर्थन के लिए कहा गया और बात रखी गई कि यदि उनका टेंडर वैध है तो उन्हें ही दिया जाए।

दोनों पक्षों की ओर से लगातार फोन किए गए और अधिकारियों से संपर्क किया गया। इसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा, जो स्मार्ट सिटी बोर्ड के प्रेसिडेंट हैं, और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, जो बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, की बैठक हुई। इसमें दोबारा टेंडर करने का फैसला लिया गया।

इंदौर पुलिस पर घूसखोरी का आरोप: एक्टर के मैनेजर ने कबूला, 'हां, मांगी थी रिश्वत' | Indore Police Accused of Bribery: Actor's Manager Admits, 'Yes, Bribe Was Demanded'
इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के आरोप: वीडियो पर एक्टर कपिल खादीवाला पलटे, वहीं मैनेजर बोला-हां, मांगी थी रिश्वत
26 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
मॉडल व एक्टर कपिल खादीवाला के इंदौर पुलिस पर घूसखोरी के लगाए आरोपों वाले वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद कनाडिया पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान कपिल अपनी बात से पलट गए। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें उनके मैनेजर प्रकाश त्रिपाठी ने दी थी।

पहले गोपीकान ने 454 करोड़ में ली थी यह जमीन

इससे पहले स्मार्ट सिटी ने पूरी 70 हजार वर्गमीटर से ज्यादा जमीन का टेंडर एक साथ किया था। तब विवादित कंपनी तीर्थ गोपीकान ने 454 करोड़ रुपए में यह जमीन हासिल की थी। लेकिन बाद में जल निगम में 184 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी देने के मामले में कंपनी फंस गई।

द सूत्र ने ही खुलासा किया था कि सीबीआई जांच में सामने आया है कि कंपनी ने स्मार्ट सिटी इंदौर को भी फर्जी बैंक गारंटी देकर काम हासिल किया है। इस खुलासे के बाद स्मार्ट सिटी ने गोपीकान के साथ किया गया अपना करार रद्द कर दिया। इसके बाद अब फिर से यह जमीन बेची जा रही है।
Tags:
  • Smart City Land Tender
  • स्मार्ट सिटी जमीन टेंडर
  • Builder Malpani
  • बिल्डर मालपानी
  • इंदौर स्मार्ट सिटी
  • जस्टिस पवन कुमार द्विवेदी
  • जस्टिस सुबोध अभ्यंकर
  • स्मार्ट सिटी
  • द सूत्र
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग

By Jageshwar Prasad

अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता

By Sumit Kumar

भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता
MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा

By Sandeep Kumar

MP में एक ही ID-पासवर्ड से मिलेंगी 500 सरकारी सेवाएं, गैस बुकिंग से लेकर नौकरी के फॉर्म और पासपोर्ट तक के लिए होगी सुविधा
NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी

By VINAY VERMA

NHM कर्मचारियों की 5 मांगों पर सरकार की मुहर, नई HR पॉलिसी और ट्रांसफर नीति को मंजूरी
छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख आवेदन, DEO की 609 सीटों पर 81 हजार दावेदार, अब 3 दिसंबर तक मौका