नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग
Sandeep Kumar | Updated:
ओरछा में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह।
मध्य प्रदेश के ओरछा में भक्ति, लोकगीत और सियासत का अलग ही नजारा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ शामिल हुईं। नेहा ने अपने गीतों के जरिए चंदा चोरी का मुद्दा उठाया तो दिग्विजय सिंह भी उनके गीतों पर झूमते नजर आए।
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भंग करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि जिनके नेतृत्व में रामजी की चोरी हो गई, उन्हें ट्रस्ट में बने रहने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने लोगों को बताया कि आखिर ओरछा में भगवान राम की पूजा एक राजा के रूप में क्यों की जाती है। उन्होंने ओरछा के इतिहास से जुड़ी मान्यता का जिक्र करते हुए कहा कि बुंदेला राजा भगवान कृष्ण के भक्त थे, जबकि उनकी महारानी भगवान राम की उपासक थीं। एक बार दोनों के बीच अपने-अपने आराध्य को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद महारानी भगवान राम को ओरछा लाने के लिए अयोध्या पहुंचीं। वहां उन्होंने अन्न-जल त्याग दिया। मान्यता है कि भगवान राम ने महारानी को सपने में दर्शन दिए और अपनी मूर्ति का स्थान बताया। साथ ही शर्त रखी कि जिस स्थान पर मूर्ति स्थापित होगी, वे वहीं विराजमान हो जाएंगे। इसी मान्यता के चलते आज भी ओरछा में भगवान राम की राजा के रूप में पूजा होती है।
कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। दिग्विजय सिंह ने जब कहा कि जिस जगह भगवान राम की मूर्ति स्थापित हुई, वहां महाराज का महल था, तो उनकी पत्नी अमृता सिंह ने बीच में टोक दिया। अमृता ने कहा कि वहां महारानी का भी महल था। इस पर दिग्विजय सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि हां, महाराजा और महारानी दोनों के महल थे। इतना सुनते ही मंच और सभा में मौजूद लोग हंस पड़े और तालियां बजाने लगे।
राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने पर भाजपा और
धार्मिक कार्यक्रम के बीच दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण से जुड़ी Politics पर भी बात की। उन्होंने बाबरी मस्जिद हटाने के संघर्ष में भाजपा और RSS की भूमिका को लेकर किए जाने वाले दावों पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि इस संघर्ष में दूसरे संगठनों और लोगों का भी योगदान रहा है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था। वहीं, नरसिंह राव की सरकार ने 67 एकड़ जमीन को सरकारी घोषित कर संतों और निर्मोही अखाड़े की मौजूदगी में न्यास बनाने का आदेश दिया था।
दिग्विजय सिंह ने भाजपा और विश्व हिंदू परिषद पर धर्म के नाम पर अपने हित साधने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन संगठनों के नेताओं से सवाल करें। इस दौरान उन्होंने अपने घर के बाहर लगे एक बोर्ड का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड पर लिखा है- 'चंदा चोरों का मेरे घर में प्रवेश निषेध है।' राम मंदिर के चंदे यानी Donation का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने भाजपा और विश्व हिंदू परिषद पर झूठ, फरेब और नफरत की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ रामराजा सरकार मंदिर में पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने। बेतवा नदी के कंचना घाट पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा शिव पूजन और कन्या भोज समेत कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। कम्प्यूटर बाबा भी मंच पर दिग्विजय सिंह के साथ मौजूद रहे।
जब दिग्विजय ने सुनाई ओरछा के रामराजा की कहानी
पत्नी अमृता ने बीच में टोका तो हंस पड़े दिग्विजय
राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने पर भाजपा और RSS से सवाल
घर के बाहर लगा रखा है चंदा चोरों की एंट्री पर रोक का बोर्ड
रामराजा के दर्शन किए, बेतवा किनारे हुआ शिवलिंग निर्माण
वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड
By VINAY VERMA
इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल
By Neel Tiwari
35 लाख रुपए में बेचे थे थानेदार भर्ती के लीक पेपर, दो साल से फरार इनामी आरोपी को SOG ने दबोचा, अब तक 158 गिरफ्तार
By Jageshwar Prasad
जिसके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी पर अपहरण का आरोप! 50 हजार की फिरौती मांगने के मामले में आरक्षक गिरफ्तार
By Arohi Raj
NEET-PG काउंसलिंग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेवारत डॉक्टरों के बोनस अंक से बनेगी मेरिट, रुकी काउंसलिंग फिर शुरू होगी
By Neel Tiwari
नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच
By Ashish Bhardwaj