नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच
Ashish Bhardwaj | Updated:
पूर्व मंत्री अशोक चांदना पर FIR दर्ज
राजस्थान के बूंदी जिले की नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। हिंडोली-नैनवां से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बैरिकेडिंग हटाकर गाड़ी पंचायत समिति परिसर में ले जाने की कोशिश की गई। पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों पर ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने के लिए FIR दर्ज की है।
मामले में नैनवां थाने में विधायक अशोक चांदना सहित उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा राजकार्य में बाधा और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में दर्ज हुआ है। मामले की जांच पुलिस मुख्यालय जयपुर की CID-CB करेगी।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंचायत समिति के बाहर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत सहित पुलिस का जाप्ता तैनात था।
इसी दौरान विधायक अशोक चांदना अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। उनके वाहन को बैरिकेडिंग पर तैनात करवर थानाधिकारी सहदेव सिंह मीणा ने रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर विधायक और पुलिस अधिकारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद चांदना गाड़ी से नीचे उतरे और पुलिस अधिकारी से तीखी बहस करने लगे।
पुलिस रिपोर्ट में आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने बैरिकेडिंग हटाकर वाहन को अंदर ले जाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अभद्रता और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
करवर थानाधिकारी सहदेव सिंह मीणा की रिपोर्ट पर नैनवां थाने में प्रकरण संख्या 371/2026 दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132 और 189(2) के साथ एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(VA) लगाई गई है।
पुलिस ने अशोक चांदना के अलावा हंसराज गुर्जर निवासी बोरदा, सद्दाम हुसैन निवासी नैनवां, तुलसीराम सांगोदा निवासी देई, आशुतोष नागर निवासी नैनवां, शाहिद खान निवासी नैनवां और बलराम उर्फ बाबा गुर्जर निवासी नैनवां को भी आरोपी बनाया है। रिपोर्ट में 5-6 अन्य लोगों के शामिल होने का भी उल्लेख है।
एसपी के मुताबिक, जनप्रतिनिधि से जुड़े इस मामले की जांच CID-CB करेगी। फिलहाल ये सभी आरोप पुलिस की रिपोर्ट और दर्ज FIR पर आधारित हैं। मामले में जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।
इस पूरे विवाद के पीछे नैनवां पंचायत समिति का बदला हुआ राजनीतिक समीकरण भी अहम माना जा रहा है। अशोक चांदना कांग्रेस के प्रधान प्रत्याशी राजाराम मीणा को अपनी कार से लेकर पहुंचे थे। राजाराम ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भाजपा के टिकट पर जीता था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें प्रधान पद का प्रत्याशी बना दिया।
राजाराम मीणा के अपहरण की चर्चा भी कुछ दिन पहले सामने आई थी। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को सुरक्षित बताया था और अपहरण की बात से इनकार किया था। उनके कांग्रेस के पाले में आने से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई थी।
नैनवां पंचायत समिति में कुल 23 सीटों पर चुनाव हुआ था। इसमें कांग्रेस को 10, भाजपा को 8, बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 4 और निर्दलीय प्रत्याशी को एक सीट मिली थी। किसी भी पार्टी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला था।
प्रधान बनाने के लिए 12 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। इस बीच कांग्रेस ने भाजपा के एक निर्वाचित सदस्य को अपने साथ कर लिया। राजाराम मीणा के समर्थन और निर्दलीय सदस्य के साथ आने से कांग्रेस ने 12 सदस्यों का आंकड़ा जुटाने का दावा किया। वहीं भाजपा का समर्थन घटकर 7 सदस्यों तक रह गया। इसी बदले समीकरण के बीच प्रधान पद का चुनाव काफी अहम हो गया।
नैनवां में प्रधान चुनाव के दौरान हुआ यह घटनाक्रम अब केवल स्थानीय चुनाव तक सीमित नहीं रहा। एक तरफ राजनीतिक जोड़-तोड़ और दूसरी तरफ विधायक के खिलाफ दर्ज FIR ने मामले को प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बना दिया है। अब सभी की नजर CID-CB की जांच और चुनाव के अंतिम नतीजे पर रहेगी।
बैरिकेडिंग पर गाड़ी रोकने से शुरू हुआ विवाद
इसी दौरान विधायक अशोक चांदना अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। उनके वाहन को बैरिकेडिंग पर तैनात करवर थानाधिकारी सहदेव सिंह मीणा ने रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर विधायक और पुलिस अधिकारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद चांदना गाड़ी से नीचे उतरे और पुलिस अधिकारी से तीखी बहस करने लगे।
पुलिस रिपोर्ट में आरोप है कि विधायक और उनके समर्थकों ने बैरिकेडिंग हटाकर वाहन को अंदर ले जाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अभद्रता और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
प्रधान चुनाव के दौरान थानेदार से भिड़े पूर्व मंत्री अशोक चांदना, FIR दर्ज https://t.co/OJfaCo1Mpj
— ashish Bhardwaj (@ashishBhar87169) November 27, 2026
विधायक समेत इन लोगों के खिलाफ केस
पुलिस ने अशोक चांदना के अलावा हंसराज गुर्जर निवासी बोरदा, सद्दाम हुसैन निवासी नैनवां, तुलसीराम सांगोदा निवासी देई, आशुतोष नागर निवासी नैनवां, शाहिद खान निवासी नैनवां और बलराम उर्फ बाबा गुर्जर निवासी नैनवां को भी आरोपी बनाया है। रिपोर्ट में 5-6 अन्य लोगों के शामिल होने का भी उल्लेख है।
एसपी के मुताबिक, जनप्रतिनिधि से जुड़े इस मामले की जांच CID-CB करेगी। फिलहाल ये सभी आरोप पुलिस की रिपोर्ट और दर्ज FIR पर आधारित हैं। मामले में जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।
BJP से जीते राजाराम को कांग्रेस ने बनाया प्रधान प्रत्याशी
राजाराम मीणा के अपहरण की चर्चा भी कुछ दिन पहले सामने आई थी। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को सुरक्षित बताया था और अपहरण की बात से इनकार किया था। उनके कांग्रेस के पाले में आने से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई थी।
10-8-4-1 के समीकरण से बदली बाजी
प्रधान बनाने के लिए 12 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। इस बीच कांग्रेस ने भाजपा के एक निर्वाचित सदस्य को अपने साथ कर लिया। राजाराम मीणा के समर्थन और निर्दलीय सदस्य के साथ आने से कांग्रेस ने 12 सदस्यों का आंकड़ा जुटाने का दावा किया। वहीं भाजपा का समर्थन घटकर 7 सदस्यों तक रह गया। इसी बदले समीकरण के बीच प्रधान पद का चुनाव काफी अहम हो गया।
नैनवां में प्रधान चुनाव के दौरान हुआ यह घटनाक्रम अब केवल स्थानीय चुनाव तक सीमित नहीं रहा। एक तरफ राजनीतिक जोड़-तोड़ और दूसरी तरफ विधायक के खिलाफ दर्ज FIR ने मामले को प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बना दिया है। अब सभी की नजर CID-CB की जांच और चुनाव के अंतिम नतीजे पर रहेगी।
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान, अब राजभवन के फैसले का इंतजार
By Arun Tiwari
भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय तीनों से भरा पर्चा, वती कुमारी का अनोखा दांव, जानिए किस पार्टी से बनीं निर्विरोध प्रधान
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में सड़क सुरक्षा के 373 करोड़ रुपए खर्च नहीं हुए, CAG को जवाब देने की मियाद खत्म, अफसर बोले- इंटरनल मैटर
By Raghvendra Singh Rathore
स्वर्गीय भय्यू महाराज के सद्गुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट में बदलाव, बेटी कुहू नहीं, विनायक और पाटिल बाहर
By Sanjay Gupta
अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा, शराब घोटाले में पति नवीन सिंह तोमर जांच के दायरे में
By Arun Tiwari
राजस्थान के 37 जिला प्रमुखों में 21 करोड़पति, चूरू की कनिका सिंह सबसे अमीर; झालावाड़ की वर्षा के पास सिर्फ 1 लाख
By Ashish Bhardwaj
कुछ घंटों का VIP दौरा, लाखों का टेंट-साउंड बिल, अफसरों और टेंट संचालकों की मौज!
By Arun Tiwari