वसुंधरा, गहलोत और पायलट दिखेंगे एकसाथ, विधानसभा की 16 समितियों का हुआ गठन

Mukesh Sharma | Apr 09, 2026, 16:53 IST
Share
pol virodhi
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 16 समितियों का गठन हुआ है। इसमें नियम समिति सबसे खास है, जहां धुर विरोधी माने जाने वाले वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ दिखेंगे।

News In Short

  • राजस्थान विधानसभा में इस साल के लिए 16 समितियों का गठन।
  • समितियों के गठन में राजनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश।
  • नियम समिति में वसुंधरा, गहलोत और पायलट दिखेंगे एकसाथ।
  • सीएम भजनलाल शर्मा पहली बार सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति के सदस्य बने।
  • केवल एक समिति की कमान महिला विधायक को मिली।

News In Detail

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा की 16 महत्वपूर्ण समितियों (12 सामान्य और 4 वित्तीय) के अध्यक्षों और सदस्यों की घोषणा कर दी है। इन समितियों का कार्यकाल 31 मार्च, 2027 तक रहेगा। इस बार समितियों के गठन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े चेहरों को एक साथ लाकर राजनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

नियम समिति में दिग्गजों का जमावड़ा

विधानसभा की नियम समिति इस बार सबसे अधिक चर्चा में है। इस समिति में प्रदेश की राजनीति के तीन दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को एक साथ सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। यानी यह समिति विधानसभा के नियमों का देखेंगे। इस समिति में दिग्गज नेताओं को ही रखने की परंपरा रही है।

सत्ता और विपक्ष की भागीदारी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कुल 16 समितियों में सत्ता और विपक्ष की भागीदारी में संतुलन का खास ध्यान रखा है। 11 समितियों में बीजेपी विधायकों को सभापति बनाया गया है। तीन समितियों की कमान कांग्रेस विधायकों को सौंपी गई है, जबकि दो समितियों के पदेन सभापति खुद वासुदेव देवनानी रहेंगे।

सीएम भजनलाल सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति के सदस्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पहली बार सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया है। विशेष बात यह है कि पिछली बार मुख्यमंत्री इस कमेटी का हिस्सा नहीं थे। इस समिति की अध्यक्षता स्वयं विधानसभा अध्यक्ष करते हैं और इसमें नेता प्रतिपक्ष सहित 16 वरिष्ठ विधायकों को शामिल किया गया है।

कल्पना देवी को बड़ी जिम्मेदारी

16 समितियों में से केवल एक समिति की कमान महिला विधायक को मिली है। कोटा में लाडपुरा से बीजेपी विधायक कल्पना देवी को महिलाओं और बालकों के कल्याण संबंधी समिति का सभापति नियुक्त किया है।

नियम समिति

पदेन सभापति स्पीकर वासुदेव देवनानी, सदस्य वसुधंरा राजे,अशोक गहलोत,श्रीचंद कृपलानी,चंद्रभान सिंह आक्या,सचिन पायलट,हरीश चौधरी,दीप्ति किरण माहेश्वरी सदस्य बनाए हैं।

जनलेखा समिति (PAC)

टीकाराम जूली (नेता प्रतिपक्ष) सभापति. सदस्य के रुप में अनिता भदेल,अर्जुनलाल जीनगर,प्रमोद जैन भाया,विश्वनाथ मेघवाल,अजय सिंह,रामकेश मीणा,चंद्रभान सिंह चौहान,सुरेश धाकड़,रफीक खान, रोहित बोहरा, गुरवीर सिंह और गोपाल शर्मा।

प्रश्न एवं संदर्भ समिति

सभापति राजेंद्र पारीक (कांग्रेस), अर्जुनसिंह बामणिया, कांति प्रसाद मीणा, गोपीचंद मीणा,जसवंत सिंह गुर्जर,अंशुमान सिंह भाटी,देवेंद्र जोशी,रामावतार बैरवा,प्रताप पुरी,लालाराम बैरवा,रविंद्र सिंह भाटी और दीनदयाल बैरवा सदस्य बनाए हैं।

पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति

नरेंद्र बुडानियां (कांग्रेस) सभापति। जब्बर सिंह सांखला,दीपचंद खैरिया,भैराराम चौधरी,उदयलाल भडाणा,हरलाल सहारण,उदयलाल डांगी,धर्मपाल,ललित यादव,विकास चौधरी और सुरेश गुर्जर सदस्स बने हैं।

महिलाओं और बालकों के कल्याण संबंधी समिति

कल्पना देवी सभापति। शोभारानी कुशवाह,दीप्ति किरण माहेश्वरी,शोभा चौहान,रमीण खड़ीया,नौक्षम चौधरी,शांता अमृतलाल मीणा,शिमला देवी,सुशीला रामेश्वर डूडी और ऋतु बानावत सदस्य बने हैं।

अनुसूचित जाति कल्याण समिति

रमेश खींची सभापति। बहादुर सिंह,कालूराम,चुन्नीलाल,सीएल प्रेमी बैरवा,सोहनलाल नायक,आदुराम मेघवाल,राधेश्याम बैरवा,राम सहाय वर्मा,लक्ष्मण राम,गीता बरवड़,अनीता जाटव और संजय कुमार सदस्य बने हैं।

अनुसूचित जाति कल्याण समिति

फूल सिंह मीणा सभापति। कैलाशचंद्र मीणा,इंद्रा मीणा,घनश्याम मेहर,लक्ष्मण मीणा,महेंद्रपाल मीणा,शंकरलाल डेचा,राम​बिलास,मांगेलाल मीणा और थावरचंद को सदस्य बनाया है।

गृह,स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति

जसवंत सिंह यादव,सभापति। श्रीचंद कृपलानी,रामस्वरुप लांबा,छगनसिंह राजपुरोहित,दर्शनसिंह,भीमराज भाटी,लादूलाल पितलिया,चेतन पटेल कोलाना,विद्याद्यर सिंह,विनोद कुमार,डूंगरराम गेदर,अशोक कुमार कोठारी को सदस्य बनाया है।

पुस्तकालय और सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति

हरिसिंह रावत को सभापति बनाया है। अशोक चांदना,गोविंद प्रसाद,रामनिवास गावड़िया,देवी सिंह शेखावत,ताराचंद जैन,रेवंतराम डांगा,विक्रम बंशीवाल,पितराम सिंह काला,पूसाराम गोदारा और जयकृष्ण पटेल को सदस्य बनाया है।

याचिका और सदाचार समिति

कैलाशचंद वर्मा को सभापति बनाया है। गणेश घोघरा,वीरेंद्र सिंह,राजेंद्र गुर्जर,बालमुकुन्दाचार्य,हंसराज पटेल,जेठानंद व्यास,जयदीप बिहाणी,सुखवंत सिंह,भगवाना राम सैनी,अभिमन्यू पूनियां,मोतीराम,प्रियंका चौधरी को सदस्य बनाया हे।

विशेषाधिकार और अधीनस्थ विधान संबंधी समिति

जितेंद्र कुमार गोठवाल को सभापति बनाया है। प्रतापालाल भील,सुभाष मील,पुष्करलाल डांगी,मनीष यादव,विक्रम सिंह जाखल,ताराचंद जैन,अतुल भंसाली,प्रशांत शर्मा,उमेश मीणा,गणेशराज बंसल,शिखा मील बराला और कुलदीप धनखड़ को सदस्य बनाया है।

अल्पसंख्यकों के कल्याण और पर्यावरण संबंधी समिति

केसराम चौधरी सभापति, हाकम अली खां,जाकिर हुसैन गैसावत,रतन देवासी,विरेद्र सिंह मसूदा, भागचंद टांकडा, राजेंद्र, राजेंद्र भाम्बू,अनिल कुमार कटारा और रुपिंद्र सिंह कुन्नर को सदस्य बनाया है।

सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति

स्पीकर वासुदेव देवनानी पदेन सभापति होंगे। सीएम भजनलाल शर्मा,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,कालीचरण सर्राफ,राजेंद्र पारीक,अर्जुनलाल जीनगर,संदीप शर्मा,फूल सिंह मीणा,बाबूसिंह राठौड़,जसवंत सिंह यादव,​हरिसिंह रावत,केसाराम चौधरी, नरेंद्र बुडानिया,रमेश खींची,कलपना देवी,कैलाश चन्द वर्मा और जितेंद्र कुमार गोठवाल को सदस्य बनाया है।

प्राक्कलन समिति-क

विधायक संदीप शर्मा सभापति बने हैं। शांति धारीवाल,प्रताप सिंह सिंघवी,समाराम,हरेंद्र मिर्धा,छोटूसिंह,अर्जुन लाल,जीवाराम चौधरी,सुरेश मोदी,अमित चाचाण,मनोज कुमार और विश्वरात सिंह मेवाड़ सदस्य बने हैं।

प्राक्कलन समि​ति-ख

बाबूसिंह राठौड़ सभापति बने हैं। पुष्पेंद्र सिंह,शंकर सिंह रावत,गोविंद सिंह डोटासरा,हमीर सिंह भायल, पब्बाराम विश्नोई, समरजीत सिंह,मनोज कुमार,अमीन कागजी,सुभाष गर्ग और अरुण चौधरी को सदस्य बनाया है।

राजकीय उपक्रम समिति

कालीचरण सर्राफ सभापति बने हैं। दयराम परमार,श्रवण कुमार,संजीव कुमार,हरिमोहन शर्मा,रीटा चौधरी,यूनुस खान, गोपाललाल शर्मा,शत्रु्घन गौतम,गोरधन,​ललित मीणा,अनिल कुमार शर्मा और शैलेश सिंह को सदस्य बनाया है।

ये भी पढे़:-

अब होटल और प्राइवेट जगहों में नहीं होंगे सरकारी कार्यक्रम, धन खर्च पर लगेगी लगाम

IRS अफसर ने दहेज में मांगे 1 करोड़ और SUV, कोर्ट ने कहा-मां पर भी चलेगा मुकदमा

रणथंभौर में बूढ़े और बीमार बाघों के लिए बनेगा अलग सफारी पार्क, सरकार को भेजा प्रस्ताव

रेल मार्ग को दहलाने की साजिश, ट्रैक पर रखा लोहे का भारी गार्डर, टला हादसा



Tags:
  • सचिन पायलट
  • राजस्थान विधानसभा
  • पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
  • पूर्व सीएम अशोक गहलोत
  • वासुदेव देवनानी
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • हरीश चौधरी
  • अशोक चांदना
  • शांति धारीवाल
  • टीकाराम जूली
  • विधायक संदीप शर्मा
  • अनिता भदेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच