कुछ घंटों का VIP दौरा, लाखों का टेंट-साउंड बिल, अफसरों और टेंट संचालकों की मौज!

Arun Tiwari | Updated:
Share
बिलासपुर में दो साल में 50 सरकारी कार्यक्रमों पर 6 करोड़ खर्च, VIP दौरों के नाम पर लाखों के बिलों पर उठे सवाल।
बिलासपुर में दो साल में 50 सरकारी कार्यक्रमों पर 6 करोड़ खर्च, VIP दौरों के नाम पर लाखों के बिलों पर उठे सवाल।

छत्तीसगढ़ में वीआईपी का दौरा सरकारी खजाने पर कितना भारी पड़ रहा है, इसकी बानगी बिलासपुर जिले के आंकड़ों में देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री का कुछ घंटों का दौरा हो या किसी सरकारी भवन का उद्घाटन, टेंट, साउंड सिस्टम और लाइटिंग के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम खत्म होते ही टेंट उखड़ जाते हैं, लेकिन उनके बिल सरकारी फाइलों में लंबे समय तक बने रहते हैं। बिलासपुर में पिछले दो साल के दौरान 50 सरकारी कार्यक्रमों पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यानी औसतन हर कार्यक्रम पर 12 लाख रुपए। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि यह सरकारी जरूरत के नाम पर फिजूलखर्ची है या फिर बिलों के जरिए सरकारी खजाने को चूना लगाने का खेल?

VIP आए तो लाखों का इंतजाम

वीआईपी दौरों में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों की होती है। टेंट, साउंड सिस्टम, लाइटिंग और दूसरी सुविधाओं के इंतजाम विभाग के माध्यम से किए जाते हैं। इसके बाद संबंधित एजेंसियों के बिल तैयार होते हैं और भुगतान की प्रक्रिया शुरू होती है। आरोप हैं कि इसी व्यवस्था की आड़ में कई आयोजनों में जरूरत से ज्यादा खर्च दिखाकर लाखों रुपए के बिल लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम कुछ घंटों का होता है, लेकिन उसके इंतजाम का खर्च लाखों में पहुंच जाता है। बिलासपुर में दो साल के दौरान हुए 50 सरकारी कार्यक्रमों पर खर्च की गई 6 करोड़ रुपए की राशि में करीब 5 करोड़ रुपए टेंट और 1 करोड़ रुपए साउंड सिस्टम तथा लाइटिंग पर खर्च हुए हैं। यह आंकड़ा बताता है कि सरकारी आयोजनों में अस्थायी व्यवस्थाओं पर किस स्तर पर पैसा खर्च किया जा रहा है।

एक गांव की चौपाल में 37 लाख का टेंट

यह सब गड़बड़ी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और टेंट संचालकों की मिलीभगत से हो रही है। कहीं-कहीं तो इस गठजोड़ ने खर्च की हद ही पार कर दी। खर्च के आंकड़ों में सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार के दौरान खोंगसरा गांव में आयोजित चौपाल की है। इस कार्यक्रम में टेंट पर 37.70 लाख रुपए खर्च किए गए। सवाल है कि एक गांव में आयोजित चौपाल के लिए आखिर इतने महंगे टेंट की जरूरत क्यों पड़ी?

मुख्यमंत्री के तखतपुर दौरे में भी खर्च के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। हेलीपैड की व्यवस्था पर 4.5 लाख रुपए खर्च हुए। स्कूल में टेंट लगाने के लिए 40.49 लाख और पॉलीटेक्निक कॉलेज में टेंट के लिए 24.77 लाख रुपए का बिल सामने आया। यानी एक ही दौरे से जुड़े अलग-अलग इंतजामों पर लाखों रुपए खर्च किए गए। फैमिली कोर्ट के उद्घाटन में 24.41 लाख रुपए खर्च किए गए। मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन पर 14.93 लाख, एक अन्य भ्रमण कार्यक्रम में 15.12 लाख और सर्किट हाउस आगमन पर 14.90 लाख रुपए खर्च हुए।

मिशन उल्लास 100: छत्तीसगढ़ को 2027 तक 100% साक्षर बनाने सरकार का बड़ा अभियान, 30 नवंबर से घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम | Mission Ullas 100: Government's Big Campaign to Make Chhattisgarh 100% Literate by 2027, Survey Teams to Reach Homes from November 30
छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने सरकार का मिशन उल्लास 100, 30 नवंबर से घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम
27 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<strong>रायपुर। </strong>छत्तीसगढ़ को पूरी तरह साक्षर बनाने के लिए सरकार ने अब कमर कस ली है। प्रदेश में बचे हुए निरक्षरों को खोजने के लिए जल्द ही घर-घर दस्तक दी जाएगी। इसके लिए सरकार ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान शुरू करने जा रही है। 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक गांवों और शहरों के वार्डों में सर्वे किया जाएगा।

साउंड और स्क्रीन के नाम पर भी लाखों

खर्च की सूची में वर्चुअल कार्यक्रम भी शामिल हैं। दिल्ली से कोलकाता फ्लाइट के शुभारंभ के दौरान टीवी स्क्रीन के लिए 1.27 लाख रुपए खर्च किए गए। कोलकाता से बिलासपुर फ्लाइट शुभारंभ के लिए साउंड सिस्टम पर 1.95 लाख रुपए का बिल लगाया गया। दिल्ली फ्लाइट के शुभारंभ पर टीवी स्क्रीन के लिए 1.50 लाख और वॉल स्क्रीन प्लेट के नाम पर 3 लाख रुपए खर्च दिखाए गए।

पुलिस ग्राउंड में राज्य उत्सव के दौरान साउंड सिस्टम के लिए 3.58 लाख और 3.88 लाख रुपए के बिल सामने आए। वहीं, गौरव दिवस कार्यक्रम में साउंड सिस्टम पर 5.97 लाख रुपए खर्च किए गए। तखतपुर में न्यायालय भवन के भूमिपूजन पर 21.48 लाख और बहतराई खेल परिसर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पर 19.95 लाख रुपए खर्च हुए। इसी परिसर में समापन कार्यक्रम के लिए भी 17.83 लाख रुपए का बिल लगाया गया।

महादेव सट्टा केस: ED का बड़ा खुलासा, 200 करोड़ के निवेश और 60 करोड़ के हवाला की जांच तेज | Mahadev Satta Case: ED's Big Revelation, Investigation Intensifies into 200 Crore Investment and 60 Crore Hawala
महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच
27 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
<strong>रायपुर। </strong>महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। शुक्रवार को ED की टीमों ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में एक साथ छापेमारी की। इस बार जांच के घेरे में होटल, क्लब और मनोरंजन कारोबार से जुड़े ठिकाने हैं।

वीआईपी दौरों पर इस तरह का खर्च

  • फैमिली कोर्ट का उद्घाटन - 24.41 लाख रुपए
  • हेलीपैड में व्यवस्था - 4.5 लाख रुपए
  • स्कूल में टेंट - 40.49 लाख रुपए
  • पॉलीटेक्निक कॉलेज में टेंट - 24.77 लाख रुपए
  • सीएम का बिलासपुर आगमन - 14.93 लाख रुपए
  • सीएम का भ्रमण - 15.12 लाख रुपए
  • सीएम का सर्किट हाउस आगमन - 14.90 लाख रुपए
  • सीएम का सुशासन तिहार - खोंगसरा गांव में टेंट - 37.70 लाख रुपए
  • दिल्ली से कोलकाता फ्लाइट शुभारंभ पर टीवी स्क्रीन - 1.27 लाख रुपए
  • कोलकाता से बिलासपुर फ्लाइट शुभारंभ पर साउंड सिस्टम - 1.95 लाख रुपए
  • दिल्ली फ्लाइट का शुभारंभ, टीवी स्क्रीन - 1.50 लाख रुपए
  • कोलकाता से बिलासपुर फ्लाइट शुभारंभ पर वॉल स्क्रीन प्लेट - 3 लाख रुपए
  • साउंड सिस्टम - 3.58 लाख रुपए
  • साउंड सिस्टम - 3.88 लाख रुपए
  • पुलिस ग्राउंड में गौरव दिवस - साउंड सिस्टम - 5.97 लाख रुपए
  • तखतपुर में न्यायालय भवन का भूमिपूजन - 21.48 लाख रुपए
  • खेल परिसर बहतराई में सीएम का कार्यक्रम - 19.95 लाख रुपए
  • खेल परिसर बहतराई में समापन कार्यक्रम - 17.83 लाख रुपए

एक कार्यक्रम में तीन-तीन बिल का आरोप

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल एक ही कार्यक्रम के लिए अलग-अलग बिल लगाए जाने को लेकर है। आरोप है कि कुछ आयोजनों में तीन-तीन बिल प्रस्तुत किए गए। यदि एक ही कार्यक्रम के लिए कई बिल लगाए गए हैं, तो यह जांच का विषय है कि कौन-सा काम कितनी राशि में कराया गया और क्या सभी भुगतान वास्तविक सेवाओं के आधार पर हुए हैं?

कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने सरकारी कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर बिलों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वीआईपी कार्यक्रमों के नाम पर मनमाने बिल लगाए गए हैं।

संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में भर्ती और कोयला घोटाला: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें | Constitution Expert Kanak Tiwari Passes Away, Relief for NHM Employees, Recruitment in Electricity Companies, and Coal Scam: Major Chhattisgarh News
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
26 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में संविधान विशेषज्ञ और पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन हो गया। बैलाडीला की पहाड़ियों में 3 किलोमीटर तक दरारें पड़ने से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं, NHM कर्मचारियों की पांच मांगें मंजूर हुई हैं। बिजली कंपनियों के 1501 पदों पर डेढ़ लाख से अधिक आवेदन आए हैं। जमीन-मकान की रजिस्ट्री के लिए धरोहर वेबसाइट लॉन्च की गई है।

मंत्री बोले- जांच के बाद ही होता है भुगतान

वहीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभाग का बचाव किया है। उनका कहना है कि वीआईपी दौरों में टेंट और बिजली की व्यवस्था पर किए गए खर्च में कोई गड़बड़ी नहीं है। सभी बिलों का बाकायदा सत्यापन होता है और पूरी जांच के बाद ही राशि जारी की जाती है। जहां गड़बड़ी की आशंका होती है, वहां फंड रोक दिया जाता है।

पूरे प्रदेश के खर्च की जांच जरूरी

बिलासपुर के ये आंकड़े केवल एक जिले के हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य वीआईपी के दौरे लगातार होते रहते हैं। ऐसे में पूरे प्रदेश में सरकारी कार्यक्रमों के नाम पर होने वाले खर्च का आंकड़ा कितना बड़ा होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सवाल यह है कि क्या हर कार्यक्रम में टेंट और साउंड पर लाखों रुपए खर्च करना जरूरी है? क्या खर्च का निर्धारण कार्यक्रम की अवधि और लोगों की संख्या के आधार पर होता है? और क्या भुगतान से पहले वास्तव में लगाए गए टेंट और उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया जाता है?
Tags:
  • Government program expenses
  • सरकारी कार्यक्रमों पर खर्च
  • Tent and sound system costs
  • टेंट और साउंड बिल
  • VIP tour expenditures
  • वीआईपी दौरे का खर्च
  • लोक निर्माण विभाग
छत्तीसगढ़ विधानसभा का आकार होगा बड़ा, 90 की जगह 135 विधायक, महिलाओं के लिए 45 सीटें!

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ विधानसभा का आकार होगा बड़ा, 90 की जगह 135 विधायक, महिलाओं के लिए 45 सीटें!
MP में 4.6‌ साल में‌ एक करोड़ किसानों‌ में से सिर्फ 12‌ लाख रजिस्टर्ड, तकनीकी उलझनों से अन्नदाता भरोसा नहीं जीत पाया फार्मगेट‌

By Sanjay Sharma

MP में 4.6‌ साल में‌ एक करोड़ किसानों‌ में से सिर्फ 12‌ लाख रजिस्टर्ड, तकनीकी उलझनों से अन्नदाता भरोसा नहीं जीत पाया फार्मगेट‌
छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने सरकार का मिशन उल्लास 100, 30 नवंबर से घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने सरकार का मिशन उल्लास 100, 30 नवंबर से घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम
मतदान से पहले ही 40 प्रधान निर्विरोध, कांग्रेस के 26 और भाजपा के 12 उम्मीदवार जीते; बागी तेवर और दल-बदल से गरमाई सियासत

By Jageshwar Prasad

मतदान से पहले ही 40 प्रधान निर्विरोध, कांग्रेस के 26 और भाजपा के 12 उम्मीदवार जीते; बागी तेवर और दल-बदल से गरमाई सियासत
जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप

By Ashish Bhardwaj

जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप
जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

By Jageshwar Prasad

जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार
निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका

By Sanjay Gupta

निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका