छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने सरकार का मिशन उल्लास 100, 30 नवंबर से घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम

VINAY VERMA | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने के लिए 30 नवंबर से मिशन उल्लास 100 के तहत घर-घर सर्वे कर निरक्षरों की पहचान की जाएगी।
छत्तीसगढ़ को 100% साक्षर बनाने के लिए 30 नवंबर से मिशन उल्लास 100 के तहत घर-घर सर्वे कर निरक्षरों की पहचान की जाएगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ को पूरी तरह साक्षर बनाने के लिए सरकार ने अब कमर कस ली है। प्रदेश में बचे हुए निरक्षरों को खोजने के लिए जल्द ही घर-घर दस्तक दी जाएगी। इसके लिए सरकार ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान शुरू करने जा रही है। 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक गांवों और शहरों के वार्डों में सर्वे किया जाएगा।

इस दौरान 15 साल या उससे अधिक उम्र के ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, जो अब तक पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर राज्य बनाना है।

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने सभी कलेक्टरों को अभियान के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, अब तक हुए साक्षरता महापरीक्षा अभियानों में सामुदायिक भागीदारी से काफी लोगों को साक्षर बनाया गया है। अब जिलों में बहुत कम लोग असाक्षर बचे हैं। इन्हें खोजने और पढ़ाई से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता: व्यवस्था पर सवाल | No Doctors in Government Hospitals, Concern Over Health Checkups for Alcoholics in Sagar: Questions on System
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
26 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
एमपी अजब है, सबसे गजब है ! आपने यह लोकप्रिय स्लोगन तो सुना ही होगा। मप्र पर्यटन विकास निगम ने ये पॉपुलर स्लोगन, प्रदेश को टूरिज्म के सेक्टर में प्रमोट करने के लिए 2010 में बनवाया था। बरसों बाद ये स्लोगन फिर से चर्चा में है, लेकिन पर्यटन नहीं सागर जिला प्रशासन के कारनामे की वजह से।

मतदाता सूची से होगी असाक्षरों की तलाश

सर्वे के लिए केवल घरों तक पहुंचने पर निर्भर नहीं रहा जाएगा। मतदाता सूची, राशन कार्ड, वीबी जी राम जी के मस्टर रोल और पिछली महापरीक्षा में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहे लोगों की सूची का भी इस्तेमाल किया जाएगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी सर्वे में मदद करेंगे।

ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों, पलायन करने वाले परिवारों, दूरस्थ पारा-टोलों, जेलों और नक्सली पुनर्वास केंद्रों में भी असाक्षरों की तलाश की जाएगी। यानी अभियान में उन लोगों को भी शामिल करने की कोशिश होगी, जो सामान्य सर्वे में छूट जाते हैं।

50 घंटे की ट्रेनिंग के बिना शिक्षकों को नहीं मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI और साइबर सुरक्षा पर होगा जोर | Teachers will not get promotion and increment without 50 hours of training, focus on AI and cybersecurity
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
25 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>रायपुर। </b>अब स्कूलों में सिर्फ बच्चों को ही नहीं ,बल्कि शिक्षकों को भी हर साल नई चीजें सीखनी होंगी। बदलते दौर के साथ शिक्षकों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और पढ़ाई को ज्यादा रोचक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को हर साल 50 घंटे की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।

5-6 लोगों की बनेगी पढ़ाई की टोली

सर्वे में जिन लोगों की पहचान होगी, उनकी जानकारी मोबाइल ऐप में दर्ज की जाएगी। इसके बाद सुविधानुसार 5 से 6 शिक्षार्थियों का समूह बनाकर साक्षरता कक्षाएं चलाई जाएंगी। इन कक्षाओं में 200 घंटे का निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा।

इस काम में विद्यार्थियों के साथ एनसीसी, स्काउट, जनप्रतिनिधियों और पहले से साक्षर हो चुके लोगों की मदद ली जाएगी। पहले महापरीक्षा पास कर चुके नवसाक्षर भी अपने आसपास के निरक्षर लोगों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में करियर का सुनहरा मौका: 11 नए कोर्स में प्रवेश शुरू | Golden Opportunity for Career in Medical Field in Chhattisgarh: Admissions Open for 11 New Courses
मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का मौका, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के लिए प्रवेश शुरू
05 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11 संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों के जरिए छात्र डॉक्टर बनने के अलावा मेडिकल सेक्टर के कई तकनीकी क्षेत्रों में भी अपना भविष्य बना सकते हैं।

हर शनिवार स्कूलों में चलेगा उल्लास कार्यक्रम

अभियान को सिर्फ सर्वे और कक्षाओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा। गांवों और मोहल्लों में दीवारों पर उल्लास के नारे लिखवाए जाएंगे। हर शनिवार बैगलेस डे पर स्कूलों में नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। इसके जरिए बच्चों और समुदाय को भी साक्षरता अभियान से जोड़ा जाएगा।

AI का बढ़ता खतरा: क्या CAPTCHA अब वेबसाइटों को सुरक्षित रख पाएगा? | The Growing Threat of AI: Will CAPTCHA Still Be Able to Secure Websites?
CAPTCHA हुआ फेल, AI के दौर में इंसान और मशीन की पहचान करना हुआ मुश्किल, टेंशन में टेक कंपनियां
10 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>नई दिल्ली। </b>इंटरनेट पर कोई वेबसाइट खोलते समय कई बार आपसे ट्रैफिक लाइट या गाड़ियों की तस्वीर पहचानने, टेढ़े-मेढ़े अक्षर लिखने या 'मैं रोबोट नहीं हूं' वाले बॉक्स पर क्लिक करने को कहा जाता है। इसे CAPTCHA कहते हैं। इसका मकसद वेबसाइट को फर्जी गतिविधियों और बॉट्स से बचाना है।

31 दिसंबर तक जांचेंगे सर्वे की हकीकत

अभियान के लिए चार चरणों में समय-सारणी तय की गई है।

  • 30 नवंबर से 15 दिसंबर: घर-घर सर्वे और असाक्षरों की पहचान।
  • 15 से 25 दिसंबर: छूटे हुए परिवारों का सत्यापन, ग्रामसभा में सूची का वाचन और घोषणा पत्र तैयार करना।
  • 25 से 31 दिसंबर: हर ग्राम और वार्ड के 5 से 10 प्रतिशत घरों का रैंडम भौतिक सत्यापन।
  • 31 दिसंबर से महापरीक्षा तक: उल्लास केंद्रों में नियमित कक्षाएं और परीक्षा की तैयारी।
कलेक्टरों को हर सप्ताह समय-सीमा की बैठक में अभियान की समीक्षा करनी होगी। सर्वे, कक्षाओं और महापरीक्षा की तैयारियों पर नजर रखने के साथ ग्राम से जिला स्तर तक प्रमाण पत्र भी तैयार किए जाएंगे। अब देखना होगा कि घर-घर सर्वे के बाद वास्तव में कितने छूटे हुए लोगों तक शिक्षा पहुंच पाती है।

FAQ:

  1. छत्तीसगढ़ में साक्षरता अभियान का उद्देश्य क्या है?
    छत्तीसगढ़ में साक्षरता अभियान का उद्देश्य वर्ष 2026-27 तक राज्य को पूर्ण साक्षर बनाना है, जिसमें 15 साल या उससे अधिक उम्र के असाक्षर लोगों की पहचान कर उन्हें पढ़ाई से जोड़ना शामिल है।
  2. इस अभियान में असाक्षरों की पहचान कैसे की जाएगी?
    इस अभियान में असाक्षरों की पहचान मतदाता सूची, राशन कार्ड, और पिछली महापरीक्षा में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहे लोगों की सूची के माध्यम से की जाएगी, साथ ही घर-घर सर्वे भी किया जाएगा।
  3. साक्षरता कक्षाएं कैसे संचालित की जाएंगी और इसमें कौन-कौन शामिल होगा?
    साक्षरता कक्षाएं 5 से 6 शिक्षार्थियों के समूहों में चलाई जाएंगी, जिनमें विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्यकर्मियों और नवसाक्षरों को शामिल किया जाएगा।
Tags:
  • साक्षरता अभियान
  • Mission Ullash 100
  • मिशन उल्लास 100
  • Chhattisgarh Literacy Mission
  • छत्तीसगढ़ साक्षरता मिशन
  • Adult Education Program
  • पूर्ण साक्षर राज्य
MP में 4.6‌ साल में‌ एक करोड़ किसानों‌ में से सिर्फ 12‌ लाख रजिस्टर्ड, तकनीकी उलझनों से अन्नदाता भरोसा नहीं जीत पाया फार्मगेट‌

By Sanjay Sharma

MP में 4.6‌ साल में‌ एक करोड़ किसानों‌ में से सिर्फ 12‌ लाख रजिस्टर्ड, तकनीकी उलझनों से अन्नदाता भरोसा नहीं जीत पाया फार्मगेट‌
मतदान से पहले ही 40 प्रधान निर्विरोध, कांग्रेस के 26 और भाजपा के 12 उम्मीदवार जीते; बागी तेवर और दल-बदल से गरमाई सियासत

By Jageshwar Prasad

मतदान से पहले ही 40 प्रधान निर्विरोध, कांग्रेस के 26 और भाजपा के 12 उम्मीदवार जीते; बागी तेवर और दल-बदल से गरमाई सियासत
जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप

By Ashish Bhardwaj

जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप
जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

By Jageshwar Prasad

जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार
निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका

By Sanjay Gupta

निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका
सांसद कुलस्ते और CM के अपर सचिव में जुबानी जंग: चुनाव लड़ने की नसीहत पर मरकाम का पलटवार, याद दिलाई जिम्मेदारी

By Harrison Masih

सांसद कुलस्ते और CM के अपर सचिव में जुबानी जंग: चुनाव लड़ने की नसीहत पर मरकाम का पलटवार, याद दिलाई जिम्मेदारी
जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

By Mukesh Sharma

जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला