जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप
Ashish Bhardwaj | Updated:
भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR
जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। विधायक के खिलाफ गलतागेट थाने में FIR दर्ज हुई है। उन पर एक मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर इलाके से चले जाने का दबाव बनाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर धमकी दी।
गलतागेट थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत मोहम्मद याकूब खान ने दर्ज करवाई है। वह जयपुर के ईदगाह क्षेत्र की वन विहार कॉलोनी के निवासी हैं और राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं।
शिकायत के मुताबिक, मोहम्मद याकूब खान के ताऊजी के बेटे मोहम्मद आरिफ न्यायिक अधिकारी हैं। वे सेशन जज कैडर में कार्यरत हैं और फिलहाल जयपुर से बाहर पदस्थापित हैं।
मोहम्मद आरिफ ने 31 जुलाई 2025 को जयपुर के बास बदनपुरा स्थित मीणा कॉलोनी में एक मकान खरीदा था। आरोप है कि 10 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 11:30 बजे विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने समर्थकों के साथ उनके घर के बाहर पहुंच गए।
शिकायतकर्ता के अनुसार, विधायक ने मकान मालिक को इलाके से पलायन करने की बात कही। उन्होंने मकान बेचकर दूसरी जगह चले जाने का दबाव बनाया। इस दौरान अभद्र और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल भी किया गया।
शिकायत में विधायक के कथित बयान का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि उन्होंने कहा, 'नहीं आया क्यों वो चोर, चौराहे पर कूटूंगा आज। वीडियो और बनाऊंगा साले की। कोई बात नहीं मर जाएगा साला। मेरा कहना नहीं मानेगा, उस आदमी का यही हाल होगा।'
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विधायक नहीं चाहते कि इलाके में कोई मुस्लिम व्यक्ति मकान खरीदे या अपने मकान की मरम्मत करवाए। इसी वजह से सेशन जज मोहम्मद आरिफ पर भी मकान बेचकर सी-स्कीम या वैशाली नगर जैसे इलाकों में चले जाने का दबाव बनाया गया।
हालांकि, ये सभी बातें फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोप हैं। पुलिस जांच में इनकी पुष्टि होना बाकी है।
शिकायत के अनुसार, घटना के दौरान विधायक की ओर से वीडियो भी बनवाया गया था। बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। कुछ समय बाद वीडियो हटा लिया गया, लेकिन इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होती रही।
वीडियो में विधायक की कथित भाषा और मकान मालिक को लेकर दिए गए बयानों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने इसी घटनाक्रम को आधार बनाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मोहम्मद याकूब खान ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
इसके बाद कोर्ट के आदेश पर गलतागेट थाना पुलिस ने विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में अब पुलिस की जांच अहम होगी। वायरल वीडियो, शिकायत में लगाए गए आरोप और घटना के समय मौजूद लोगों के बयान जांच का हिस्सा बन सकते हैं।
सेशन जज के मकान को लेकर हुआ विवाद
मोहम्मद आरिफ ने 31 जुलाई 2025 को जयपुर के बास बदनपुरा स्थित मीणा कॉलोनी में एक मकान खरीदा था। आरोप है कि 10 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 11:30 बजे विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने समर्थकों के साथ उनके घर के बाहर पहुंच गए।
शिकायतकर्ता के अनुसार, विधायक ने मकान मालिक को इलाके से पलायन करने की बात कही। उन्होंने मकान बेचकर दूसरी जगह चले जाने का दबाव बनाया। इस दौरान अभद्र और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल भी किया गया।
चौराहे पर पीटने की दी धमकी
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विधायक नहीं चाहते कि इलाके में कोई मुस्लिम व्यक्ति मकान खरीदे या अपने मकान की मरम्मत करवाए। इसी वजह से सेशन जज मोहम्मद आरिफ पर भी मकान बेचकर सी-स्कीम या वैशाली नगर जैसे इलाकों में चले जाने का दबाव बनाया गया।
हालांकि, ये सभी बातें फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोप हैं। पुलिस जांच में इनकी पुष्टि होना बाकी है।
विधायक ने बनवाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो में विधायक की कथित भाषा और मकान मालिक को लेकर दिए गए बयानों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने इसी घटनाक्रम को आधार बनाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR
इसके बाद कोर्ट के आदेश पर गलतागेट थाना पुलिस ने विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में अब पुलिस की जांच अहम होगी। वायरल वीडियो, शिकायत में लगाए गए आरोप और घटना के समय मौजूद लोगों के बयान जांच का हिस्सा बन सकते हैं।
जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार
By Jageshwar Prasad
निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका
By Sanjay Gupta
सांसद कुलस्ते और CM के अपर सचिव में जुबानी जंग: चुनाव लड़ने की नसीहत पर मरकाम का पलटवार, याद दिलाई जिम्मेदारी
By Harrison Masih
जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
By Mukesh Sharma
CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था, BJP बोली- आप तो ऐसे न थे
By Arohi Raj
एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण
By Sanjay Gupta
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता
By Mukesh Sharma