कांग्रेस विधायक अजय सिंह और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था
Arohi Raj | Updated:
कांग्रेस के विरोध के बीच CEC के साथ अजय सिंह दिखे।
जिस मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस पिछले दो महीने से देशभर में प्रदर्शन कर रही है, उन्हीं के साथ पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल) की एक तस्वीर ने एमपी की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। फोटो पर सवाल उठे तो अजय सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि वे ज्ञानेश कुमार को पहचानते नहीं थे।
इधर, ज्ञानेश कुमार दो दिन भोपाल में रहे, लेकिन कांग्रेस ने उनके दिल्ली रवाना होने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। अब भाजपा ने अजय सिंह की सफाई को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
दरअसल, 23 नवंबर को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के डीजी उपेंद्र जैन के बेटे दिव्यांशु की शादी थी। इसमें ज्ञानेश कुमार और अजय सिंह भी शामिल हुए थे। इसी दौरान दोनों की एक साथ तस्वीर खींची गई, जिसे अजय सिंह ने खुद फेसबुक पर पोस्ट किया था। बता दें कि उपेंद्र जैन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जीजा हैं। कांग्रेस लगातार ज्ञानेश कुमार पर भाजपा का साथ देने, वोट चोरी और SIR प्रक्रिया में पक्षपात करने का आरोप लगा रही है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह ने शादी समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इनमें एक तस्वीर में वे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपेंद्र जैन और ज्ञानेश कुमार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने पहुंचे अजय सिंह से मीडिया ने इस तस्वीर को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि फोटो किसी और ने वायरल नहीं की, बल्कि उन्होंने खुद फेसबुक पर डाली थी।
अजय सिंह ने बताया कि उपेंद्र जैन की पहली पोस्टिंग सीधी में हुई थी और वे जिले के पहले एसपी थे। उनके बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे थे। वहां नरेंद्र सिंह तोमर के साथ कुछ अन्य लोग भी खड़े थे। किसी ने परिचय नहीं कराया और फोटो खींच ली गई। उन्हें नहीं पता था कि वहां ज्ञानेश कुमार भी मौजूद हैं।
ज्ञानेश कुमार 23 नवंबर को सुबह 7.55 बजे भोपाल पहुंचे थे। दो दिन शहर में रहने के बाद वे 25 नवंबर को सुबह 8.25 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद कांग्रेस विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुटी। पार्टी के वॉट्सएप ग्रुपों में कार्यकर्ताओं को तुरंत प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का मैसेज भेजा गया। इसमें बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी कार्यालय के सामने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया।
अजय सिंह की सफाई के बाद शुरू हुए पॉलिटिकल कंट्रोवर्सी के बीच भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि अजय सिंह को गांधी परिवार से इतना डर क्यों है? किसी निजी कार्यक्रम में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात हो गई और फोटो खिंच गई तो इसमें सफाई देने की क्या जरूरत थी?
शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मित्र और विरोधी दोनों मिलते हैं। ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं और संवैधानिक पद पर बैठे हैं। उनके साथ खड़े होना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने अजय सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें हिम्मत के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उनकी राजनीति गांधी परिवार की कृपा पर निर्भर नहीं है।
उपेंद्र जैन के बेटे की शादी में दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए थे। कांग्रेस की ओर से अजय सिंह के अलावा कमलेश्वर पटेल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया पहुंची थीं। वहीं, भाजपा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद आलोक शर्मा, कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, यशोधरा राजे सिंधिया और डॉ. राघवेंद्र शर्मा समेत कई नेता शामिल हुए थे।
दरअसल, 23 नवंबर को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) के डीजी उपेंद्र जैन के बेटे दिव्यांशु की शादी थी। इसमें ज्ञानेश कुमार और अजय सिंह भी शामिल हुए थे। इसी दौरान दोनों की एक साथ तस्वीर खींची गई, जिसे अजय सिंह ने खुद फेसबुक पर पोस्ट किया था। बता दें कि उपेंद्र जैन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जीजा हैं। कांग्रेस लगातार ज्ञानेश कुमार पर भाजपा का साथ देने, वोट चोरी और SIR प्रक्रिया में पक्षपात करने का आरोप लगा रही है।
फोटो पर सवाल उठे तो अजय सिंह ने दी सफाई
अजय सिंह ने बताया कि उपेंद्र जैन की पहली पोस्टिंग सीधी में हुई थी और वे जिले के पहले एसपी थे। उनके बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे थे। वहां नरेंद्र सिंह तोमर के साथ कुछ अन्य लोग भी खड़े थे। किसी ने परिचय नहीं कराया और फोटो खींच ली गई। उन्हें नहीं पता था कि वहां ज्ञानेश कुमार भी मौजूद हैं।
अजय सिंह बोले- ज्ञानेश कुमार से बात करने का सवाल ही नहीं
उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार अपना पद छोड़ें। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर नारे भी लगाए जा चुके हैं। पद छोड़ने के बाद ही उनसे चर्चा करेंगे। फिलहाल उनसे बात करने का सवाल ही नहीं उठता।
By: अजय सिंह, चुरहट विधायक
ज्ञानेश कुमार दो दिन भोपाल में रहे, जाने के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन
भाजपा का तंज- अजय जी, आप तो ऐसे न थे
शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मित्र और विरोधी दोनों मिलते हैं। ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं और संवैधानिक पद पर बैठे हैं। उनके साथ खड़े होना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने अजय सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें हिम्मत के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उनकी राजनीति गांधी परिवार की कृपा पर निर्भर नहीं है।
शादी में पहुंचे थे भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता
भोपाल में दो दिन रहे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, लेकिन कांग्रेस को उनके दौरे की भनक तक नहीं लगी। उनके जाने के बाद कार्यकर्ता पुतला लेकर होटल से एयरपोर्ट तक दौड़ते रहे। उधर, कांग्रेस विधायक के साथ उनकी तस्वीर ने सियासी हलचल बढ़ा दी। #Congress #GyaneshKumar #AjaySingh https://t.co/hKtUkc6hlu
— Aman Vaishnav (@AmanDas01820397) November 26, 2026
28 सितंबर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही एमपी कांग्रेस
- 24 सितंबर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 28 सितंबर से आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।
- 28 सितंबर: भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
- 30 सितंबर: इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
- 6 अक्टूबर: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भोपाल में ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया।
- 25 नवंबर: ज्ञानेश कुमार के भोपाल से दिल्ली रवाना होने के करीब 10 घंटे बाद कांग्रेस ने पीसीसी कार्यालय के सामने उनका पुतला जलाया।
- चुरहट विधायक ने ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो शेयर करने पर क्या सफाई दी?
अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद फोटो फेसबुक पर पोस्ट की थी और यह किसी अन्य ने वायरल नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि वे ज्ञानेश कुमार से बात करने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि कांग्रेस उनकी इस्तीफे की मांग कर रही है। - कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन क्यों किया?
कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार पर भाजपा का साथ देने, वोट चोरी और SIR प्रक्रिया में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में, उन्होंने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। - उपेंद्र जैन की शादी में कौन-कौन नेता आए थे?
उपेंद्र जैन की शादी में कांग्रेस की ओर से अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने भाग लिया, जबकि भाजपा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई अन्य बड़े नेता शामिल हुए।
एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण
By Sanjay Gupta
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता
By Mukesh Sharma
MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम
By Sanjay Gupta
दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर
By Jageshwar Prasad
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव
By Ashish Bhardwaj
पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें
By Jageshwar Prasad
MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत
By Arohi Raj