विज्ञप्ति
MPPSC ने जारी किया राज्य सेवा, वन सेवा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस, यह रहेंगे नियम
Sanjay Gupta | Updated:
MPPSC ने राज्य सेवा, वन सेवा और विशेष परीक्षा 2027 का सिलेबस व प्री-मेंस परीक्षा पैटर्न जारी किया।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने साल 2027 की राज्य सेवा, राज्य वन सेवा और राज्य सेवा विशेष परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस जारी कर दिया है। आयोग ने 47 पेज में परीक्षा से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि प्री और मेंस परीक्षा कैसे होगी।
इंटरव्यू कितने अंकों का होगा और उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम कितने अंक लाने होंगे। परीक्षा पैटर्न में पिछले सालों के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी करने में आसानी होगी।
![विज्ञप्ति]()
मेंस यानी मुख्य लिखित परीक्षा कुल 1500 अंकों की होगी। इसमें उम्मीदवारों को 6 पेपर देने होंगे। पहले चार पेपर 300-300 अंकों के होंगे। पांचवां पेपर सामान्य हिंदी का 200 अंक और छठा हिंदी निबंध का 100 अंक का होगा।
पहले चार पेपर हल करने के लिए तीन-तीन घंटे का समय मिलेगा, जबकि पांचवें पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। वहीं छठे पेपर के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा।
इंटरव्यू पहले की तरह 185 अंकों का ही होगा। उम्मीदवार लंबे समय से इसके अंक घटाकर अधिकतम 100 करने की मांग कर रहे हैं।
उम्मीदवारों का कहना है कि इंटरव्यू में पक्षपात होता है। मेंस में अच्छे अंक लाने के बावजूद इंटरव्यू में कम अंक मिलने से मेरिट लिस्ट में उनकी रैंक नीचे चली जाती है। इससे उन्हें मनचाहा पद नहीं मिल पाता है। हालांकि, आयोग ने उम्मीदवारों की इस मांग को नहीं माना है।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेंस और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर होगा। मेंस के 1500 और इंटरव्यू के 185 अंक मिलाकर कुल 1685 अंकों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2027 की प्री के लिए 24 जनवरी और राज्य सेवा विशेष परीक्षा की प्री के लिए 2 मई की तारीख तय की है। हालांकि, भर्ती विज्ञापन कब जारी होगा, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ओबीसी आरक्षण मामले में जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश में 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण ही लागू है।
हाईकोर्ट 27 फीसदी आरक्षण के कानून को असंवैधानिक घोषित कर चुका है। राज्य सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, लेकिन मामले की सुनवाई कब होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं है। सरकार की कोशिश है कि सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के फैसले पर रोक मिल जाए, ताकि पहले की तरह 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ भर्ती विज्ञापन और अटके हुए रिजल्ट जारी किए जा सकें। ऐसा होने पर एक बार फिर 87-13 फीसदी का फॉर्मूला लागू हो सकता है।
इधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से खाली पदों की जानकारी जुटा ली है। इसे जल्द आयोग को भेजने की बात कही गई है। हालांकि, आरक्षण को लेकर स्थिति साफ नहीं होने के कारण अब शासन के निर्देश का इंतजार है। इसके बाद ही पीएससी और कर्मचारी चयन मंडल भर्ती विज्ञापन और रिजल्ट जारी करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
FAQs
प्री परीक्षा का ऐसा रहेगा पैटर्न
- प्री परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन मेंस के लिए होगा। इसके अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।
- प्री में सामान्य अध्ययन और सामान्य अभिरुचि परीक्षण के दो पेपर होंगे। दोनों पेपर 300-300 अंकों के होंगे।
- हर पेपर में 100 सवाल होंगे। सही जवाब पर 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाब देने पर 1 अंक कटेगा।
- परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए पांच दिन का समय मिलेगा। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
- किसी सवाल के एक से ज्यादा विकल्प सही होने पर सभी सही विकल्प मान्य होंगे। यदि कोई भी विकल्प सही नहीं हुआ तो सभी उम्मीदवारों को समान अंक मिलेंगे।
- अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 फीसदी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 30 फीसदी अंक लाने होंगे।
- कुल पदों के मुकाबले 20 गुना उम्मीदवारों को मेंस के लिए चुना जाएगा। अंतिम कटऑफ के बराबर अंक पाने वाले सभी उम्मीदवार भी मेंस दे सकेंगे।
राज्य सेवा परीक्षा के तीन क्रमिक चरण होंगे।
मेंस परीक्षा का ऐसा रहेगा पैटर्न
पहले चार पेपर हल करने के लिए तीन-तीन घंटे का समय मिलेगा, जबकि पांचवें पेपर के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। वहीं छठे पेपर के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा।
- पहले तीन पेपर अलग-अलग खंडों में बंटे होंगे। इनमें बेहद छोटे, छोटे और विस्तृत जवाब वाले सवाल पूछे जाएंगे।
- चौथे पेपर में केस स्टडी से जुड़े सवाल भी होंगे।
- पांचवें पेपर में सामान्य हिंदी और व्याकरण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
- छठे पेपर में निबंध, प्रारूप लेखन और प्रतिवेदन यानी रिपोर्ट लिखने से जुड़े सवाल होंगे।
राज्य सेवा मेंस एग्जाम 2027 परीक्षा योजना
185 अंक का ही रहेगा इंटरव्यू, उम्मीदवारों की मांग नहीं मानी
उम्मीदवारों का कहना है कि इंटरव्यू में पक्षपात होता है। मेंस में अच्छे अंक लाने के बावजूद इंटरव्यू में कम अंक मिलने से मेरिट लिस्ट में उनकी रैंक नीचे चली जाती है। इससे उन्हें मनचाहा पद नहीं मिल पाता है। हालांकि, आयोग ने उम्मीदवारों की इस मांग को नहीं माना है।
1685 अंकों के आधार पर बनेगी फाइनल मेरिट लिस्ट
एग्जाम पैटर्न
भर्ती विज्ञापन कब आएगा
हाईकोर्ट 27 फीसदी आरक्षण के कानून को असंवैधानिक घोषित कर चुका है। राज्य सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, लेकिन मामले की सुनवाई कब होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं है। सरकार की कोशिश है कि सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट के फैसले पर रोक मिल जाए, ताकि पहले की तरह 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ भर्ती विज्ञापन और अटके हुए रिजल्ट जारी किए जा सकें। ऐसा होने पर एक बार फिर 87-13 फीसदी का फॉर्मूला लागू हो सकता है।
इधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से खाली पदों की जानकारी जुटा ली है। इसे जल्द आयोग को भेजने की बात कही गई है। हालांकि, आरक्षण को लेकर स्थिति साफ नहीं होने के कारण अब शासन के निर्देश का इंतजार है। इसके बाद ही पीएससी और कर्मचारी चयन मंडल भर्ती विज्ञापन और रिजल्ट जारी करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
FAQs
- प्री परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?
प्री परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य अभिरुचि परीक्षण के दो पेपर होंगे, प्रत्येक 300 अंकों का। हर पेपर में 100 सवाल होंगे, सही जवाब पर 3 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा। - उम्मीदवारों को पास होने के लिए कितने अंक लाने होंगे?
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे। - इंटरव्यू के अंकों का क्या होगा?
इंटरव्यू पहले की तरह 185 अंकों का होगा, जिसका अंक घटाने की उम्मीदवारों की मांग को आयोग ने मान्य नहीं किया है।
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता
By Mukesh Sharma
MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम
By Sanjay Gupta
दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर
By Jageshwar Prasad
जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव
By Ashish Bhardwaj
पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें
By Jageshwar Prasad
MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत
By Arohi Raj