दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर

Jageshwar Prasad | Updated:
Share
राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में आज बड़ा फैसला होने जा रहा है। प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों को आज नए प्रधान मिल जाएंगे।
राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में आज बड़ा फैसला होने जा रहा है। प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों को आज नए प्रधान मिल जाएंगे।

राजस्थान में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव पूरे हो चुके हैं। अब ग्रामीण सत्ता की सबसे अहम कड़ी यानी पंचायत समिति प्रधानों के चयन की बारी है। प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है।

वोटिंग समाप्त होते ही मतपेटियां खुलेंगी और परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसके अगले दिन यानी शनिवार 28 नवंबर को उप प्रधान चुने जाएंगे।

हाल ही में जिला प्रमुख चुनावों के दौरान कई जिलों में चौंकाने वाले नतीजे आए थे। इसी अनुभव को देखते हुए सभी दल अब बेहद सतर्क हैं। क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कई जिलों में सदस्यों को बाड़ेबंदी से सीधे मतदान केंद्र लाया जाएगा।

बहुमत के बावजूद कांग्रेस चिंतित, 81 समितियों में फंसा पेंच

पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस को बढ़त दिलाई है। प्रदेश की 275 पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास अपना स्पष्ट बहुमत है। दूसरी तरफ सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 63 पंचायत समितियों में ही पूर्ण बहुमत मिल पाया है। बाकी बची 81 पंचायत समितियों में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ है।

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होता। सदस्य किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने के लिए स्वतंत्र होते हैं। इसी कारण अपने बहुमत वाले गढ़ को बचाए रखना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

100 प्रधान बनाने का भाजपा का लक्ष्य, छोटे दल बने किंगमेकर

कम सीटों पर बहुमत होने के बाद भी भाजपा हार मानने को तैयार नहीं है। पार्टी के रणनीतिकार 100 से अधिक पंचायत समितियों में अपना प्रधान बैठाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

इधर कांग्रेस नेतृत्व ने भी अपने सदस्यों की एकजुटता बनाए रखने के लिए घेराबंदी तेज कर दी है। जिन 81 समितियों में बहुमत का आंकड़ा अधूरा है, वहां सत्ता की चाबी छोटे दलों के पास है। इन जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ RLP और BAP के सदस्य निर्णायक साबित होंगे।

पंचायत समिति वार्ड चुनाव में दलों का प्रदर्शन

दल का नामजीते गए कुल वार्ड
कांग्रेस (INC)3 हजार 772
भारतीय जनता पार्टी (BJP)2 हजार 218
निर्दलीय प्रत्याशी664
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP)497
भारत आदिवासी पार्टी (BAP)278
बहुजन समाज पार्टी (BSP)61
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM)50
आम आदमी पार्टी (AAP)2
कुल वार्डों की संख्या7 हजार 542
उदयपुर पंचायत समिति चुनाव: एक वोट से जीती महिला उम्मीदवार, कई सीटों पर कड़ा मुकाबला | Udaipur Panchayat Samiti Elections: Woman Candidate Wins by One Vote, Close Contests in Many Seats
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के
22 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
उदयपुर जिले की पंचायत समिति चुनाव मतगणना में बेहद कड़ा मुकाबला दिखा। कई सीटों पर हार-जीत का फैसला चंद वोटों से हुआ। एक महिला उम्मीदवार तो महज एक वोट से जीतकर पंचायत समिति सदस्य बन गईं। कई अन्य सीटों पर भी जीत का अंतर 5, 10 और 15 वोटों से कम रहा।

प्रमुख जिलों की पंचायत समितियों में चुनावी तस्वीर

प्रदेश की कई चर्चित पंचायत समितियों में उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं:

  • बाड़मेर: यहां कांग्रेस पार्टी ने रतन सिंह पर भरोसा जताया है। पार्टी का सिंबल मिलने के बाद वे पूर्व विधायक के साथ समिति कार्यालय पहुंचे और पर्चा दाखिल किया।
  • भीलवाड़ा (जहाजपुर): इस सीट पर सीधा और रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा से कविता मीणा और कांग्रेस से सीता देवी गुर्जर ने प्रधान पद के लिए दावेदारी पेश की है।
  • हनुमानगढ़ जिला: संगरिया पंचायत समिति में निर्दलीय सुरेंद्र कुमार ने नामांकन भरकर मुकाबला कड़ा कर दिया है। वहीं हनुमानगढ़ टाउन से कांग्रेस ने मंगलाराम और हनुमानगढ़ जंक्शन से रत्नेश कड़वा को टिकट दिया है।
  • फलोदी: फलोदी पंचायत समिति की कमान संभालने के लिए कांग्रेस ने हीरा देवी को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।
पंचायत चुनाव: कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी फंसी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप | Panchayat Elections: Congress Majority, Yet District Chief Post Stuck in 8 Districts, Allegations of Horse Trading Against BJP
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?
23 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान के पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया, लेकिन अब गांवों की सत्ता के लिए नया राजनीतिक मुकाबला शुरू हो गया है। जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों की जीत के बाद भी कई जगह जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी का गणित साफ नहीं है। कांग्रेस के पास 23 जिला परिषदों में स्पष्ट बहुमत है, जबकि भाजपा को केवल पांच में बहुमत मिला है।

आज की चुनावी प्रक्रिया का समय

निर्वाचन चरणतय समय
समिति की प्रारंभिक बैठकसुबह 10:00 बजे
नामांकन पत्र जमा करनासुबह 11:00 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांचसुबह 11:30 बजे
नाम वापस लेने की समय-सीमादोपहर 1:00 बजे तक
चुनाव चिह्न का आवंटनदोपहर 1:00 बजे के बाद
मतदान प्रक्रियादोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक
वोटों की गिनती और नतीजेमतदान खत्म होते ही
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव: कांग्रेस का दबदबा, भाजपा ने 10 जिलों में बनाई सत्ता, चूरू में उलटफेर | Rajasthan District Head Election: Congress Dominance, BJP Forms Government in 10 Districts, Upset in Churu
जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 24 जिलों में जीत, भाजपा को 10 में सत्ता, चूरू-ब्यावर में उलटफेर
25 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के 37 जिलों के नतीजे सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने 24 और भाजपा ने 10 जिलों में जिला प्रमुख बनाए हैं। बीएपी ने दो और आरएलपी ने एक जिले में जीत दर्ज की है। चूरू और ब्यावर में स्पष्ट बहुमत के बावजूद पार्टियां अपना जिला प्रमुख नहीं बना पाईं। वहीं, डूंगरपुर और डीडवाना-कुचामन में लॉटरी से जिला प्रमुख का फैसला हुआ।

दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य की परीक्षा

यह चुनाव केवल स्थानीय प्रतिनिधियों तक सीमित नहीं है। राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की प्रतिष्ठा भी इन नतीजों से जुड़ी हुई है। हर बड़ा नेता अपने विधानसभा और संसदीय क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रधान बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। शाम तक आने वाले नतीजे प्रदेश की ग्रामीण राजनीति की नई दिशा तय करेंगे।

राजस्थान पंचायत चुनाव: RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में सत्ता की चाबी किसके हाथ? | Rajasthan Panchayat Elections: RLP-BAP Changed Political Equation, Majority in Nagaur, Who Holds the Key to Power in 8 Zila Parishads?
राजस्थान पंचायत चुनाव में RLP-BAP ने बदला सियासी गणित, नागौर में बहुमत, 8 जिला परिषदों में किसके हाथ सत्ता की चाबी?
20 Nov 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीसरी राजनीतिक ताकत ने भी अपना दम दिखाया है। नागौर में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने दोनों बड़े दलों को पीछे छोड़कर जिला परिषद में अपने दम पर बहुमत हासिल किया है। वहीं, डूंगरपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) भाजपा के बराबर 14 सीटें जीतकर खड़ी है।

Tags:
  • Rajasthan Panchayat Elections
  • राजस्थान पंचायत चुनाव
  • Defection Law
  • दलबदल कानून
  • Independent Candidates
  • पंचायत समिति प्रधान चुनाव 2026
  • प्रधान चुनाव क्रॉस वोटिंग
  • भाजपा 63 पंचायत समिति बहुमत
  • पंचायत समिति प्रधान परिणाम आज
  • उप प्रधान चुनाव 28 नवंबर
जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव

By Ashish Bhardwaj

पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव
पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें

By Jageshwar Prasad

पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें
MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत

By Arohi Raj

MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत
महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच
4 वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन शुरू, NCET स्कोर से मिलेगा कॉलेज; 3 दिसंबर तक करें आवेदन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

4 वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन शुरू, NCET स्कोर से मिलेगा कॉलेज; 3 दिसंबर तक करें आवेदन
आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

By Harrison Masih

आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत