नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता

Mukesh Sharma | Updated:
Share
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में विषय विशेषज्ञों की कमेटी बनाने के निर्देश
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में विषय विशेषज्ञों की कमेटी बनाने के निर्देश

राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती-2023 में बोनस अंक नहीं मिलने से परेशान अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने राज्य सरकार को आठ सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। यह कमेटी तय करेगी कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में संविदा पर काम करने वाले अभ्यर्थियों ने नर्सिंग ऑफिसर के समान काम किया था या नहीं।

जस्टिस अनूप कुमार ढांढ की एकलपीठ ने बलदेव प्रसाद सहित अभ्यर्थियों की 42 याचिकाओं पर 27 अक्टूबर 2026 को यह आदेश दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि वह हर विषय की विशेषज्ञ नहीं है। अलग-अलग सरकारी योजनाओं में किए गए काम की तुलना नर्सिंग ऑफिसर की जिम्मेदारियों से करना तकनीकी मामला है। इसका फैसला चिकित्सा और नर्सिंग क्षेत्र के विशेषज्ञ ही कर सकते हैं।

5 मई 2023 को निकली थी भर्ती

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 5 मई 2023 को नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसमें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और विभिन्न संस्थाओं में समान काम करने वाले संविदाकर्मियों को अनुभव के आधार पर बोनस अंक देने का प्रावधान था।

इसके तहत सामान्य पात्र अभ्यर्थियों को एक साल के अनुभव पर 10, दो साल पर 20 और तीन साल या उससे अधिक अनुभव पर अधिकतम 30 बोनस अंक मिलने थे।
कोविड काल में काम करने वाले संविदा, अस्थायी और अन्य श्रेणी के कर्मचारियों के लिए अलग व्यवस्था थी। उन्हें दो साल से कम अनुभव पर 15, दो से तीन साल से कम अनुभव पर 20 और तीन साल या उससे अधिक अनुभव पर 30 बोनस अंक देने का प्रावधान था।

अनुभव प्रमाण पत्र होने के बावजूद नहीं मिले अंक

भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्होंने NHM, RMRS, 108 एम्बुलेंस और दूसरी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में नर्सिंग ऑफिसर के समान काम किया है। उनके पास विभाग की ओर से जारी अनुभव प्रमाण पत्र भी हैं। इसके बावजूद विभाग ने उनके अनुभव को बोनस अंकों के योग्य नहीं माना।

बोनस अंक नहीं मिलने से कई अभ्यर्थियों का नाम 6 दिसंबर 2024 को जारी अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद बलदेव प्रसाद समेत कई अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर कीं।

सरकार ने क्यों किया बोनस अंकों का विरोध?

राज्य सरकार ने अदालत में अभ्यर्थियों की मांग का विरोध किया। सरकार का कहना था कि किसी सरकारी योजना में काम करने भर से बोनस अंक पाने का अधिकार नहीं मिल जाता। इसके लिए यह देखना जरूरी है कि संबंधित कर्मचारी ने वास्तव में नर्सिंग ऑफिसर की निर्धारित जिम्मेदारियां निभाई हैं या नहीं।

सरकार ने नर्स ग्रेड प्रथम और द्वितीय के काम का विवरण भी अदालत के सामने रखा। इसमें मरीजों की देखभाल, इंजेक्शन देना, जांच के लिए ब्लड सैंपल लेना, ICU और इमरजेंसी में ड्यूटी, रिकॉर्ड तैयार करना और संक्रमण रोकने जैसे काम शामिल हैं।

8 सदस्यीय कमेटी में ये अधिकारी होंगे शामिल

हाईकोर्ट ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव को तीन सप्ताह के भीतर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें कुल आठ सदस्य होंगे।

कमेटी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव, निदेशक (अराजपत्रित), राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW) के निदेशक, भर्ती के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक, SMS मेडिकल कॉलेज जयपुर के प्रिंसिपल, JLN मेडिकल कॉलेज अजमेर के प्रिंसिपल, झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार शामिल होंगे।

छह सप्ताह में रिपोर्ट, फिर सरकार लेगी फैसला

कमेटी प्रत्येक याचिकाकर्ता के नियुक्ति पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, जॉब डिस्क्रिप्शन और वास्तव में किए गए काम की जांच करेगी। अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने और दस्तावेज पेश करने का मौका भी दिया जाएगा।

कमेटी को आदेश की प्रमाणित प्रति मिलने के छह सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद राज्य सरकार को अगले चार सप्ताह में बोनस अंकों की पात्रता पर अंतिम निर्णय लेना होगा।

राजस्थान महिला आयोग में 2 महीने में होंगी नियुक्तियां: हाईकोर्ट का सरकार को सख्त आदेश | Appointments in Rajasthan Women's Commission within 2 months: Strict order from High Court to government
राजस्थान महिला आयोग में 2 महीने में होंगी नियुक्तियां, हाईकोर्ट ने सरकार को दिया सख्त आदेश
26 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में महिलाओं की शिकायतें सुनने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए बने महिला आयोग में ही लंबे समय से खाली कुर्सियां पड़ी हैं। हालात यह हैं कि आयोग में अध्यक्ष और तीन सदस्यों के पद खाली हैं, जबकि महिलाओं से जुड़े 3,122 मामले सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं। इस स्थिति पर राजस्थान हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल और जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ ने सरकार को साफ निर्देश दिया है कि अधिकतम दो महीने के भीतर अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां पूरी की जाएं। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि पद खाली रहने से महिला आयोग का कामकाज ठप नहीं रह सकता।

अगर किसी अभ्यर्थी का अनुभव नर्सिंग ऑफिसर के काम के समकक्ष पाया जाता है और वह दूसरी योग्यताएं भी पूरी करता है, तो उसकी नियुक्ति पर मेरिट के अनुसार विचार करना होगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों का अनुभव कमेटी के दायरे में नहीं आएगा, वे दोबारा हाईकोर्ट जा सकेंगे।

अदालत ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में पहले से चल रहे अंतरिम आदेश को भी कमेटी की रिपोर्ट आने तक या दो महीने तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं। अब अभ्यर्थियों की नजर कमेटी की रिपोर्ट और सरकार के अंतिम फैसले पर है।
Tags:
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023
  • बोनस अंक विवाद
  • हम हर विषय के एक्सपर्ट नहीं
  • विशेषज्ञ कमेटी बनाने के निर्देश
  • संविदा कर्मियों को बोनस अंक
  • Rajasthan Nursing Officer Recruitment 2023
  • Nursing Officer bonus marks
MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम

By Sanjay Gupta

MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम
दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर

By Jageshwar Prasad

दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर
जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में मेडिकल की 350 फर्जी डिग्रियां बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 11वीं पास युवक बना डॉक्टर
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव

By Ashish Bhardwaj

पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव
पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें

By Jageshwar Prasad

पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें
MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत

By Arohi Raj

MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत
महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच