एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण

Sanjay Gupta | Updated:
Share
डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए बुलाए जवान लौटे: तीन या छह महीने बढ़ सकता है कार्यकाल
डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए बुलाए जवान लौटे: तीन या छह महीने बढ़ सकता है कार्यकाल

मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ने को लेकर अभी तक औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। वहीं भोपाल में हुए एक घटनाक्रम से तय हो गया है कि इसे लेकर आदेश कभी भी जारी हो सकते हैं। भोपाल पुलिस मुख्यालय ने डीजीपी की विदाई परेड का बल लौटा दिया है।

नए डीजीपी को लेकर एक महीने से अटकलों का दौर चल रहा था। यूपीएससी में बैठक भी हुई और तीन सीनियर आईपीएस के नाम का पैनल भी बन गया। इसमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम थे। लेकिन लिफाफा बंद ही रहा। इसके बाद खबरें आईं कि मकवाना को ही सेवावृद्धि दी जा रही है।

विदाई परेड का बल 14 नवंबर को बुलाया

डीजीपी की विदाई पर बड़े स्तर पर परेड का आयोजन किया जाता है। इसके लिए प्रदेशभर से पुलिस बल बुलाया जाता है। इसी सिलसिले में 14 नवंबर को सभी जिलों और विभाग प्रमुखों को पत्र भेजकर पुलिस बल भोपाल भेजने के निर्देश दिए गए थे।

परेड से पहले पुलिस जवानों को रिहर्सल कराई जाती है। इसके बाद डीजीपी के कार्यकाल के आखिरी दिन विदाई परेड का आयोजन होता है।

डीजीपी कैलाश मकवाना को 3 महीने का एक्सटेंशन! वरुण कपूर रेस से बाहर, पंकज श्रीवास्तव की एंट्री संभव | DGP Kailash Makwana gets 3-month extension! Varun Kapoor out of race, Pankaj Srivastava likely to enter
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
22 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्यप्रदेश का अगला पुलिस मुखिया कौन होगा? इस सवाल का जवाब मिलने से पहले ही नया मोड़ आ गया है। मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को एक्सटेंशन मिलने की चर्चा तेज हो गई है। अगर ऐसा होता है तो नए डीजीपी की नियुक्ति कुछ महीने आगे बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, अभी जिन तीन आईपीएस अफसरों के नाम डीजीपी की दौड़ में हैं, उस पैनल का समीकरण भी बदल सकता है।

यह बल 24 नवंबर को लौटा दिया

डीजीपी की विदाई परेड के लिए बुलाए गए पुलिस बल को 24 नवंबर को वापस अपने मूल पदस्थापना स्थल पर लौटने के आदेश दे दिए गए थे। इसके अगले दिन यानी 25 नवंबर को सभी जवान वापस पहुंच गए। इससे संकेत मिले हैं कि 30 नवंबर को डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड नहीं होगी। ऐसे में उनका कार्यकाल बढ़ने की संभावना और मजबूत हो गई है।

​MP में DGP मकवाना की विदाई परेड का पुलिस बल लौटाया: कार्यकाल बढ़ने के संकेत, आदेश का इंतजार​
​MP में DGP मकवाना की विदाई परेड का पुलिस बल लौटाया: कार्यकाल बढ़ने के संकेत, आदेश का इंतजार​

लेकिन तीन या छह माह, इस पर संशय जारी

अभी यह साफ नहीं है कि मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाया जाएगा या छह महीने। हालांकि, उनका कार्यकाल बढ़ने पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वरुण कपूर डीजीपी बनने की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का नया पैनल तैयार किया जाएगा। इसमें कपूर की जगह पंकज श्रीवास्तव का नाम शामिल हो सकता है

प्रदेश में DGP की नियुक्ति कैसे होती है? जानिए पूरी प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, डीजीपी की नियुक्ति चार चरणों में होती है।

  • पहला चरण: मौजूदा डीजीपी के रिटायरमेंट से कम से कम तीन महीने पहले राज्य सरकार पात्र आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजती है।
  • दूसरा चरण: यूपीएससी अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड, वरिष्ठता और नेतृत्व क्षमता की जांच करती है।
  • तीसरा चरण: स्क्रीनिंग के बाद यूपीएससी की समिति तीन अधिकारियों के नाम का पैनल तैयार करती है।
  • चौथा चरण: राज्य सरकार पैनल में शामिल तीन अधिकारियों में से किसी एक को प्रदेश का डीजीपी नियुक्त करती है।
खास बात: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत कार्यवाहक (Acting) डीजीपी की नियुक्ति पर रोक है।

MP को मिलेगा नया DGP: वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव में से किसी एक के नाम पर मुहर, सीएम के कोरिया दौरे से पहले घोषणा संभव | MP to get new DGP: Decision on one of Varun Kapoor, Upendra Jain and Pragya Richa Srivastava, announcement possible before CM's Korea visit
सीएम के कोरिया दौरे से पहले MP को मिलेगा नया DGP: 3 नामों के पैनल पर मुहर, वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव रेस में
20 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश पुलिस को जल्द ही नया मुखिया मिलने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विदेश दौरे से पहले प्रदेश के नए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) के नाम का ऐलान हो सकता है। नए डीजीपी के चयन को लेकर शुक्रवार, 20 नवंबर को दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की अहम बैठक हुई है।

Tags:
  • एमपी डीजीपी कैलाश मकवाना
  • MP DGP Kailash Makwana
  • DGP Extension
  • Farewell Parade
  • Varun Kapoor
  • Upendra Jain
  • Pragya Richa Srivastava
  • एमपी पुलिस
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता

By Mukesh Sharma

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता
MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम

By Sanjay Gupta

MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम
दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर

By Jageshwar Prasad

दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव

By Ashish Bhardwaj

पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव
पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें

By Jageshwar Prasad

पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें
MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत

By Arohi Raj

MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत
महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच