राजस्थान में बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर जमीन के अवैध कब्जे और मारपीट का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

Jitendra Shrivastava | Dec 09, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर जमीन के अवैध कब्जे और मारपीट का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
राजस्थान में बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर जमीन के अवैध कब्जे और मारपीट का आरोप, एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज

विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

मनीष गोधा, JAIPUR. विधायक बनते ही जयपुर में मांस की अवैध दुकानों पर कारवाई कर सुर्खियों में बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला कोर्ट के दखल के बाद इस्तगासे के जरिए दर्ज हुआ है।

पीड़ित ने मारपीट के आरोप भी लगाए

जयपुर के करधनी थाने में पीड़ित सूरजमल रैगर ने बालमुकुंद आचार्य और पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित सूरजमल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि स्वामी बालमुकुंद आचार्य उर्फ संजय शर्मा और पुरुषोत्तम शर्मा अन्य लोगों के साथ परिवादी के खेत पर आए थे। पीड़ित के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने जातिसूचक शब्द बोलने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की रिपोर्ट के अनुसार करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए गए, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। आरोपियों की ओर से धमकी भी दी गई कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों और उनके साथियों की ओर से मारपीट की गई, तो आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। पुलिस ने धारा 323, 341 और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि बाल मुकुंद आचार्य विधायक चुने जाने के अगले ही दिन बाजार में पहुंच गए थे और मांस की अवैध दुकानें बंद कराने लगे थे। इसके चलते उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरी। हालांकि, अगले ही दिन उनके सुर कुछ मंद पड़ गए थे।

Tags:
  • Accusations against BJP MLA Balmukund Acharya
  • allegations of land grab and assault on Balmukund
  • case registered against Balmukund
  • case against MLA Balmukund under SC-ST Act
  • बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर आरोप
  • बालमुकुंद पर जमीन कब्जे और मारपीट का आरोप
  • बालमुकुंद पर मामला दर्ज
  • विधायक बालमुकुंद पर एससी-एसटी एक्ट में केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा